Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

फिट इंडिया मूवमेंट, पं जेएन कालेज में छात्र-छात्राओं ने सीखे फिटनेस के टिप्स

फिट इंडिया मूवमेंट, पं जेएन कालेज में छात्र-छात्राओं ने सीखे फिटनेस के टिप्स

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के मौके पर शहर के जेएन कालेज में भी छात्र-छात्राओं को फिटनेस के टिप्स दिए गए। इस मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कालेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास में दिखाया गया। इसके बाद एक खास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को फिटनेस के गुर सिखाए गए। छात्र-छात्राओं को बताया अनुशासित जीवन का महत्व   इस बात की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मनोज अस्थाना ने बताया कि प्राचार्य नंदलाल शुक्ल व खेल प्रभारी एसएन त्रिपाठी की इस कार्यक्रम में भागीदारी रही। छात्र-छात्राओं को अनुशासित तथा सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आवश्यक व्यायाम और खेलकूद के साथ-साथ रहन-सहन के बारे में जानकारी दी गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में नरैनी-गिरवां और फतेहगंज समेत 6 थानेदारों का तबादला...
बांदा में नरैनी-गिरवां और फतेहगंज समेत 6 थानेदारों का तबादला

बांदा में नरैनी-गिरवां और फतेहगंज समेत 6 थानेदारों का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई थानों के थानेदारों को इधर से उधर किया है। इस दौरान नरैनी-गिरवां और फतेहगंज समेत करीब 6 थानों के थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इस क्रम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर, दीपक पांडेय को नरैनी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बिसंडा थाने में भी नई तैनाती हुई   वहीं सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र कुमार को गिरवां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहगंज थाना प्रभारी तारा सिंह पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना बिसंडा तथा थाना नरैनी प्रभारी को फतेहगंज थाने का चार्ज दिया गया है। बिसंडा थाना प्रभारी रहे मधुसूदन शुक्ला को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। वहीं गिरवां थाना प्रभारी रहे अरविंद कुमार त्रिवेदी को एसओजी टीम का प्रभारी बनाया गया है। ये ...
बांदा में युवती ने जहर खाया, एक व्यक्ति का मिला शव

बांदा में युवती ने जहर खाया, एक व्यक्ति का मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमासिन थाना क्षेत्र में पछौंहा गांव निवासी सपना (22) का उसके पति महाबली से किसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। नाराज होकर विवाहित युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को उसका पति प्रताड़ित करता था। मृतका के एक छोटी बेटी है। सड़क किनारे पड़ा मिला शव   उधर, एक अन्य घटनाक्रम में मुरवां के अंगद का पुरवा निवासी लक्ष्मी प्रसाद (40) मंगलवार शाम को गांव की दुकान से सामान लेने निकला था। फिर घर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे लक्ष्मी का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...
बांदा में बहन के साथ गड़रा नाले में नहाने गया 12 साल का बालक डूबा, तलाश जारी..

