Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murder

बुंदेलखंडः एक भाई की हत्या, दूसरे की जान को बना खतरा हत्यारोपी

बुंदेलखंडः एक भाई की हत्या, दूसरे की जान को बना खतरा हत्यारोपी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 11 दिन पहले एक भाई का कत्ल कर दिया गया। अब फरार हत्याभियुक्त से दूसरे भाई की जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस की पकड़ से हत्याभियुक्त अभी तक बाहर है। ऐसे में पीड़ित परिवार के बाकी सदस्य भी दहशत में हैं। बताते चलें कि जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के इस्लामपुरवा में बीती 9 अगस्त को नासिर नाम के व्यक्ति का कत्ल हो गया था। वारदात के बाद मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरवां के इस्लामपुर गांव में हुए नासिर हत्याकांड से जुड़े मामला  मृतक के भाई जाकिर ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुरू में तेजी दिखाते हुए चार हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ेंः जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड जबकि एक शातिर किस्म का हत्याभियुक्त ...
कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा इलाके में एक महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी हत्या हथोड़ा और साबड़ मारकर की है। हांलाकि पुलिस को किसी करीबी पर ही महिला की हत्या करने का शक है। पुलिस का कहना है कि भरी बस्ती में कोई अंजाम आदमी जल्दी किसी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पुलिस हर बिंदु की करीब से जांच कर रही है। घटना के समय महिला के पति और बच्चे गए थे स्कूल, घर में अकेली महिला से हथौरा और साबड़ से किया प्रहार  घटना बर्रा थाना क्षेत्र के सी ब्लाक विश्व बैंक इलाके की है। महिला का नाम पुष्पा है और उनके पति संजय कुमार आर्डिनेंस कर्मी हैं जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके दो बेटियां हैं और घटना के समय बेटियां भी स्कूल गई हुईं थीं। इसलिए पुष्पा उस वक्त अपने घर में बिल्कुल अकेली थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी अं...
दिनदहाड़े लखनऊ के बीकेटी इलाके में कबाड़ी की धारदार हथियार से काटकर हत्या

दिनदहाड़े लखनऊ के बीकेटी इलाके में कबाड़ी की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की एक वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बख्शी का तालाब इलाके में एक कबाड़ी की एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर चाकुओं व अन्य धारदार हथियारों से हमला करके नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है। पुलिस मौके पर है और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  ...
अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

Breaking News
समरनीति न्यूज, अम्बेडकरनगरः दुकान में सो रहे किराना व्यवसाई की हत्त्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दुकान में नक़ब लगाकर अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा बाजार की है। पुलिस मौके पर है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सबूत मिले हैं और हत्यारों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ...
कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। घटना रेलबाजार इलाके के मीरपुर की बताई जा रही है। हत्या की इस वारदात को इलाके के सुलभ शौचालय में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखने के बाद फरार दोनों हत्यारोपियों की भी तलाश तेज कर दी है। ...
बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बांदा के अतर्रा में हुई समरबहादुर यादव की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि उसकी हत्या करके लाश को टांग दिया गया था ताकि वह आत्महत्या लगे। हांलाकि घटना के बाद शव के घुटने जमीन पर टिके होने के कारण पहले ही पुलिस को शक था लेकिन बाद में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना में मुख्य आरोपी होमगार्ड समेत चार बाकी लोगों की तलाश है। होमगार्ड और उसके बेट व भतिजों ने पहले मिलकर पीटा और बाद में पुलिस से शिकायत पर मारकर लटकाया, मुकदमा दर्ज  बताया जाता है कि ग्राम ऐंचवारा निवासी  समर बहादुर यादव उर्फ कटोरु (36) वर्ष की लाश बुधवार को घर के अंदर रस्सी से टंगी मिली थी। मृतक के घुटने जमीन पर सटे थे। बताते हैं कि समर की पत्नी बिन्नू 3 महीने पहले मायके ग्राम महुटा के मजरा कबरा पुरवा बच्चों को लेकर चली गई थी। अब वह अकेला घर में रहता था। घटना की  ...
डान मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच पूरी, सामने आए ये चौंकाने वाले खुलासे…

