Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: passed away

नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानवती आर्या का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि स्वर्गीय मानवती आर्या नेताजी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) में रही थीं। वह रानी लक्ष्मीबाई वूमेन विंग की लेफ़्टनेंट के तौर पर काम कर चुकी थीं। वे अपने नेत्र और शरीर दान कर चुकी थीं, इसलिए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज को सौंपा जाएगा। 1020 में स्व. मानवती का जन्म तत्कालीन वर्मा (म्यानमार) के मैक्टिला शहर में हुआ था। वर्मा म्यानमार में हुआ था जन्म बताया जाता है कि मानवती आर्या के पिता वर्मा (म्यानमार) में डाक विभाग में नौकरी करते थे। बाद में जब 1935 में वर्मा, भारत से अलग हो गया तो वे परिवार के साथ भारत आ गए थे। हालांकि, वह मूलरूप से फैजाबाद के टांडा शहर की रहने वाली थीं, लेकिन 1948 में परिवार के साथ कानपुर आ गई थीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार केसी आर्या से...
नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी बड़े अधिवक्ता हैं और उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। बताते हैं कि आने वाली 14 सितंबर को उनका 96वां जन्मदिन था। उनके बेटे महेश ने बताया है कि पिता का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में किया जाएगा। रविवार सुबह हुआ निधन   बताते चलें कि वह राष्ट्रीय जनता दल से मौजूदा राज्यसभा सांसद थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह कानून मंत्री रह चुके थे और दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रहे। उनका जन्म आजादी से पूर्व पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तथा पीएम नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने शोक...
नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमारी के चलते एम्स में भर्ती थे। आज दोपहर करीब 12.07 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बताते चलें बीती 9 अगस्त को जेटली को सांस लेने में दिक्कत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन से शोक की लहर दौड़ी  कई वरिष्ठ डाक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इससे पहले वह अमेरिका इलाज कराने जा चुके थे। 1980 में बीजेपी में शामिल होने वाले जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी जेटली का हालचाल लेने एम्स पहुंचे थे। अब उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से देशभर के नेता अंतिम दर्शन को दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अब नहीं रहीं भाजपा...
सम्मानित हिंदी लेखक नामवर सिंह का निधन..

सम्मानित हिंदी लेखक नामवर सिंह का निधन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी लेखक एवं आलोचक नामवर सिंह का आज यहां निधन हो गया। श्री सिंह 92 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी। बताया जाता है कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार रात लगभग 11.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 92 साल की उम्र में निधन   बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नामवर सिंह दिल्ली के अपने घर में गिर गए थे। इसके बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उनको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। स्व. नामवर सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी शमशान में होगा। यह जानकारी देते हुए लेखक एवं पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत आज अंधकार में डूब गया है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय विचारक और हिंदी साहित्य की एक अगुआ शख्सियत का निधन हो गया है। ये भी पढ़ेंः हमारी संस्कृति को...