Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Gorakhnath Temple

Breaking : गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दोषी मुर्तजा को फांसी की सजा

Breaking : गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दोषी मुर्तजा को फांसी की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के दोषी अहमद मुर्तजा अब्बासी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। एनआईए कोर्ट ने मुर्तजा को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा दी है। बताते चलें कि मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी सिपाहियों पर बांके से हमला बोला था।   एटीएस/एनआईए की विशेष कोर्ट ने सुनाई सजा अदालत ने सजा सुनाने के दौरान उसके इस कृत्य को देश के खिलाफ जंग छेड़ने का मामला माना है। घटना 4 अप्रैल 2022 को हुई थी। आज 30 जनवरी 2023 को विशेष कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। बताते हैं कि मुर्तजा हर सवाल के जवाब में खुद को मानसिक रूप से बीमार बताता रहा, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं दे सका। एटीएस/एनआई की विशेष कोर्ट के जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। ये भी पढ़ें : Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग...
CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..

CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को रुद्राभिषेक कर पूजन किया। साथ ही लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि की प्रार्थना की। बताते चलें कि खिचड़ी मेला के मौके पर सीएम योगी इन दिनों गोरखपुर प्रवास पर हैं। मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया गोरखपुर में अपने आवास से निकलने के बाद सीएम योगी ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री योगी रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ पहुंचे। वहां पूजन की पहले से तैयारी थी। मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। मं...