Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Shri Krishna

UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को विशेष ट्रेन से भागवान कृष्ण की पावन नगरी वृंदावन पहुंचीं। राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह 8 बजे रवाना हुईं। लगभग 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। 18 कोच वाली विशेष ट्रेन में 12 कोच सिर्फ राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए पूरी तरह आरक्षित थे। स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत करने यूपी सरकार के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंचे। 18 कोच वाली विशेष ट्रेन से पहुंचीं राष्ट्रपति उनके साथ मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ भी मौजूद रहीं। वृंदावन में राष्ट्रपति ने सबसे पहले भगवान बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मंदिर में लगभग आधा घंटे रुकीं। स्वागत और सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम मंदिर मैनेजमेंट कमेटी ने राष्ट्रपति...
जन्माष्टमी पर सीएम योगी भक्ति भाव में डूबे-रवि किशन को ‘झूमता’ देख खिलखिलाकर हंसे

जन्माष्टमी पर सीएम योगी भक्ति भाव में डूबे-रवि किशन को ‘झूमता’ देख खिलखिलाकर हंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवाद देर रात जन्माष्टमी का पावन त्यौहार पूरे प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में जय श्री कृष्णा-राधे-राधे और नंद के घर आयो गोपाल, जैसे भजन गूंजते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात 12 बजे गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ सांसद रवि किशन भी रहे। मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति संध्या में भक्तिभाव में डूबे नजर आए। अन्य श्रद्धालु भी भक्तिभाव में भजन करते-तालियां बजाते दिखाई दिए। सांसद अपने ही अंदाज में हाथों में माइक लेकर सुर में सुर मिलाते दिखे। सांसद को इस मुद्रा में देखकर मुख्यमंत्री योगी को हंसी आ गई। उन्हें खिलखिलाकर हंसते देखा गया। इसी तरह प्रदेशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सीएम योगी की मौजूदगी के चलते वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें: Lucknow...
बांदा : आरडीपीएस स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सबका मन मोहा

बांदा : आरडीपीएस स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सबका मन मोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामा देवी पब्लिक स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सज-धज कर नाटकों पर प्रस्तुति दी। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य भी किया। नन्हीं गोपियां भी कान्हा संग झूमी नन्हीं गोपियां भी कान्हां के साथ नृत्य में झूमीं। दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं में अन्वित त्रिपाठी, प्रिशा, आराध्या, सृष्टि, परणिता, नित्या, लवकुश सोनी, तेजस आदि ने नृत्य में प्रस्तुतियां दीं। ये भी पढ़ें : Mahoba : मंत्री रामकेश निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा-खटाखट वालों की फटाफट खुली पोल Note : 'समरनीतिन्यूज न्यूज' को Facebook पर फाॅलो...
बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अयोध्यावासी मंदिर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इससे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं और बाल भक्तों की संख्या भी काफी है। कथावाचक राजेंद्र शास्त्री कथा सुना रहे हैं। कुछ श्रद्धालु महिलाएं भगवान श्री कृष्णा की वेशभूषा में सजे बालक के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं। कान्हा के इस बाल रूप में सजे बालक ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। कथा में राधे-राधे और जय राधा श्याम की के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन जा रहा है। भक्तों ने जमकर फूल भी बरसाए। पूरे भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन भी हुआ। बाद में प्रसाद का वितरण भी कराया गया। ये भी पढ़ें :  क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार? ये भी पढ़ें : बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..   ...
LoksabhaElection2024 : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच

LoksabhaElection2024 : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज बांदा में नामांकन जनसभा को संबोधित किया। वह विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है। अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी होगी। मथुरा में भगवान कृष्ण बांसुरी बजाकर प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसलिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करिए। बांदा शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को वोट मांगने का अधिकारी नहीं है। डिप्टी सीएम पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर भी कसा तंज डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। कहा कि कांग्रेस सरकार में लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए थे। कांग्रेस सरकार में हालात बदतर थे। बोले, अमेठी जीत चुके अब मैनपुरी-रायबरेली जीत...
श्रीकृष्ण छठी उत्सव : बांदा में भजन-कीर्तन गाते भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

श्रीकृष्ण छठी उत्सव : बांदा में भजन-कीर्तन गाते भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिलगांव के प्राचीन श्रीकौशल किशोर मंदिर में श्री कृष्ण की छठी उत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बांदा की अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जबावी कीर्तन पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सारी रात भक्ति की रस धारा में गोते लगाए। कार्यक्रम में दूर-दराज के स्थानों से भी लोग शामिल होने आए। भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कीर्तन मंडली में राम सिंह, बलराम यादव, राजेंद्र कुशवाहा, कुलदीप सिंह, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे। नरैनी से मनोज खन्ना, जुगराज निषाद, बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, छेदीलाल राजपूत, राजकुमार उर्फ राजन, अजय निषाद, ब्रजराज निषाद शामिल रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में डे...
बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’

बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भूरागढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में 6 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कथा वाचक आचार्य आदित्य पांडे ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश होता है। ऐसी कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसे जरूर सुनना चाहिए। कथा का आयोजन मेवालाल गौतम व श्यामकली गौतम की ओर से किया गया। इस मौके पर केशव प्रसाद गौतम, चुन्नूलाल, उमाशंकर, जयशंकर, विश्वनाथ, बब्बू, शिवमूरत गौतम, प्रमोद, राजेश, हरनाम, तेजप्रकाश गौतम, तुलसी दास आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक   ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..  ...