Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे। आटो सवार पांच लोग घायल वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews....
UP : हाइवे पर डंपर का तांडव, बाप-बेटे और दामाद समेत 6 की मौत

UP : हाइवे पर डंपर का तांडव, बाप-बेटे और दामाद समेत 6 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार रात कानपुर से सटे उन्नाव में एक डंपर ने जमकर तांडव मचाया। सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। फिर खड़ी कार में टक्कर मारते हुए उसपर जा पलटा। हादसे में पिता-पुत्र और दामाद समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बंथरा औद्योगिक क्षेत्र के पास हुआ। मरने वाले सभी लोग उन्नाव जिले के रहने वाले थे। हाइवे पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। साथ ही वहां से गुजर रही रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की भी सूचना है। डंपर का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाइवे पर हादसा जानकारी के अनुसार यह हादसा उन्नाव के अचलगंज थाने की बदररका पुलिस चौकी क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहा पर हुआ। अनियंत्रित डंपर ने एक कार व बाइक को टक्कर मारते हुए पैदल खड़े लोगों को रौंद डाला। इसके बाद सड़क किनारे खड...
बांदा : टुकड़ों में बिखर गया पूरा शरीर, हादसों में 3 की दर्दनाक मौत

बांदा : टुकड़ों में बिखर गया पूरा शरीर, हादसों में 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी लगातार हादसों की वजह बन रही है। आज फिर अलग-अलग हुए दो भीषण हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। इनमें एक हादसा तो इतना दर्दनाक रहा कि उसके शरीर के हिस्से कुचलकर बिखर गए। शरीर का कोई भी हिस्सा बरामद तक नहीं हो सका। हादसों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाली और बबेरू क्षेत्र में हादसे जानकारी के अनुसार बबेरू के भदेहदू गांव के रहने वाले ओमप्रकाश (58), फूलचंद (62) व गया प्रसाद (48), तीनों पास के बड़ागांव शादी में शामिल होने गए थे। वहां से तीनों ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर बताते हैं कि बिसंडा थाना के कैरी गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तीनों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ओमप्रकाश व फूलचंद की मौत हो...
Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा

Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कर्वी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान काफी देर से हो सकी। जानकारी के अनुसार बांदा चित्रकूट हाइवे पर बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। मरने वालों में एक बांदा तो दूसरा चित्रकूट का सूचना मिलने पर बदौसा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने दोनों को अस्पताल पहुंचवाया। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम (22) पुत्र संतोष निवासी रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप (चित्रकूट) तथा विजयपाल (23) पुत्र लाला निवासी मुंशीकापुरवा सिमरिया थाना अतर्रा (बांदा) के रूप में हुई है। उनके पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार ये ...
Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग ताप रहीं मां-बेटियों को बेकाबू बाइक ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कर्वी के शंकरबाजार के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भरतकूप के भागवतपुर में रहते हैं। परिवार में मचा कोहराम वहां उन्होंने दुकान कर रखी है। रविवार शाम उसकी पत्नी सावित्री (32) अपनी दो बेटियों संध्या (16) और शालिनी (6) के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रही थीं। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ इसी दौरान फतेहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने आकर तीनों को टक्कर मार दी। त...
Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-कालिंजर मार्ग पर सौता के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। इससे बोलेरो सवार महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल लाया गया है। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं। कानपुर के विधूना थाना के खंडेश्वर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग बोलेरो से रीवा के चुरहट एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। बांदा-कालिंजर रोड पर हुआ हादसा बताते हैं कि रास्ते में चालक को मोड़ पर झपकी आ गई। इससे बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार गगन सिंह की गोलिनी सिंह (28), प्रीति पत्नी दुर्गेश, सोनी पत्नी बृजेंद्र, विटोल सिंह पत्नी चंद्रपाल और चालक बलराम सिंह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी ले जाया गया। हादसे में 7 साल की परी और 10 साल का शिवांशु बाल-बाल बचे हैं। गोलिनी, प्रीति और सोनी को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि...
Breaking : बाइकों की टक्कर में मां की मौत, गोद में बैठी 2 साल की मासूम बाल-बाल बची

Breaking : बाइकों की टक्कर में मां की मौत, गोद में बैठी 2 साल की मासूम बाल-बाल बची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुछ हादसे हमेशा के लिए रुला जाते हैं। आज एक नवविवाहिता अपने भाई के साथ मकरसंक्रांति का त्यौहार बाइक से मायके जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में एक दूसरी बाइक ने उनको टक्कर मार दी। युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। हादसे में मां की गोद में रही 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गई। यह हादसा आज देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की रहने वाली कमला (23) पत्नी त्रिलोचन सिंह के साथ हुआ। पचनेही की बहू मिलाथू जा रही थीं मायके वह अपने भाई ओमप्रकाश के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने आज शुक्रवार दोपहर मायके जा रही थीं। उनका मायका मिलाथू में है। इसी दौरान अलिहा चौराहे के पास एक दूसरी बाइक ने उनको आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कमला बाइक से उछलकर दूर गिरीं और सिर समेत बाकी शरीर में उनको गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उनको जिल...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। वाहनों में आग लग गई। कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलियाबाजा इलाके में हुआ। हुंडई कार में सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। चित्रकूट से जालौन लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार कार सवार सभी मृतक चित्रकूट से दर्शन करके जालौन लौट रहे थे। तीनों के नाम राकेश, जितेंद्र और शरीफ है, जो कि माधवगड़ (जालौन) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इटैलियाबाजा गांव के पास एक ट्रक और हुंडई कार की टक्कर हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। परिजनों का...
बांदा : बेटी के सामने बूढ़ी मां ने तपड़कर तोड़ा दम, खुद भी गंभीर

बांदा : बेटी के सामने बूढ़ी मां ने तपड़कर तोड़ा दम, खुद भी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संकष्टी चतुर्थी पर गणेश पूजन के लिए घर से पूजा का सामान लेने निकलीं एक वृद्ध महिला की हादसे में दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार वृद्धा नीचे गिर पड़ीं। पीछे से आ रहा ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठी उनकी बेटी घायल हो गईं। बताते हैं कि बूढ़ी मां ने बेटी के सामने ही तड़पकर दम तोड़ दिया। हालांकि, बेटी की हालत भी गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ा जानकारी के अनुसार बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में अकोना गांव के अंगद (22) अपनी मां चंदा देवी (50) और नानी गुजरतिया (70) के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर घर से निकले थे। ये लोग संकष्टी चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा का सामान लेकर बबेरू मंडी से लौट रहे थे। बताते हैं कि मंडी से निकलते ही पीछे स...
UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इससे कार में सवार यूपी पुलिस के तीन सिपाहियों की मौत हो गई। दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर-पुरबलियान मार्ग पर मंगलवार को हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) अर्पित विजयवर्गीय ने इस हादसे की जानकारी दी। होली मनाने पहुंचे थे सिपाही बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मी मंसूरपुर थाने से एक वैगनआर कार पर सवार होकर निकले। ये सिपाही शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी के लिए निकले थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन सिपाहियों की मौत हो गई। मृतक सिपाहियों के नाम प्रदीप, नरेश और अजय हैं। घायल सिपाही परवेश और नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है...