Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: facebook

फेसबुक का कांग्रेस को झटका, पार्टी से जुड़े 687 पेज प्लेटफार्म सेे हटाए..

फेसबुक का कांग्रेस को झटका, पार्टी से जुड़े 687 पेज प्लेटफार्म सेे हटाए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक ने कहा कि  वह सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं दी जा रही थीं। इसके साथ ही इन पेजों पर फर्जी तरीके से इंटरेक्शन भी बढ़ाया जा रहा था। फेसबुक पर 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स  मालूम हो  देश में फेसबुक के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। फेसबुक के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया है कि लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट को फैलाने और अपनी पोस्ट पर इंटरेक्शन हासिल करने के लिए कई ग्रुपों को शामिल किया। इन पोस्टों में स्थानीय खबरें शामिल हैं। यही नहीं इन पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (...
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और उनकी सहयोगी एप्लिकेशन संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज हुआ है। मुकदमा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के पदों के अपमान पर एक अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराया गया है। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस के दिग्गज नेता का बेटा निकला, जिसपर आशीष पांडे ने तानी थी पिस्टल, अब गैरजमानती वारंट जारी बताया जाता है कि लखनऊ के अधिवक्ता ओमकार द्विवेदी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि फेसबुक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों व राज चिन्ह अशोकलाट का मजाकिया इस्तेमाल किया है। ये भी पढ़ेंः प्रयागराजः कैमरे में कैद हुई शूटर की हत्या, पूजा पंडाल में बरसीं गोलियां और बम  बताते...
नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

दुनिया
समरनीति न्यूज, आउटपुट डेस्कः सोशलमीडिया की सबसे सशक्त कही जाने वाली कंपनी फेसबुक अब अपने नाबालिग एकाउंट होल्डरों को हथियारों का विज्ञापन नहीं दिखाएगा। खुद कंपनी ने ऐसा निर्णय लिया है। फेसबुक ने निर्णय लिया है कि आने वाली 21 जून से 18 साल से कम उम्र वाले एकाउंट होल्डरों के वेबपेज पर हथियारों और उनको रखने या सजाने वाले सामान का कोई विज्ञापन प्रसारित नहीं होगा। फेसबुक के इस निर्णय की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिल रही है। माना जा रहा है कि ऐसा कदम बच्चों में हिंसात्मक बदलाव को देखते हुए लिया जा रहा है। इससे पहले यू ट्यूब भी इससे मिलता जुलता फैसला ले चुका है जिसमें यू ट्यूब की ओर से कहा गया था कि हथियार बेचने वाली कंपनियों के लिंक वाले वीडियों पर रोक लगाई जाएगी।...