Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नाबालिग बेटी का शव कब्र से निकालवाया है। लड़की की मां के आरोप हैं कि उनकी बेटी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मां के आरोपों पर बेटी के शव का करीब 8 दिन बाद पोस्टमार्टम हो रहा है। नाबालिग के शव को कब्र में दफना दिया गया था। मां के आरोपों के बाद नया मोड़ ले लिया है। यह है नाबालिग की मौत से जुड़ा पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, 2/3 अप्रैल की रात गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही मिला। ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान! युवती की मां का कहना है कि गांव के लोगों के कहने पर उसने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया। लेकिन करीब 8 दिन बाद उ...
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: US-Iran ceasefire: अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम से आज (8 अप्रैल) भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में जबरदस्त उछाल आया है। आज बुधवार (8 अप्रैल) को सेंसेक्स (Sensex) 2615 अंक ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी (Nifty) 23800 पार चला गया। बीते कई दिनों की शेयर बाजार की सुस्ती गायब हो गई है। Nifty भी 23800 के पार पहुंचा दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार (India Stock Market) में भी देखने को मिला है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से भी निवेशकों के रुख पर पॉजिटिव असर हुआ है। इसका बाजार को बड़ा Support मिला है। इसके अलावा इंडेक्स हैवी, HDFC Banda, ICICI Bank, L&T और Reliance Industries...
लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान

लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एलपीजी संकट के बीच 108 गैस सिलेंडर चोरी की खबर आई है। गैस गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। दरअसल, लखीमपुर खीरी में गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। घटना लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र की है। लखीमपुर खीरी की पलिया पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए गैस सिलेंडर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सिलेंडरों की चोरी की घटना से मचा हड़कंप बताते हैं कि शुक्रवार रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां से 108 गैस सिलेंडर पार कर दिए। ये भी पढ़ें: CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजापुर बेन...
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने जालसाजी कर दूसरे की जमीन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों में चकबंदी लेखपाल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जालसाज गिरोह में चकबंदी लेखपाल मुख्य कर्ताधर्ता बतायाजा रहा है। दो ईनामी भी शामिल हैं। गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल व आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने पूरे संगठित गिरोह का खुलासा किया है। दो आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम बताते हैं कि पुलिस ने चकबंदी लेखपाल और मुख्य आरोपी के अलावा 25-25 हजार के ईनामी दो अभियुक्तों को जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटाॅप, CPU, कलर प्रिंटर , 38 लाख की चेक व अन्य दस्तावेज मिले हैं। 7 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस बताते हैं कि इससे पूर्व भी पुलिस ने इसी गिरोह के 7 सदस्यों को जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभी वि...
Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: Vijaypat Sighania passes away: देश के जाने माने उद्योगपति रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। विजयपत सिंघानिया 87 वर्ष के थे। बताते हैं कि उद्योगपति विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Sighania) ने मुंबई में अंतिम सांसें लीं। आज रविवार को विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बेटे ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसे लेकर पोस्ट की है। बताते चलें कि विजयपत सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपति थे। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा  उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। मिल चुका है पद्मविभू...
बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में बाधापुरवा के पास हुआ। बांदा शहर के शंकरनगर के छात्र की मौत हो गई। घायल भाई-बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि छात्र अखिलेश अपने साथी व उनकी बहन प्रिया के साथ खत्री पहाड़ मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खत्री पहाड़ मंदिर से लौटते समय दुर्घटना जानकारी के अनुसार, शहर के शंकरनगर के अखिलेश सोनी (26) पुत्र छुटटन अपने साथी पुष्पेद्र (20) और उनकी बहन प्रिया (18) के साथ खत्रीपहाड़ मंदिर गए थे। बताते हैं कि वहां से तीनों बाइक से देर शाम लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल बताते हैं कि रास्ते में बाधापुरवा के पास बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अखि...
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में संघ-भाजपा का 2027 के चुनावों पर गहन मंथन हुआ। संघ-भाजपा के दिग्गजों ने मंथन कर बुंदेलखंड की खोई सीटों को वापस पाने की रणनीति पर भी चर्चा की। संघ के दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संगठन के बड़े नेताओं ने 2027 के चुनावों को लेकर रणनीति बनी। संघ-भाजपा की अहम बैठक में सीएम योगी भी 2024 की हार को ध्यान में रखते हुए 2027 के लिए नया रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया गया। पार्टी में आंतरिक कलह को खत्म करने और खोई सीटों को वापस पाने पर जोर रहा। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में सीएम योगी भी शामिल हुए। दरअसल, यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभ...
गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला कारागार में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले सुबह साढ़े 8 बजे जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण-बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए फिर कारागार प्रांगण में समस्त बंदियों व स्टाफ के बीच ध्वजारोहण किया गया। बंदियों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए। सभी ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव वीपी पांडे ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों व महिला बंदियों व उनके बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कारापाल विक्रम सिंह यादव, चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार वर्मा, उप कारापाल निर्भय सिंह, नरेंद्र कुमार, श्रीमती रामरति, श्रीमती कृष्णा कुमारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा...
बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय कथा का 20 जनवरी को समापन हुआ। कथा में भाजपा नेता एवं गोंडा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भी आए थे। बताते हैं कि रात में बीजेपी नेता ब्रजभूषण और प्रवीण सिंह के समर्थक होटल में रूम को लेकर आपस में ही भिड़ गए। होटल अर्बिट में लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले और फिर सड़क पर भी मारपीट हुई। होटल के कमरे से सड़क तक चले जूते लात-गाड़ी का शीशा तोड़ा हालात इतने बिगड़ गए कि ब्रजभूषण सिंह की गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला गया। होटल से लेकर सड़क तक मारपीट हुई। जमकर फजीते हुए। उधर, सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि होटल दोनों ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। होटल संचालक ने पुलिस को दी जानकारी, फोर्स मौके पर पहुंचा जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने वी...
बांदा में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार-खदानों से करता था अवैध वसूली

बांदा में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार-खदानों से करता था अवैध वसूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त युवक खुद को पत्रकार बताकर खदानों से अवैध धन उगाही करता था। एक व्यक्ति को धमकाने के बाद पैलानी थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए उसे पकड़ा। अभियुक्त के खिलाफ खप्टिहाकला निवासी अर्जुन सिंह ने रिपोर्ट लिखाई थी। FIR के बाद पुलिस ने पकड़ा आरोप लगाया था कि खप्टिहाकला का ही पवन पुत्र रामप्रकाश खुद को पत्रकार बताकर धमकाते हुए 50 हजार रुपए मांग रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार खदान पर जाकर वीडियो बनाकर रुपए वसूली का प्रयास करता रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा: बेटी के हत्यारो...