Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in lucknow

लखनऊ में हुए बीटेक छात्र हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ में हुए बीटेक छात्र हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में अलखनंदा अपार्टमेंट के गेट पर दिनदहाड़े बी.टेक छात्र हत्याकांड में पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें एक बसपा के पूर्व विधायक का बेटा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बसपा के पूर्व विधायक समर बहादुर का बेटा अमन बहादुर पकड़ा गया है जो हत्या में शामिल था। इसके अलावा 4 अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में आ चुके हैं। हत्याकांड की वजह जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच की टशनबाजी बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुआ था दुस्साहिक हत्याकांड बताते चलें कि गुरुवार को दिनदहाड़े अलखनंदा अपार्टमेंट के गेट पर बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की चाकुओं से गोदकर बड़े ही दुस्साहिक ढंग से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से राजधानी लखनऊ में दहशत सी फैल गई थी। लोग समझ ही नहीं पाए कि हत्यारों ने इतना दुस्साहस कैसे कर डाला। बह...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर कूचकर हत्याएं कर दी गईं। हत्या की दोनों वारदातों को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। जिन दो लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक महिला हैं। इनमें से हत्या की एक वारदात सआदगंज इलाके में हुई तो दूसरी बरौरा हुसैन बाड़ी में हुई। पुलिस ने दोनों ही मामले में जांच में जुटी है। पहली वारदात में नवीन नगर में रहने वाली रमाकांती पांडेय की उनके घर में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को आज दिनदहाड़े उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उनके बेटे अर्पित और हर्षित दोनों स्कूल गए थे। बाद में दोपहर में करीब 3 बजे जब दोनों बेटे स्कूल से लौटे तो घर में ताला लगा मिला। स्कूल से वापस लौटे बच्चे तो घर में पड़ा था मां का शव काफी देर तक आसपास मां की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चों ने अपने चाचा मुकेश क...
लखनऊः रणजीत बच्चन हत्या कांड का शूटर जितेंद्र एनकाउंटर में गिरफ्तार

लखनऊः रणजीत बच्चन हत्या कांड का शूटर जितेंद्र एनकाउंटर में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में बीते रविवार को मार्निंग वाक के दौरान विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद हत्याकांड के शूटर रायबरेली के रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि यह मुठभेड़ एसीपी कैंट कार्यालय के पास आलमबाग के देवी खेड़ा में हुई। इसके बाद शूटर को पकड़ लिया गया। तीन राउंड गोलियां चलने के बाद घायल पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों ओर से करीब तीन राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में शूटर घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। शूटर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से शूटर की पिस्टल-कारतूस और बाइक बरामद कर ली है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय का कहना है कि जितेंद्र ने चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका संग मिलकर बी...
लखनऊ में दिनदहाड़े विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या, भाई घायल

लखनऊ में दिनदहाड़े विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या, भाई घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज रविवार सुबह राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को हत्यारों ने राजधानी के पॅाश इलाके हजरतगंज में उस वक्त अंजाम दिया, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी। गोली लगने के बाद मौके पर ही रणजीत बच्चन ने दम तोड़ दिया। मौसेरा भाई भी गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती उनका एक मौसेरा भाई आदित्य गोली लगने से घायल हो गया है। हत्या की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगालने शुरू कर दिए हैं। उसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं जिनकी पहचान बताने वाले को 50 हजार ईनाम की घोषण भी कर दी गई है। पुलिस कई टीमें गिरफ्तारी में लगी हैं...
बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

बसंत पंचमी-2020- केजीएमयू (KGMU) में MBBS छात्राओं ने सजाईं फूलों की रंगोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के टेनिस टेनिस लॉन में बसंत पंचमी के मौके पर एमबीबीएस छात्राओं ने बड़ी ही मनमोहक फूलों की रंगोलियां सजाईं। रंगोली इतने करीने से सजाई गईं कि चारों ओर खूबसूरत और मनमोहक दृश्य सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। छात्राओं ने इन रंगोलियों को संजाने के लिए रातभर जागकर मेहनत की। इस मेहनत का बेहद मीठा फल यानि अतुलनीय खूबसूरत रंगोलियां देखकर लोग उनको निहारते ही रह गए। टेनिस लाॅन में रंगोलियों का मनमोहक दृश्य चारों ओर टेनिस लाॅन में रंगोलियों को देखते ही बन रहा था। छात्राओं ने मंगलवार सुबह प्रांगण में मां सरस्वती की पूजा भी की। इसके बाद इन मेडिकल छात्राओं ने पीले रंग के परिधानों में जमकर सेल्फियां और फोटो भी लीं। इस मौके पर कुलपति प्रो एमएलबी भटट् ने भी मां सरस्वती के दर्शन किए। साथ ही पुष्प अर्पित करते हुए उनका पूजन किया।...
लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में 71वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। विधानभवन के सामने हुए परेड आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जवानों से सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। हेलीकाप्टर से परेड पर बरसाए फूल इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहवर्धन किया। परेड पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। सेना के शक्ति प्रदर्शन ने वहां बैठे लोगों को खूब रोमांचित किया। लोगों ने राष्ट्रगान किया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे भी लगाए। राज्यपालन आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। देश के प्रति एकता और समर्पण...
लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, CAA नहीं होगा वापस-चाहे कुछ कर लो

लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, CAA नहीं होगा वापस-चाहे कुछ कर लो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां मंगलवार को राजधानी में बंगला बाजार में गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली की। सीएए के समर्थन में रामकथा पार्क में रैली को संबोधित करने गृहमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे 'भारत माता की जय' के जयकारे गूंज उठे। इसी माहौल में उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। गृहमंत्री ने विपक्षी दलों को इस कानून को लेकर जनता को भ्रमित करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, छीनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का फैलाया हुआ भ्रम है कि यह कानून नागरिकात छीन लेगा। ऐसा नहीं है। कहा, तीन माह में बनेगा अयोध्या में श्री राम का मंदिर गृहमंत्री शाह ने कहा कि अगर कोई कहता है कि नागरिकता छीनने वाला है तो इसे साबित करके दिखाए। कहा कि विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। इसे लेकर दुष्प्रचार फैला रहा है। गृहमंत्...
लखनऊ में हाॅस्टल में घुसकर छात्रा का गला काटा, चिनहट में फैली सनसनी

लखनऊ में हाॅस्टल में घुसकर छात्रा का गला काटा, चिनहट में फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में इंजीनियिरंग की तैयारी कर रही छात्रा का उसके हाॅस्टल में घुसकर एक युवक ने गला रेत दिया। छात्रा को खून से लतपत करके आरोपी वहां से फरार हो गया। यह वारदात सोमवार दोपहर राजधानी के चिनहट इलाके में घटी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा का नाम काव्या उर्फ पूजा (25) है। वह मूल रूप से महाराजगंज जिले के रहने वाले रामकृपाल गौढ़ की बेटी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में उसे इलाके के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। उसकी तलाश की जा रही है। चिनहट में दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप बताते हैं कि लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। यहां चिनहट के कमता चौराहे के पास वसदेव नगर हास्टल में रहकर पढ़ाई करती रही है। ...
लखनऊ में पत्नी और दो बच्चों की हत्या करके सिरफिरे ने भी दी जान

लखनऊ में पत्नी और दो बच्चों की हत्या करके सिरफिरे ने भी दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ में एक ह्रदयविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिरे व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। शिवानी विहार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। कल्याणपुर के शिवानी विहार में घटना से सनसनी बताया जाता है कि पिंटू गुप्‍ता (32) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी बिहार में रहता था। वह रेलवे से रिटायर छोटेलाल नाम के व्यक्ति के यहां चालक के रूप में काम करता था। किराए पर रहता था परिवार, चालक था मुखिया उन्हीं के दूसरे मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता भी था। पिंटू की पत्नी आरती (30) छोटेलाल के घर का खाना बनाती थी। बताते हैं कि मूल रूप से वाराणसी निवासी प...
सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नारायण गुप्ता का रविवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और इस दिनों बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र प्रभात गुप्ता ने बताया है कि उनको लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांसें वहां से बेहतर इलाज के लिए उनको लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। आज सुबह उन्होने करीब 8 बजे अंतिम सांसें लीं। परिवार के लोग उनके शव को लेकर सीतापुर पहुंचेंगे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पुत्र प्रभात के अलावा बेटी प्रीति गुप्ता (बाराबंकी) व नीति गुप्ता (लखनऊ), दामाद रामजी गुप्ता, हर्ष गुप्ता हैं।...