Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बांदा: पद्मश्री उमाशंकर पांडे को मिली डी.लिट. की उपाधि

बांदा: पद्मश्री उमाशंकर पांडे को मिली डी.लिट. की उपाधि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रहने वाले पद्मश्री उमाशंकर पांडे को भोपाल में IES यूनिवर्सिटी से डीयलिट की उपाधि मिली है। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल के हाथों बीएस यादव के हाथों श्री पांडे को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए पद्मश्री श्री पांडे ने सभी का आभार जताया है। उनको मिले इस सम्मान से बांदा के लोगों में खुशी है। सभी ने उनको बधाई दी है। ये भी पढ़ें: Banda: कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया-पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद    ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में बड़ा हादसा, ठेकेदार समेत 3 दोस्तों की मौत-परिवारों में कोहराम https://samarneetinews.com/up-major-incident-in-hardoi-woman-shot-inside-police-station-panic-ensues/  ...
Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाद बुलेरो चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। अतर्रा में दुर्घटना-एक अन्य महिला को भी चोटें चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के शास्त्रीनगर भवानीगंज के कल्लू नामदेव की पत्नी राजकुमारी (50) एक विद्यालय के हास्टल में आया थीं। बताते हैं कि आज रविवार सुबह अपनी सहयोगी सोना, सुशीला के साथ वह ड्यूटी पर जा रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में.. विद्यालय ...
बांदा शहर में अंडे की सब्जी पर ऐसी तकरार-आहत होकर पति ने लगाई फांसी..

बांदा शहर में अंडे की सब्जी पर ऐसी तकरार-आहत होकर पति ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक घर में अंडे की सब्जी को लेकर पति-पत्नी में ऐसी तकरार हुई कि कोहराम मच गया। पति अंडे की सब्जी खाना चाहता था और पत्नी रात में बनाने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शहर के शांतिनगर मोहल्ले की घटना बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी की किसी बात से आहत पति ने फांसी लगा ली। यह पूरा घटनाक्रम शहर के शांतिनगर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के शांतिनगर मोहल्ले की सुनीता सोनी ने बताया कि उनके देवर शुभम सोनी (28) ने घर में फांसी लगा ली है। बताया कि सास मुन्नी देवी सोनी ने देखा तो शोर मचाया। तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR.. मृतक की भाभी का कहना है कि शुभम रात में अंडे लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने प...
पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार

पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैवान पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। आरोपी नशेबाज है और अक्सर पत्नी से नशे में झगड़ा किया करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। साथ ही बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। हत्यारोपी गिरफ्तार-बच्चे के कपड़े बरामद जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र नशे में अपनी ससुराल पैलानी के पचकौरी पहुंचा। वह पत्नी शारदा व परिजनों से मिला। सभी लोग खाना खाकर सो गए। परिजनों का कहना है कि आरोपी राजेंद्र इसी दौरान चुपचाप सोते हुए डेढ़ साल के बेटे को उठा ले गया। ये भी पढ़ें: बांदा: कर्नाटक से लौट आए, मगर घर तक नहीं ...
बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ऐतिहासिक कस्बे कालिंजर में रोडवेज बस स्टेशन का भूमि पूजन राजनीतिक कारणों से काफी सुर्खियों में है। दरअसल, रोडवेज बस स्टेशन के लिए जमीन की समस्या थी। बबेरू के सपा विधायक ने जमीन दान में दी। तब रोडवेज बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ हुआ। अब इसके निर्माण को लेकर विभाग तेजी से काम कर रहा है। ..जिन्होंने जमीन दान दी उन्हीं को भूमि पूजन में नहीं बुलाया गुरुवार को परिवहन अधिकारियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओममणि वर्मा से भूमि पूजन कराया। लेकिन जमीन देने वाले बबेरू के सपा विधायक को इसमें नहीं बुलाया गया। जिलेभर के लोगों में इसकी चर्चा है। लोग इसके पीछे राजनीतिक कारण मान रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला नेताओं और परिवहन विभाग के अधिकारियों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जिसने जमीन द...
Breaking: यूपी में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking: यूपी में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा हुई है। कोर्ट ने मारपीट के मामले में यह सजा सुनाई है। मारपीट के मामले में हुई सजा विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने सभासद विनोद से मारपीट में भाजपा चेयरमैन ओमकार गुप्ता को दोषी पाया। ओमकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से चेयरमैन हैं। ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त अदालत ने दोषी चेयरमैन को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं, अन्य दोषियों को परिवीक्षा पर रिहा कर दिया गया है। खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल कालेज में थे भर्ती https://samarneetinews.com/ex-ips-officer-amitabhthakur-referred-to-lucknow-in-serious-condition/  ...
बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के सीने में तेज दर्द के बाद हालत बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। बताते हैं कि देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS ठाकुर ने मंगलवार रात 10:30 बजे सीने में तेज दर्द और भारीपन की शिकायत की। पहले देवरिया से हुए गोरखपुर रेफर बताते हैं कि इसके बाद देवरिया जेल के डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज किया। मगर आराम नहीं मिलने पर उन्हें रात लगभग 11:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया। रात 1 बजे गंभीर हालत में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 10 दिसंबर से देवरिया जेल में हैं ठाकुर विशेषज्ञ की राय के बाद शाम को उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताते चलें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर औद्योगिक प्लाॅट आव...
UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा को सरकार ने निरस्त कर दिया है। दरअसल, आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय के गोपनीय सहायक महबूब अली ने इस परीक्षा के पेपर लीक कर दिए थे। 16 व 17 अप्रैल 2025 को हुई थी परीक्षा यूपी एसटीएफ की जांच में इसके पक्के सबूत मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा निरस्त करने तथा इसे दोबारा आयोजित कराने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि यह परीक्षा आयोग ने 16 व 17 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे 20 अप्रैल को एसटीएफ ने गोंडा के सहायक प्रोफेसर बैजनाथ पाल व उसके भाई विनय और अयोध्या के महबूब अली को परीक्षा पेपर लीक करने पर पकड़ा गया था। बताते हैं कि जांच...
PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 लांच हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कही यह बात.. कार्यक्रम में पीडीए समाज के महापुरुषों के योगदान पर सार्थक चर्चा भी हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की एकता, चेतना और अधिकारों की लड़ाई हमेशा से ही समाजवादी आंदोलन की आत्मा रही है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’ पंचांग समाज को उसके महापुरुषों, विचारों और संघर्षों से जोड़ने का काम करते हैं। सपा मुखिया ने यह भी कहा कि इतिहास तभी जीवित रहता है, जबतक उसे नई पीढ़ी तक सरल रूप में पहुंचाया जाए। समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 इसी उद्देश्य को पूरा करता है। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में भाजपा-स...
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटों को खपाने की कोशिश में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस काम को करने वाले अंतरजनपीय गैंग का भंडोफोड़ कर डाला। पकड़े गए दोनों अभियुक्त महोबा जिले के कबरई क्षेत्र के रहने वाले हैं। 1 लाख 12 हजार के नकली नोट मिले उनके पास से 1 लाख 12 हजार नकली नोट मिले हैं। ये नोट 500 रुपए के हैं। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टॉक का कहना है कि दो लोग नकली नोट लेकर निकलने वाले हैं। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को कनवारा चौराहे के पास से पकड़ा है। दोनों की पहचान महोबा के कबरई गांव के राजाराम व पिडारी गांव के राहुल सिंह के रूप में हुई। उनके पास से 1 लाख 12 हजार 5...