Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

Murder in Banda
मर्चरी हाउस में मृतक के परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेत जा रहे बुजुर्ग किसान की एक व्यक्ति ने फरसा मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्या के पीछे मृतक व हत्यारोपी में 1 साल पहले डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी है। इस बात को हत्यारोपी मन में दबाए बैठा था। बीती रात उसने बुजुर्ग किसान पर फरसा लेकर बेरहमी से प्रहार शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मामले में हत्यारोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे की शादी में डीजे पर डांस का विवाद

जानकारी के अनुसार थाना/कस्बा कमासिन विधाईताला के 60 वर्षीय राधेश्याम वर्मा बीती रात लगभग 9 बजे खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़ोसी शिवपूजन ने फरसा लेकर हमला बोल दिया। सिर पर फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे बुजुर्ग किसान लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्होंन दम तोड़ दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने परिजनों को

बांदा में भीषण हादसे, कार डिवाइडर से टकराई-3 लोगों की मौत, 3 घायल

सूचना दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और जीवित होने की संभावना में उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए। वहां देखते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे सुनील का कहना है कि 1 साल पहले उसके छोटे भाई सुमित की शादी हुई थी।

यह थी उस समय विवाद की असल वजह

घर की महिलाएं नाच गा रही थीं। नशे में शिवपूजन घर में घुस गया और महिलाओं से अभद्रता करने लगा। उस समय घर के बुजुर्ग राधेश्याम ने उसे भगा दिया था। इसी खुन्नस में उसने हत्या की। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तेजी से हत्यारोपी की तलाश शुरू की। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार