Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

UP: मासूम से दरिंदे ने किया कुकर्म, तलाश में पुलिस..

UP: मासूम से दरिंदे ने किया कुकर्म, तलाश में पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक दरिंदे किस्म के किशोर ने मासूम बालक के साथ कुर्कम किया। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी तभी पास में रहने वाला किशोर उसे टाफी का लालच देकर साथ ले गया। फिर बालक से कुकर्म किया। घर आकर बच्चे ने परिजनों से पूरी बात बताई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई https://samarneetinews.com/woman-raped-badly-beaten-on-bundelkhand-expressway/  ...
बांदा में पति और पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर दी जान

बांदा में पति और पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर एक पति और एक पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में प्रथम दृष्टया आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पहली घटना नरैनी कस्बे के देवीनगर मोहल्ले में हुई। वहां के महेश कुशवाहा (26) ने फांसी लगा ली। लगभग 8 महीने पहले हुई थी शादी बताते हैं कि वह रोज की तरह कमरे में सोने गए थे। सुबह पत्नी शिमला ने देखा तो कमरे में उनका शव लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। घटना से मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के बाकी लोगों को भी सूचना पहुंचा दी गई है। मृतका के पिता का पति पर आरोप बताते हैं कि मृतक की ...
Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव के विक्कू (27) ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताईं ये बातें.. बताते हैं कि किसी बात को लेकर पत्नी सावित्री से विवाद हो गया था। मृतक के पिता रामकिशोर का कहना है कि विक्कू गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले https://samarneetinews.com/murder-in-banda-husband-brutally-kills-wife-with-axe-in-marouli-banda/ गांव आए थे। तभी से दिन-रात शराब पी रहा था। शनिवार रात भी शराब पीकर घर आया। पत्नी ने टोक दिया। इससे नाराज होकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। ये भी पढ़ें ...
UPNews : रामलीला देख लौट रहे युवक की हादसे में मौत

UPNews : रामलीला देख लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामलीला देखकर वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला। मृतक किसान थे। खेती करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव के इंदल साहू के पुत्र महेश (28) रात में गांव रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। परिजनों की रो-रोकर बुरी हालत बताते हैं कि घर के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। वाहन लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। विवाहित थे, लेकिन संतान नहीं थी। हादसे से परिजनों की रो-रोकर बुरी हालत है। उधर, पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में विकास भवन के पास दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घाय...
बांदा में नवविवाहित नेहा की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा में नवविवाहित नेहा की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नवविवाहित महिला नेहा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतका के पति ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दहेज में बाइक मांग रहा था पति जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा के रहने वाले राजू की पत्नी 22 वर्षीय नेहा का शव फांसी पर लटकता पाया गया। बताते हैं कि पति ने देखा तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से मायके पक्ष में भी https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA कोहराम मच गया। मृतका के पिता दिनेश निवासी मवई का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी लगभग 1 साल पहले की थी। दामाद उनकी बेटी को दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड...
Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में किशोरी समेत तीन लोगों के नदी में डूबने की घटना में लापता युवक का शव मिला है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। किशोरी का शव पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है। वहीं एक को डूबने से बचा लिया गया था। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, महोबा के मकरबई गांव के अयान (22) पुत्र असलम अपनी नानी नूरजहां के घर बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के रगौल गांव आए हुए थे। बताते हैं कि रविवार को वह नरैनी के कलहरा की रहने वाली किशोरी और जमरेही के आफरीन (17) पुत्री पीरू के साथ केन नदी नहाने गए थे। नहाने के दौरान किशोरी https://samarneetinews.com/banda-entire-system-is-on-knees-about-miningmafia-of-mp-illegalmining-overloading/ और अफरीन डूबने लगे। दोनों को बचाने के चक्कर म...
बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के विष्णुकांत ने पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में विष्णुकांत ने अपने जबरदस्त स्मैशों और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया और उप विजेता रहे। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छाईं साथ ही खेलो इंडिया तथा आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उनका चयन हुआ है। बताते चलें कि विष्णु कांत सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम (बांदा) में अपना नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके गुरु जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पुलिस लाइन बैडमिंटन कोच प्रदीप बर्मा, स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच भानु प्रताप ने बधाई दी है। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छा गई हैं। https://samarneetinews...
Breaking : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, 3 सवारियां घायल

Breaking : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, 3 सवारियां घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दिवाली से ठीक एक दिन पहले वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक व्यक्ति दीवाली का सामान लेकर घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सवारियां लेकर मूंगुस गांव जा रहा था। बताते हैं कि सामने से आने वाले एक वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया। इससे मूंगुस मुन्ना यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश (50), मदन यादव (22) पुत्र उदला और शेषन (30) घायल हो गए। घायलों को https://samarneetinews.com/bikes-collide-in-banda-one-brother-dead-other-seriously-injured/ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में क...
बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेत जा रहे बुजुर्ग किसान की एक व्यक्ति ने फरसा मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्या के पीछे मृतक व हत्यारोपी में 1 साल पहले डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी है। इस बात को हत्यारोपी मन में दबाए बैठा था। बीती रात उसने बुजुर्ग किसान पर फरसा लेकर बेरहमी से प्रहार शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मामले में हत्यारोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे की शादी में डीजे पर डांस का विवाद जानकारी के अनुसार थाना/कस्बा कमासिन विधाईताला के 60 वर्षीय राधेश्याम वर्मा बीती रात लगभग 9 बजे खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़ोसी शिवपूजन ने फरसा लेकर हमला बोल दिया। सिर पर फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे बुजुर्ग किसान लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्होंन दम तोड़ दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने परिजनों को htt...
चंद्र ग्रहण : होली के बीच 4 घंटे का चंद्रग्रहण शुरू, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा असर..

चंद्र ग्रहण : होली के बीच 4 घंटे का चंद्रग्रहण शुरू, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा असर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज 25 मार्च को जहां देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच चंद्र ग्रहण भी शुरू हो गया है। रंगों में भंग डालने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू हुआ है, जो दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक प्रभाव डालेगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। कन्या राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खासकर रुपए के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। बताते हैं कि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। यह उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, इटली और पुर्तगाल में दिखाई देगा। ये भी पढ़ें : रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु रा...