कानपुरः फ्लैट में लटका मिला फतेहपुर के सुपरवाइजर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में बीते दो दिन से लापता से एक कंपनी के सुपरवाइजर का शव आज एक फ्लैट में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध की बात बताई। पुलिस का कहना है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह फतेहपुर जिले का रहने वाला था। बताया जाता है कि कलक्टरगंज स्थित काहूकोठी में अपार्टमेंट में एक फ्लैट से रविवार लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। पड़ोस में रहने वाले सुपरवाइजर का शव फांसी पर लटक रहा था।
फतेहपुर का रहने वाला था, 8 महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस का कहना है कि मूलरूप से फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव के रहने वाले 27 साल के जितेंद्र की शादी लगभग 8 महीने पहले हुई थी। बीते करीब 6 साल से वह काहूकोठी की एक कंप...