डान मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच पूरी, सामने आए ये चौंकाने वाले खुलासे…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते दिनों बागपत जेल के भीतर हुए माफिया डान मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच पूरी हो गई है। इस जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच अधिकारियों ने डान मुन्ना बजरंगी के जेल के भीतर हुए हत्याकांड में विभागीय जांच को पूरा कर लिया है। जांच रिपोर्ट में बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर को पूरी तरह से दोषी पाया गया है। ये भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप वहीं तीन अन्य लोगों को भी जांच अधिकारियों ने दोषी ठहराया है। जांच टीम ने जेलर, डिप्टी जेलर समेत कुल पांच लोगों को चार्जशीट देते हुए तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। सूत्रों की मानें तो इनमें से तीन लोगों के खिलाफ योगी सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है क्योंकि जेल के भीतर हत्याकांड की इस वारदात ने पूरे सूबे की जेलों म...
कन्नौज और फर्रुखाबाद में अज्ञात लाशें मिलने से हड़कंप, हत्याओं की आशंका

कन्नौज और फर्रुखाबाद में अज्ञात लाशें मिलने से हड़कंप, हत्याओं की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, टीमः बीते कुछ घंटे में फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से एक शव युवती का है और दूसरा किसी युवक का। दोनों ही मामलों में प्रत्यक्षदर्शी लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जाता है कि फर्रुखाबाद में कानपुर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। मरने वाली की उम्र लगभग 35 साल है। उसकी पहचान करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन आसपास के लोग उसे पहचान नहीं पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि किसी ने युवती की हत्या करके उसके शव को रेलवे पटरी पर डाल दिया है। उधर, दूसरी ओर कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में हाजिर तिराहा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। सड़क किनारे पड़े इस शव की हालत से उसकी भी हत्या करके फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः दो दिन पहले जालौन के संघी गांव में हुए डबल मर्डर और तीन लोगों के गोलीबारी में घायल होने की दुर्दांत वारदात का कारण लूट या डकैती जैसा कुछ नहीं था बल्कि 20 साल पहले इसी संघी गांव में पहले एक व्यक्ति के पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या और फिर उसी की बूढ़ी मां व मासूम अंधी बहन की हत्या की वारदात का प्रतिशोध था। गांव के लोगों पर गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि बदले की आग में जल रहा मुख्य आरोपी खुद के पक्ष में ग्रामीणों के न बोलने से मन में पूरे के पूरे संघी गांव से नफरत पाल बैठा था। इस मामले में जालौन पुलिस ने बेहद तेजी से घटना का खुलासा करते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी समेत चार हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बल्कि एक और हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए उसका भी खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस पूरे मामले में जिस समझदारी और परिपक्वता के साथ गुड व...
बड़ी खबरः सीतापुर से जुड़े हैं लखनऊ में हुई लाखों की लूट व हत्या की वारदात के तार

बड़ी खबरः सीतापुर से जुड़े हैं लखनऊ में हुई लाखों की लूट व हत्या की वारदात के तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखऩऊः दो दिन पहले राजधानी लखऩऊ के बेहद सुरक्षित और वीवीआईपी इलाके में राजभवन के पास हुई दिनदहाड़े हत्या और लूट की वारदात के तार पड़ोसी जिले सीतापुर से जुड़े हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस ने जिस आरोपी का स्क्रेच जारी किया था उसका मिलान सीतापुर जिले के शातिर फरार हिस्ट्रीशीटर से हुआ है। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में सक्रिय है और सीतापुर पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के स्क्रेच भी वायरल किे हैं जबकि लूट में प्रयुक्त की गई बाइक के नंबर को पुलिस ने उसी दिन वायरल कर दिया था ताकि किसी को बाइक दिखाई दे तो पुलिस तक उसकी सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सीतापुर जिले के मछरेहटा का रहने वाला है। आरोपी का नाम सतीश मिश्रा है और उसके खिलाफ कई गंभीर वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं और वह इलाके का...