Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

बड़ी खबरः लखनऊ का होटल ताज बंद, सिंगर कनिका कपूर ने की थी पार्टी

बड़ी खबरः लखनऊ का होटल ताज बंद, सिंगर कनिका कपूर ने की थी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। योगी सरकार ने लखनऊ के पांच सितारा होटल ताज को अग्रिम आदेश तक अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बताते चलें इस होटल में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर ने एक पार्टी की थी। अगले आदेशों तक बंद रहेगा होटल ताज इसके साथ ही लखनऊ में कुछ और इलाके भी बंद किए जाने की सूचना है। प्रशासन इन आदेशों का सख्ती से पालन करा रहा है, ताकि किसी भी तरह कोरोना वायरल के खतरे को टाला जा सके। बताते हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनको सतर्क किया जा सके। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके। जिलाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए आदेश दिए हैं कि ताज...
सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ FIR, बेवकूफी-लापरवाही से सैकड़ों लोगों को संकट में डाला

सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ FIR, बेवकूफी-लापरवाही से सैकड़ों लोगों को संकट में डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः बेवकूफों की कोई अलग से पहचान नहीं होती। हो सकता है वो कुछ काम ठीक-ठाक कर लेते हों, लेकिन कहीं न कहीं यह साबित कर ही देते हैं कि वो आखिर वो हैं..। कुछ ऐसा ही बालीवुड सिंगर कनिका कपूर ने किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना से बचाव को लेकर बेहद संवेदनशील होने के साथ-साथ लोगों से बार-बार अपील कर रहे हैं कि बचाव ही कोरोना का समाधान हैं। सरकार की एडवाइजरी को किया दरकिनार सरकार युद्ध स्तर पर इस वैश्विक महामारी से लड़ रही है और लाखों-करोड़ों देशवासियों को बचाने में जुटी है। वहीं बालीवुड की सिंगर कनिका कपूर ने अव्वल दर्जे की बेवकूफी-लापरवाही की, जिसके बाद सैकड़ों लोग संकट में आ गए हैं। अब पुलिस ने गायिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह एफआईआर लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में दर्ज की जाएगी। लखनऊ में पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर गायिका कनि...
बड़ी खबरः लखनऊ समेत 11 जिलों में सरकार ने बंद किए सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स

बड़ी खबरः लखनऊ समेत 11 जिलों में सरकार ने बंद किए सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने शनिवार को महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूबे के 11 जिलों राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को और जिम को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बंद किए गए मल्टीप्लेक्स.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा में 31 मार्च तक यह बंदी लागू रहेगी। सीएम योगी ने रविवार को अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी अधिकारियों को...
लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल

लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित केजीएमयू से जुड़ा है। वहां मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट डाक्टर का शोषण करने का आरोपी डाक्टर जेल जा चुका है। आरोपी डाक्टर शरद चंद्रा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला डॉक्टर की तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बाद की। डाक्टर से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। हाथ में डंडा लेकर घूमता नजर आया था डाक्टर बताते चलें कि महिला डाक्टर से छेड़छाड़ का आरोपी यह डाक्टर चंद्र मामले में शिकायत के बाद से ही फरार चल रहा था। इतना ही नहीं कालेज के सीसीटीवी फुटैज में वह हाथ में डंडा लिए घूमता हुआ भी दिखाई दिया था। शातिर दिमाग इस डाक्टर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। हालांकि पीड़ित महिला डॉक्टर की शि...
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे और दो दरोगा घायल

