Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हादसे में 11 साल के मासूम बेटे की मौत के बाद आज पिता ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर परिवार पर मानो दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा है। उधर, इसी हादसे में घायल 18 साल की बेटी मुस्कान अभी कानपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताते चलें कि बांदा शहर के खुटला मुहल्ला निवासी मोहम्मद अली (30) पुत्र अकबर 11 मार्च को अपने बेटे मोहब्बत (11) और बेटी मुस्कान (18) को बाइक में बैठाकर दतौली (फतेहपुर) रिश्तेदारी में जा रहे थे। 11 मार्च को दतौली के पास ट्रक ने मारी थी बाइक में टक्कर   तभी दतौली (फतेहपुर) के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोहम्मद अली के पुत्र मोहब्बत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्री को कानपुर रेफर कर दिया गया था। परिजन दोनों...
मां ने ही 3 माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से फेंका, फिर शोर मचाया बच्चा गायब, ऐसे सामने आया खौफनाक सच..

मां ने ही 3 माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से फेंका, फिर शोर मचाया बच्चा गायब, ऐसे सामने आया खौफनाक सच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। वहां ट्रामा सेंटर में एक मां ने अपने तीन माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मंगलवार तड़के सुबह हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चे को फेंकने वाली मां अपने बच्चे की बीमारी से परेशान थी। बाद में इस महिला ने बच्चे के गायब होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन सीसीटीवी फुटैज ने महिला का पाप दुनिया के सामने ला दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रामा सेंटर के सुरक्षा गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 23 अप्रैल को हुआ था बच्चे का जन्म, सीसीटीवी फुटैज से खुले राज   बताया जाता है कि जिला कुशीनगर के रहने वाले राजन सिंह की पत्नी शांति (27) ने 23 अप्रैल को एक प्रीमैच्‍योर बच्चे को जन्म दिया थ...
बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी के जेठ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे दंपति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव के मजरा भुराने पुरवा निवासी माया देवी (46) पत्नी शिवचरन की बेटी की ससुराल सुखारी पुरवा (अतर्रा) में है। वहां उसके जेठ का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होकर पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे। मरौली गांव के पास रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। महिला बस के आगे गिर गईं। इससे उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। औरन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी...
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर..

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज शनिवार को यहां 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उनको बीमारी के चलते दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत में सुधार हुआ, इसके बाद घर ले आया गया था। सबसे ज्यादा समय रहीं दिल्ली की सीएम  1998 से 2013 तक लगातार 3 बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक दिल्ली पर राज करने वाली मुख्यमंत्री हैं। बताते हैं कि उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब प्रांत के कपूरथला शहर में हुआ था। वह केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। हाल ही में बीजेपी के मनोज तिवारी के हाथों उनको दिल्ली लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। उनके निधन से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने दुख जताया है। वहीं प्रध...
बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा मलेहरा गांव में गुरुवार देर शाम युवती ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना इतनी संदिग्ध हालात में हुई कि उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। विवाहिता के पिता ने बेटी को मारपीटकर जलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार   मलेहरा निवादा गांव निवासी विमला (24) पत्नी प्रेमबाबू ने गुरुवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद ही आग लगाकर जान दी है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता गनेशा वर्मा बांदा के ही तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खौंड़ा के रहने वाले हैं...
तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः रामचरित मानस पाठ के आयोजन में शामिल होने जा रहे मामा और भांजे की बाइक में तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे मामा की मौके पर हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भांजे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनार थाना क्षेत्र के समधरिया गांव निवासी शिवशरण (40) अपने भांजे रवि सिंह (22) निवासी दाऊदपुर शहरामऊ (शाहजहांपुर) को बाइक पर बैठाकर अपने साथी संतोष के घर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रामचरित मानस के पाठ में शामिल होने जा रहे थे दोनों  वहां बताते हैं कि रामचरित मानस पाठ का आयोजन हो रहा था। बताते हैं कि मामा-भांजे पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर और हुल्लापुर के बीच पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि टेंपो पलट गया। दुर्घटना म...
बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक खलासी का शव मूंगुस गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई ने दुर्घटना की आशंका जताई है जबकि जिस ट्रक में वह खलासी के तौर पर काम करता था, वह ट्रक और चालक दोनों गायब हैं। ट्रक चालक का नहीं लग रहा फोन  रायबरेली के सिंकदरामऊ निवासी गोवर्धन (28) पुत्र भगवती ट्रक में खलासी के तौर पर चलता था। बुधवार सुबह वह चालक एवं ट्रक मालिक राजेंद्र के साथ गिट्टी लोड कराने के लिए कबरई (महोबा) गया था। गिट्टी लोड कराने के बाद ट्रक रायबरेली जाने के लिए रवाना हुआ। इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं है। गुरुवार सुबह गोवर्धन का शव मूंगुस गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके श...
हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आज एक ह्रदय विदारक घटना हो गई। वहां दो मासूम बच्चों की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। डूबने वाले बच्चों के नाम अमित (9) पुत्र अवधेश तथा राबिन (10) पुत्र सुनील कुमार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान...
कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल चौकी के करीब शिव शंभू गेस्ट हाउस के सामने बुधवार को भीषण हादसा हुआ। दरअसल, ट्रैक्टर ट्राली से कुछ श्रद्धालु कन्नौज के तिर्वा से देवी मां अन्नपूर्णा के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरौल के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली का टायर सड़क से उतरने से हादसा, चालक वाहन लेकर भागा  इससे ट्राली पर सवार बाबू (55) तथा राम जी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल लोगों को इलाज के लिए बिल्हौर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के पछियाना के रहने वाले बताए जाते हैं। बताते हैं कि हादसे ट्...
बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी दिनेश (35) और उसका भतीजा मणि कुमार (32) मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से महोबा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन मंडी स्थल के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लेकर भाग निकले कार सवार कार सवार हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। बीती देर रात हुआ था हादसा  वहीं राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों के हादसे में घायल होने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि कानपुर ले जाते समय युवक मणि क...