Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: latest news

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू से प्रदेश बेहाल है। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी और लू  से अलर्ट कर रहा है। तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी से लेकर बुंदेलखंड-पूर्वांचल तक हालात गंभीर राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में आग बरसने जैसा माहौल बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 32 जिलों में लू का अलर्ट है। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से सबसे ज्यादा हालात गंभीर हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं प्रयागराज, झांसी और वाराण...
यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2026 की 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा व 12वीं की परीक्षा शिखा वर्मा ने टाॅप किया है। दोनों टाॅपर छात्राएं सीतापुर जिले की हैं। यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं और यूपी बोर्ड 2026 की 12 की परीक्षाओं में दो बेटियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। दोनों छात्राएं सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। सीतापुर की हैं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर की बेटी शिखा वर्मा ने 12वीं में टाॅप किया है। शिखा वर्मा सीतापुर के पहला में स्थिति बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। टाॅपर शिखा वर्मा को यूपी बोर्ड 2026 की 12वीं की परीक्षा में कुल 97.60% अंक मिले हैं। कशिश वर्मा को 10वीं में 97.83% वहीं 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा ने टाॅप किया है। कशिश वर्मा को यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83% अंक मिले हैं। ...
आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज गुरुवार (23 अप्रैल) शाम को 4 बजे आ जाएगा। लाखों परीक्षार्थियों को है इंतजार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल आएंगे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम   बताते चलें कि वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संपन्न कराई गईं थीं। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें: UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया ...
देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक और तमंचेबाज अपराधी किस्म के युवक को पकड़ा है। बांदा की गिरवां थाना पुलिस ने इस युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त शातिर किस्म का है। उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा उसके खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का नाम अमित पुत्र शिवकरन निवासी गिरवां है। पुलिस अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता व सिपाही देवेंद्र कुमार बिंद शामिल रहे। उधर, अपराधी को देखकर हर कोई हैरान है। ये भी पढ़ें: Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन क...
यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम

यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी है। 36 घंटों में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। बाराबंकी-एटा और सोनभद्र के डीएम भी बदले अयोध्या, हापुड़, बाराबंकी, बांदा, अलीगढ़, एटा और सोनभद्र जैसे जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि रविवार रात यूपी में योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। पहली लिस्ट में 40 IAS के हुए थे तबादले कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया था। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में अभी और आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची- ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-transferred-...
यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम

यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 3 भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के सगे 3 भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव की है। उधर, 3 भाई-बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम जानकारी के अनुसार गांव के विजय बहादुर यादव के 3 बच्चे तालाब में नहा रहे ते। इनमें सबसे बड़ी बेटी 12 साल, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 साल थे। तीनों बच्चे घर के सामने ही तालाब में नहाने लगे। ये भी पढ़ें: कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार  इसी दौरान तीनों तालाब में डूब गए। तीनों तालाब से बाहर नहीं निकले तो परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने ताला...
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला पूरे देशभर में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। देशभर में भीषण गर्मी में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान गर्मियों में देश में सबसे ज्यादा रहा हो। झांसी-चित्रकूट और महोबा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए अलर्ट यूपी में पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है। साथ ही हीट वेव का अलर्ट भी है। अब बांदा, झांसी, चित्रकूट और महोबा जिलों समेत पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। दरअसल, गुरुवार को सुबह से ही बांदा जिले में गर्मी के तेवर देखने को मिले। रात का तापमान भी ज्यादा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-ब...
दर्दनाक: बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत-पति गंभीर, बिजली तार बना काल

दर्दनाक: बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत-पति गंभीर, बिजली तार बना काल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में टूटकर झोपड़ी पर गिरा बिजली का तार काल बन गया। बिजली तार से लगी आग से दर्दनाक घटना हो गई। बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। बताते हैं कि बिजली का तार झोपड़ी पर गिरने से आग लगी। इससे झोपड़ी में सो रहे पति और पत्नी आग में जल गए। पत्नी की जलकर मौत हो गई। पति का अस्पताल में चल रहा इलाज वहीं पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुखद घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द के मजरा शेखनपुर की है। ये भी पढ़ें: बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। बताते हैं कि घटना के समय दंपती झोपड़ी में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद महिला अनीता (54) गंभीर रूप से झुलस गईं। झोपड़ी में टायरों से भड़की आग बाद में उन्ह...
मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। गायिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोंसले को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज महान गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं से बीमार थीं। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि आशा भोंसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हो...
बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय कथा का 20 जनवरी को समापन हुआ। कथा में भाजपा नेता एवं गोंडा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भी आए थे। बताते हैं कि रात में बीजेपी नेता ब्रजभूषण और प्रवीण सिंह के समर्थक होटल में रूम को लेकर आपस में ही भिड़ गए। होटल अर्बिट में लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले और फिर सड़क पर भी मारपीट हुई। होटल के कमरे से सड़क तक चले जूते लात-गाड़ी का शीशा तोड़ा हालात इतने बिगड़ गए कि ब्रजभूषण सिंह की गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला गया। होटल से लेकर सड़क तक मारपीट हुई। जमकर फजीते हुए। उधर, सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि होटल दोनों ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। होटल संचालक ने पुलिस को दी जानकारी, फोर्स मौके पर पहुंचा जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने वी...