Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा टाप कैरेट ज्वैलर्स लूटकांड का 50 हजार का ईनामी राजेश झंडू, 8 किलो से ज्यादा लूट की चांदी बरामद

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा टाप कैरेट ज्वैलर्स लूटकांड का 50 हजार का ईनामी राजेश झंडू, 8 किलो से ज्यादा लूट की चांदी बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आखिरकार बरेली में दिनदहाड़े हुए टाप कैरेट ज्वैलर्स लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों तक एसटीएफ पहुंच गई। इस दुस्साहिक वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को एसटीएफ ने उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। इस बदमाश पर 50 हजार का ईनाम था। एसटीएफ ने इस कार्रवाई को बरेली पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया है। पकड़े बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूर, लूट की रकम से खरीदी गई बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। 4 जून को बरेली के सैटेलाइट चौराहे पर हुई थी दिनदहाड़े डकैती  बताते चलें कि बीती 4 जून को बरेली शहर के सैटेलाइट चौराहे पर स्थिति टाप कैरेट ज्वैलर्स, के शोरूम पर चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर वहां लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में धमकाते हुए बदमाश लाखों का सोना, चांदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात को दिनदहाड़े एक बजे अंजाम दिया गया था। वारदात के बाद पुलिस...
न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज शहर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस कर्मी से बैंक कर्मी बनकर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि जिसे पकड़ा गया है वह कोई मामूली ठग नहीं बल्कि बेहत शातिर और बड़ा नटवरलाल है, जिसको खुद नहीं याद कि उसने अपनी जिंदगी में कितने लोगों को ठगा है। पुलिस के पास भी उसपर दर्ज 30 मुकदमों का ही हिसाब-किताब फिलहाल है। ये मुकदमे 2002 तक के हैं। बाकी मुकदमों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। बहरहाल अलग-अलग राज्यों में रहने वाला यह ठग कई आलीशान कोठियों का मालिक है। इसे लखनऊ के जिस घर से पकड़ा गया है वह काफी आलिशान और लग्जरी सुविधाओं वाला बताया जा रहा है। पुलिस इसके बाकी मामलों का पता लगाने में जुटी है। खुद नटवरलाल को नहीं पता कि उसने कितनों के साथ की है ठगी, पुलिस कर रही पड़...
लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बीबीडी कालेज में इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन युवक इंदिरा डैम के पास नहर में नहाने उतरे। इनमें से एक अजीत सिंह (21) नहर का बहाव तेज होने के कारण बह गया। जबकि बाकी दोनों वैभव सिंह (20) तथा उज्जव सिंह (21) भी नहर में डूबने लगे। किनारे खड़े साथियों ने तीनों को डूबता देखकर मदद को शोर मचाया। युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने वहां पहुंचकर दो युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस को आशंका नशे की हालत में थे छात्र, शराब -बीयर की बोतलें मिलीं  लेकिन तीसरे युवक अजीत सिंह पानी में बह गया। मछुआरों ने जाल फेंककर बाकी दो युवकों वैभव व उज्जल को काफी मशक्कत के बाद बचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। सूचना पर चिनहट और गोसाईगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीस...
7 दिन की रिमांड पर आतंकी कमरुद्दीन उर्फ डा हुरैरा

7 दिन की रिमांड पर आतंकी कमरुद्दीन उर्फ डा हुरैरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर से यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी कमरूज़ज़्मा उर्फ डॉ हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। एटीएस उससे इस दौरान उसके साथियों और दूसरे आतंकियों की साजिश के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही उन दो लोगों के बारे में भी राज उगलवाएगी जो उसके साथ रहते थे। साथ में रहने वाले दो साथियों और साजिशों की जानेगी एटीएस  बताते चलें कि इस आतंकी को एटीएस ने गुरुवार/शुक्रवार की रात को कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित पूर्व पार्षद उजियारी लाल यादव के घर से गिरफ्तार किया था। यह आतंकी वहां छात्र बनकर रह रहा था और इसकी साजिश गणेश चतुर्थी के मौके पर कानपुर के मंदिरों में बम धमाके की थी। दरअसल, इस आतंकी ने सोशल मीडिया पर अपनी एके 47 के साथ फोटो डाली थी जिसके बाद से ही यह केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर था। माना जा रहा है...
कानपुर से इंडियन मुजाहिद्दीन का खतरनाक आतंकी डा. हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन गिरफ्तार

कानपुर से इंडियन मुजाहिद्दीन का खतरनाक आतंकी डा. हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस के सहयोग से खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी की योजना कानपुर में गणेश चतुर्थी के दौरान धमाके की थी। इस आतंकी को कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। जहां यह स्टूडेंट बनकर रह रहा था। इस आतंकी का नाम कमरूज़ज़्मा उर्फ डॉ हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन बताया जा रहा है। कानपुर में छात्र बनकर पूर्व पार्षद के घर में रह रहा था खतरनाक आतंकी, मंदिर में धमाके की थी साजिश  इस आतंकी से सुरक्षा एजेंसियां उससे बाकी मददगारों व अन्य आतंकियों व उनकी साजिशों के संबंध में पूछतांछ कर रही हैं। यह जानकारी राजधानी लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह ने एक प्रेसकांफ्रेंस के दौरान दी। डीजीपी श्री सिंह के अनुसार एटीएस को इस खतरनाक और पढ़े-लिखे आतंकी के पास से कानपुर के कुछ मंदिरों का डाटा मि...
आईपीएस सुरेंद्र दास का हुआ अंतिम संस्कार, आईजी ने दिया कंधा

