Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

suicide
मृतक बालक के शोकाकुल परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सुबह आज सुबह एक छात्र की लाश पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती हुई मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी 15 साल का विकास यादव पुत्र बाबू बीती रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने उसके शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उधर, जसपुरा पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बालक की हत्या का अंदेश जाताया है। मरने वाला लड़का गांव के स्कूल में आठवीं में पढ़ता था।