Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murder

उन्नाव में मां और दो मासूम बेटियों की हत्या, ट्रिपल मर्डर से हड़कंप

उन्नाव में मां और दो मासूम बेटियों की हत्या, ट्रिपल मर्डर से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह मां और दो मासूम बेटियों के सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हत्या कर फेंके गए तीनों के शव गांव के बाहर पड़े मिले हैं। तीनों की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। वहीं फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे करने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया हत्याकांड के पीछे पुलिस के शक की सुईं पारिवारिक लोगों के ईर्द-गिर्द ही घूम रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है, जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार सुबह गांव के बाहर मिले शव बताया जाता है कि उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव में तालाब के किनारे महिला और उनकी दो बेटियों के शव पड़े देखने के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को ...
फतेहपुर में महिला की हत्या, पुरुष मित्र के खिलाफ मुकदमा

फतेहपुर में महिला की हत्या, पुरुष मित्र के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर महिला की भतीजी ने उनके पुरुष मित्र पर हत्या करने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक महिला की भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पुरुष मित्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि शाहपुर गांव की रहने वाले अंबिका कुशवाहा की पत्नी ननकी देवी पति से विवाद के चलते अपने मायके में ही रह रही थीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती उनके मायके में रहने वाले छत्रपाल नाम के व्यक्ति से हो गई। बताते हैं कि सोमवार को ननकी ने छत्रपाल को कुछ रुपए लेकर बहन की बेटी यानि भतीजी शारदा के पास भेजा था। इसके बाद आरोपी...
बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच शराब से पाबंदी हटते ही लोगों के सिर पर इसका नशा चढ़कर बोल रहा है। बीती रात बांदा शहर से सटे भूरागढ़ गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साथियों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में नशा सिर चढ़ा तो एक-दूसरे से झगड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दो ने मिलकर अपने एक साथी को गोली से उड़ा दिया। इसके उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। भूरागढ़ इलाके में हुई वारदात बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में बुधवार देर रात वहां रहने वाले चुन्नू खंगार के...
अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से गुरुवार सुबह एक बड़ी ह्रद्यविदारक घटना सामने आई है।  आज सुबह कुछ देर पहले शहर के हरवंशमोहाल इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक की पहचान एलआईसी एजेंट हेमंत कनोडिया के रूप में हुई है। उनकी पत्नी अनीता कनोडिया की शिवरात्रि के दिन बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आज उन्होंने अपने बेटे अनय कनोडिया (8) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। छानबीन में जुटी पुलिस कानपुर के एसपी पूर्वी के मुताबिक इस शख्स की पत्नी यानी बच्चे की मां की लगभग एक माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इसी के बाद से शख्स अवसादग्रस्त रहने लगा था। ये भी पढ़ेंः कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा  आज सुबह सुबह 9 बजे तक...
रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले में बीती रात घर से लापता एक किशोरी की लाश गांव के बाहर खेतों में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लड़की के गले व शरीर पर खरोंच और काले निशान मिलने से हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। वहीं लड़की के परिवार के लोगों ने गांव के एक युवक और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रात में घर से लापता हो गई थी लड़की बताते हैं कि औंग थाना क्षेत्र खुमान खेड़ा मजरे रियारी के इंद्रपाल की बेटी अंजनी उर्फ अंजू गुरुवार रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में देर रात लड़की का शव गांव किनारे खेत में पड़ा मिल गया। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर प...
महिला दरोगा की हत्या के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

महिला दरोगा की हत्या के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक महिला दरोगा की सरेआम ड्यूटी से घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली मारने के आरोपी दरोगा का भी शव देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर महिला दरोगा से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला दरोगा इंकार कर रही थी। इसी को लेकर उसने हत्या कर दी है। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला सब इंस्पेक्टर सोनीपत की रहने वाली थीं। वोटिंग से ठीक पहले घटना से हड़कंप दिल्ली में वोटिंग से पहले हुई इस घटना से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि बीती रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास 26 साल की महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर में लगी थी और यही वजह रही कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।...
ऑनर किलिंगः चित्रकूट में ताऊ ने भतीजी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

ऑनर किलिंगः चित्रकूट में ताऊ ने भतीजी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज शुक्रवार को चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनी मामला सामने आया। अपने प्रेमी के साथ शादी को निकली लड़की को उसके ताऊ ने ढूंढकर गोली से उड़ा दिया। परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि एक ताऊ ने अपनी भतीजी को गोली से उड़ा दिया। पिता ने लिखाई हत्यारोपी भाई पर रिपोर्ट वहीं मृतक लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि गांव ओरा में चुन्नू सैनी अपने भाई के परिवार के साथ रहता है। चुन्नू की एक 23 साल की भतीजी है जिसका गांव के एक युवक से प्रेमसंबंध था। लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को भतीजी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। परिवार के लोगों ...
कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में विजयनगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में छह दिन पहले मारपीट की एक घटना हुई थी। इसमें घायल युवक को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया था। वहां गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। इसी बीच आज बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर, परिजन मृतक को घर से बुला ले जाने वाले युवक व उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर से बुला ले गया था पड़ोसी युवक बताया जाता है कि काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में बसंत शर्मा का परिवार रहता था। बताते हैं कि उनके बेटे दीपक (27) को पड़ोसी में रहने वाला युवक शंकर लगभग छह दिन पहले साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद विजयनगर स्थित रघुशीला गेस्ट हाउस में दीपक के साथ कुछ युवक...
18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/औरैयाः जिले के फफूंद क्षेत्र में एक भाजपा महिला नेता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर से बाइक से एक युवक के साथ दवाई लेने गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी और उसका शव बाग में पड़ा हुआ मिला। किशोरी के पिता ने घटनास्थल के पास स्थित देशी शराब ठेका में बेटी के साथ रेप का प्रयास करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना की अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश जारी है। बगिया में मिला शव, कुछ दूरी पर बाइक बताया जाता है कि औरैया जिले के फफूंद की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी 18 साल की शिखा पाल पुत्री रामआसरे पाल बीती शाम गांव के एक किशोर के साथ सल्लाहपुर गई थीं। बाद में वहां गांव से अपनी भाभी से दवाई लेने के लिए निकली थीं। साथ गए किशोर की भी हत्या की आशंका देर रात तक घर नहीं लौटी ...
बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर प्रधान पति ने अपने चचेरे भाई की गांव में घुसकर सरेआम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, जानकारी होते ही परिवार के लोग समय रहते मौके पर पहुंच गए और जलते अलाव पर औंधे मुंह पड़े व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वारदात ने थाना पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि जिला बदर रहा हिस्ट्रीशीटर अपराधी गांव में आसानी से वारदात करके भाग भी निकला। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ हत्याकांड बताया जाता है कि जिले के बदौसा थाना क्षेत...