
बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते दो दिन की बारिश से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। अब बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिले की दोनों नदियां केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। केन खतरे के निशान से ऊपर है तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केन नदी आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तक खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही थी।
105.3 मीटर पर केन का जलस्तर
वहीं यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कल यानी 14 सितंबर शनिवार सुबह तक यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच सकती है। ऐसे में बांदा के पैलानी व आसपास के क्षेत्र में हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारी बोले..
जानकारी के अनुसार केन नदी का जलस्तर आज दोपहर करीब 3 बजे 105.3 मीटर के आसपास रहा। सिंचाई विभाग के अधिशाष...