Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hanging

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। दोनों के गले में फांसी के फंदे पड़े हैं। घटना उन्नाव कोतवाली के शेखपुर नरी गांव की है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शवों को देखने से बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया। गांव के लोग दबे मुंह दोनों की हत्या कर शवों को टांगने की आशंका जता रहे हैं लेकिन अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका शेखपुर नरी के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनोें के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।...
बांदा में फांसी पर झूला युवक, पहले भी कर चुका था मरने की कोशिश

बांदा में फांसी पर झूला युवक, पहले भी कर चुका था मरने की कोशिश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार सुबह तिन्दवारी थाना क्षेत्र के अमरइया गांव निवासी स्वर्गीय मूलचंद तिवारी के पुत्र मिथिलेश कुमार तिवारी 25 वर्ष ने घर के खपरैल की धन्नी में साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक के भाई महेश तिवारी ने बताया है कि मिथलेश मानसिक रूप से बीमार बना रहता था। उसने इसके पहले भी कई बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन समय से जानकारी मिल जाने से उसे हर बार बचा लिया जाता था। शनिवार सुबह कोई देख नहीं पाया और उसने जान दे डाली। थाना प्रभारी शिवसागर ने बताया है कि मृतक के भाई ने सूचना दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से घर में कोहराम मच गया है।...
बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सुबह आज सुबह एक छात्र की लाश पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती हुई मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी 15 साल का विकास यादव पुत्र बाबू बीती रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने उसके शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उधर, जसपुरा पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बालक की हत्या का अंदेश जाताया है। मरने वाला लड़का गांव के स्कूल में आठवीं में पढ़ता था।...
बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था। एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पहले आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।    ...
दिल्ली में एक ही घर में 11 लोगों के शव लटकते मिले, हाथ-पैर बंधे और आंखों पर बंधी थी पट्टी

दिल्ली में एक ही घर में 11 लोगों के शव लटकते मिले, हाथ-पैर बंधे और आंखों पर बंधी थी पट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, दिल्लीः देश के राजधानी में बुराड़ी के संतनगर इलाके में गली नंबर-24 में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही घर से 11 लोगों के शव मिले। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं। आसपास के लोग जहां इस घटना से स्तब्ध हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 11 लोगों की मौत कैसे हुई। यह आत्महत्या है या फिर उनको मार डाला गया है। इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस का भी यही कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहेंगे। मरने वाला परिवार खुद का व्यवसाय करता था और उनकी किराना और प्लायवुड की दुकानें थीं। यह घर किसी ललित कुमार नाम के व्यक्ति का है। मरने वालों में ललितकुमार की माता, बहनें और पत्नी व बच्चों के अलावा भाई का परिवार शामिल है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी शव लटके हुए मिले हैं। अभी तय नहीं हो पाया है कि घटना क्यों और कैसे हुई है। हांलाकि...