आईपीएस सुरेंद्र दास का हुआ अंतिम संस्कार, आईजी ने दिया कंधा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के एसपी पूर्वी रहे आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास का आज बैकुंडधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। आईजी रेंज सुजीत पांडे समेत तमाम अफसरों ने अपने साथी आईपीएस श्री दास को श्रद्धांजलि दी। नम आंखों से परिजनों व परिचितों ने अफसरों के साथ दी अंतिम विदाई  आईजी रेंज और एसपी ग्रामीण गौरव ग्रोवर ने स्व. सुरेंद्र दास की शव यात्रा को कंधा भी दिया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए एडीजी स्थापना समेत सभी बड़े अफसर बैकुंठ धाम पहुंचे। बेहद दुखी और गमगीन नजर आईं पत्नी रवीना  इस दौरान उनके शव को जब लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया तो उनकी पत्नी रवीना भी श्रद्धांजलि व अंतिम दर्शन को आईं। वह काफी दुखी और गमगीन नजर आईं। उनके माता-पिता किसी तरह सहारा देकर उनको स्व. सुरेंद्र दास के शव तक लाए। उनकी हालत...
उत्तर प्रदेश में 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने प्रदेश में 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इनमें ज्यादातर सचिवों को इधर से उधर किया गया है। इस दौरान डॉ पीवी जगमोहन, प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम बनाए गए हैं जबकि आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा प्रमुख सचिव युवा कल्याण बनाई गई हैं। इसी तरह पनधारी यादव सचिव वाह्य सहायतित बनाए गए हैं। के.राम मोहन राव सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्का टंडन भटनागर को सचिव गोपन बनाई गई हैं। ये भी पढ़ेंः उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना ठीक नहीं – प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह सेंथिल पांडियन एमडी विद्युत उत्पादन निगम तथा अमृता सोनी विशेष सचिव ऊर्जा बनाई गईं हैं। आईएएस शुभ्रा सक्सेना वीसी आगरा प्राधिकरण तथा राधे श्याम मिश्रा विशेष सचिव राजस्व बनाए गए हैं। ये भी पढ़ेंः खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां वहीं किंजल सिंह वीसी कानपुर प्राधिकर...
लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की जबरदस्त छापेमारी चल रही है। इससे राजधानी के दूसरे कांट्रेक्टर और इससे जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है, उसके डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। निवेशकों का पैसा जमाकर कराकर 700 करोड़ हड़पने का आरोप  बताते हैं कि बीती रात से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम की राजधानी में छापेमारी जारी है। यह छापेमारी जैकेवी लैंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के ठिकानों पर चल रही है। इस कंपनी के डायरेक्टर के घर समेत तीन ठिकानों पर छापा मारा है। आरोप है कि सस्ते मकान देने के नाम पर कंपनी मालिक ने लगभग 700 करोड़ रुपए ठगे हैं। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा.. ईडी टीम क...
देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के लोहिया नेशनल ला कालेज में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। हांलाकि कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं। लोहिया नेशनल ला कालेज का है मामला, हादसे के वक्त पढ़ रहे थे छात्र-छात्राएं  बताते हैं कि लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा क्लास में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के उपर आ गिरा। इससे कुछ स्टूडेंट को हलकी चोटें आई हैं। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हुआ हादसा, क्लास में पीछे की ओर गिरी छत  जानकारों का कहना है कि क्लास रूम F-7 में सुबह करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त एलएलबी के सातवें सेमेस्टर का लेक्चर चल रहा था। हादसे के बाद कालेज में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ेंः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर स्टूडेंट और प...
लखनऊ पहुंचीं अटल जी की अस्थियां, गोमती में हुआ विसर्जन  

लखनऊ पहुंचीं अटल जी की अस्थियां, गोमती में हुआ विसर्जन  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थियां आज लखनऊ पहुंच गई हैं। उनका अस्थिकलश लेकर खुद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट से निकलने पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पांजलि दी। प्रशासन ने पहले ही भीड़ के मद्देनजर 11 बजे तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। आज झूलेलाल वाटिका में कार्यक्रम के दौरान गोमती में अटल जी की अस्थियों का विसर्जित किया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेकर पहुंचे, एयरपोर्ट से झूलेलाल वाटिका तक लोगों ने दी पुष्पांजलि  बताते चलें कि अटलजी की अस्थियों को गोमती में विसर्जित किया जाएगा। राजधानी के झूलेलाल वाटिका में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि दी। इस दौरान विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भी एक सभा आयोजित हुई। वहां भी प...