Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Jhansi News

Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..

Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हत्या एवं अपहरण के मुकदमों में वांछित 1 लाख का ईनामी बदमाश आज एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ झांसी में हुई। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ और बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा का आमना सामने हो गया। कानपुर और झांसी में था वांछित बताते हैं कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कानपुर के चकेरी के रहने वाले बदमाश राशिद कालिया का खात्मा हो गया। एसटीएफ अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में डिप्टी एसपी संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर घनश्याम यादव को भी गोली https://samarneetinews.com/up-removed-girls-deadbody-from-grave-and-slept-with-her-all-night-suspected-of-rape-in-varanshi/ लगी है, लेकिन दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इसलिए दोनों ही बाल-बाल बच गए। ब...
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विश्वविद्यालय हाॅस्टल में एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। छात्रा ने रात में अपने परिवार से बात भी की थी। इसके बाद उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समता हास्टल से जुड़ा है। समता गर्ल्स हास्टल का है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि (24) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। आज पड़ोसी छात्राओं को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिवार के लोगों से बात हुई थी। उन्होंने आज फिर छात्रा को फोन किया। मगर कोई जवाब नहीं आया। फिर हास्टल वार्डन को काल की। तब सभी...
UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : मां की मोहब्बत एक बेटे को इतनी नगवार गुजरी कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना से सभी स्तब्ध हैं। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां सभी बच्चों को पाल-पोष रही थी। इसी दौरान लड़के की मां का दिल अपने से 10 साल छोटे एक युवक पर आ गया। मां ने लवमैरिज की तो बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। अब पूरा परिवार दुखी है। घटना झांसी की है। पिता की हो चुकी थी 10 साल पहले मौत, मां ने पालापोषा दरअसल, झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव के रहने वाले बिहाली लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे सुरेंद्र (19) ने आज जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद सुरेंद्र और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी उसकी मां उठा रही थीं। मां ने ही बच्चों को पाल-पोषकर इतना बड़ा किया। महिला मजदूरी करती हैं। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उनके प्रेम संबंध हो गए। महिला ने युवक से शादी ...