बांदा में बहन के साथ गड़रा नाले में नहाने गया 12 साल का बालक डूबा, तलाश जारी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में मुरवल निवासी अभिषेक कुमार (12) पुत्र बल्लू यादव गड़रा नाले में नहाते वक्त डूब गया। जानकारी होते परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर नाले में जाल डलवाया और बच्चे को तलाश करने की मशक्कत की, लेकिन बालक का कहीं कुछ पता नहीं चला। जाल डलवाकर पुलिस ने की तलाश   उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी शशि पांडेय का कहना है कि अभिषेक अपनी छोटी बहन शिवानी के साथ गड़रा नदी नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। रात गुजर जाने के बावजूद अभी तक अभिषेक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः महोबा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल ढहने से यातायात पूरी तरह से ठप, सैकड़ों वाहन खड़े...
बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि उसने खुरहंड चैराहे से चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वे सभी बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनकी पहचान राजकुमार, संतू, बाबू, जन्नत निवासीगण ग्राम बहेरी (गिरवां), राजकुमार श्रीवास निवासी लालथोक अतर्रा तथा छंगू राजपूत निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई। पुलिस का दावा, बेचने जा रहे थे बाइकें   पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों ने बाइकें चोरी की होने की बात कहते हुए बताया है कि वे लोग बाइकें बेचने जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लोगों के बताने पर उनके एक ओर साथी बहेरी के रहने वाले राजकुमार के घर से पांच और चोरी की बाइकें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसओ अरविंद त्रिवेदी, दरोगा रमाकांत शुक्ल, रवींद्र सिंह आदि की खास...
बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई बेहद घिनौनी वारदात में एक वृद्ध ने पास में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची देर शाम अपने मामा के घर जा रही थी। पड़ोस में रहता था आरोपी, अब पुलिस भेज रही जेल  इसी दौरान पास में रहने वाले आरोपी रामआसरे गुप्ता (65) ने उसे बहला-फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद बच्ची से उसने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उनको घटना का पता चला। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंध...
बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। चित्रकूट जिले का रहने वाला एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने जब उसे लड़की के साथ देखा तो गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने को गोली मारी है। गोली युवक के कंधे में लगी और वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। युवक का नाम संजय श्रीवास (25) है जो कि चित्रकूट जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है। वह गुरुवार को ही सुबह-सुबह चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर आया था। शादीशुदा प्रेमिका रक्षाबंधन पर आई हुई थी मायके  बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले कहीं दूसरी जगह शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे हैं। आज भी ऐसा ही था कि तभी लड़की के घरवालों ने देख लिय...
बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां ग्राम रोजगार सेवक बेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में संविदा पर नियुक्त 37000 ग्राम रोजगार सेवकों को राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई। बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या निस्तारण की मांग की गई। राज्य कर्मचारी का रोजगार सेवकों ने मांगा दर्जा एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि रोजगार सेवक बीते 12 सालों से अपना योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6000 ग्राम पंचायतें सृजित हैं। इन ग्राम पंचायतों में सीधी भर्ती से नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों की कुल संख्या 15,000 है। इस दौरान आलोक द्विवेदी, रामकृष्ण निषाद, रामलखन तिवारी, रामकिशोर साहू, पीयूष सिंह, संघप्रिय गौतम, अभिषेक, जुबैर, गया प्रसाद, जीत बाबू, अच्छेलाल, उदयभान सिंह, नर...
बांदा के जेएन कालेज में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

बांदा के जेएन कालेज में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज जेएन कालेज में 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस पावन मौके पर प्राचार्य नंदलाल शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश डा अतुल कुमार शुक्ल द्वारा पढ़ कर मौजूद छात्र-छात्राओं को सुनाया गया। रक्षा बंधन की भी दीं शुभकामनाएं  फिर प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षक स्टाफ को 73वें स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से जीवन मे संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठता का पालन करने की अपील की। प्रचार्य को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान...
बांदा में भजन संध्या का धूमधाम से आयोजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में भजन संध्या का धूमधाम से आयोजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन माह के आखिरी सोमवार को बामदेवेश्वर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्केस्ट्रा कलाकारों ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए। शिव और पार्वती की झांकियां प्रस्तुत करने के साथ ही शिव तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रयागराज व कानपुर से आए गायकों ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव, राधा-कृष्ण और देवी गीतों पर आधारित भजन और गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों के धार्मिक गीतों पर भक्तों ने जमकर बजाईं तालियां  प्रयागराज से आए गायक मनोज गुप्ता के ‘बम भोले- बम भोले बम’के गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। स्थानीय गायक पंकज रावत ने ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी’के गीत पर श्रद्धालु भक्ति-भाव में सराबोर हो गए। कानपुर की गायिका बुलबुल ने ‘मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा’गीत गाया। भजनों पर थिरकते कलाकार, शिव तांडव का मनमोहक प्रदर्शन  स्थानीय गायक अभिषेक मिश्रा ने ‘भोले ओ भ...