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे और दो दरोगा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों में इक कदर गोलियां चलीं कि दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो दरोगा भी जख्मी हुए। बताते हैं कि यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग रहे थे। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस से सामना हो गया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं। बचने के दौरान दो दरोगा जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग कीं। बताते हैं दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गए। कार्रवाई में हुए घायलों का इलाज चल रहा है। बंथरा-सरोजनीनगर थानों की सीमा पर घटना बताया जाता है कि मामला सरोजनी नगर और बंथरा सीमा पर स्थित बिजनौर रोड पर गुलाब खेड़ा गांव में शनिवार देर रात शातिर लुटेरे अमन शर्मा और शुभम रावत सरोजिनी नगर से लूट करके भाग रहे थे। सूचना पर सतर्क हुई बंथरा और सरोजिनी न...
लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के जिला सत्र न्यायालय में आज गुरुवार को बदमाशों ने एक दुस्साहिक घटना करते हुए दिन में दोपहर बम फेंककर हमला कर दिया। बताते हैं कि यह हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी को निशाना बनाते हुए किया गया था। इसमें वे बुरी तरह से घायल हुए हैं। इतना ही नहीं हमले में कई अन्य वकील भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि संजीव लोधी पर बदमाशों ने 10 बमों से हमला किया है जिसमें से 3 ही बम फटे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान कई अन्य वकीलों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बताया जाता है कि लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 पर गुरुवार दोपहर बदमाशों ने लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम फेंके। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक बम फटा। कई वकील घायल हुए। वारदात को अंजाम दे...
लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के नामचीन लोहिया संस्थान में दो डाक्टरों में आपसी रार इतनी बढ़ गई है कि नौबत एफआईआर तक जा पहुंची। दोनों ही डाक्टरों ने एक दूसरे से खुद की जान का खतरा बताते हुए संस्थान के निदेशक के साथ-साथ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, मामले में वजह बने तीमारदार ने भी डॉक्टर से खुद के मरीज की जिंदगी खतरे में बताई है। दरअसल, लोहिया में हार्ट अटैक के मरीज की ट्रीटमेंट को लेकर डाक्टरों में आपसी वार शुरू हो गया। कैथ लैब में हार्ट स्पेशलिस्ट डा आशीष झा तथा डा सुदर्शन विजय के बीच एक मरीज को लेकर रार हुई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई है। तिमारदार ने भी दर्ज कराई शिकायत मरीज के तीमारदार मो. रिजवान ने डा सुदर्शन पर उसके मरीज पिता रफीक के इलाज में बाधा डालने के साथ ही अभद्रता करने की भी शिकायत की है। तिमारदार ने भी संस्थान के निदेशक के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है...

लापरवाही पर नपे यूपी के 5 एआरटीओ (ARTO), लखनऊ-हमीरपुर-अमेठी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आई है। सरकार ने अनिमितता और लापरवाही बरतने पर राजधानी लखनऊ, बुंदेलखंड के हमीरपुर समेत अमेठी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। शासन के आदेश पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि पूर्व में कन्नौज के एआरटीओ रहे मोहम्मद हसीब का निलंबन वहां हाल ही में हुए भीषण बस अग्निकांड के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में स्लीपर बस में आग लगने से हुई दर्जनों यात्रियों की मौत के मामले में शासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। बताते चलें कि प्रदेशभर में इस वक्त आरटीओ विभाग की कारगुजारियां चर्चा का विषय बनी हैं। खासकर बुंदेलखंड में आरटीओ विभाग ओवरलोडिंग को लेकर काफी बदनाम है। इससे सरकार की भी फजीहत हो रही है। अनियमितता-लापरवाही पर हुई कार्रवाई एआरटीओ कन्नौज रहे एआरटीओ मोहम्मद हसीब, जो कि अभी हमीरपुर...
लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद में घंटाघर पर चल रहे सीएए के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर दी। पुलिस ने वहां से सपा नेता पूजा समेत कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया। घंटाघर पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात कर दिए गए हैं। बताते हैं कि शनिवार को पहले पुलिस ने घंटाघर पर जमा पुरुषों की भीड़ को वहां हटाया। कई पुरुषों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में शामिल सपा नेता पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दर्ज की है रिपोर्ट भी बताते हैं कि पुलिस ने पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और वहां मौजूद होने पर गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर आरएफ तैनात है। आसपास के इलाके में पुलिस बल गश्त कर रहा है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि राजधानी में धारा-144 लागू होने के बावजूद यह प्रदर्शन किया जा रह...
सीएएः लखनऊ में मुनव्वर राणा की दो बेटियों समेत 150 पर मुकदमा, सख्त एक्शन की तैयारी

सीएएः लखनऊ में मुनव्वर राणा की दो बेटियों समेत 150 पर मुकदमा, सख्त एक्शन की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में घंटाघर पर बीते तीन दिनों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं और लोग इकट्ठा हैं, जबकि धारा 144 लागू है। ठाकुरगंज पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों समेत करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। इस मामले में ठाकुरगंज थाना पुलिस ने 3 अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए हैं। इनमें रास्ता जामकर करके प्रदर्शन करना, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके वायरल करना तथा तीसरा मामला धारा 144 का उल्लंघन और बलवा करने का है। सुमैय्या राना और फौजिया राना नामजद खास बात यह है कि पुलिस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटियों सुमैय्या राना, फैजिया राना, रुखसाना, शफी फातिहा समेत 10 अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखते हुए एक अज्ञात पर भी मुकदमा लिखा है। माना जा रहा है कि धारा-144 लागू होने के बाद भी इस प्रदर्शन में शामिल लोगों क...