Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: chitrakoot

बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बुंदेलखंड में पेयजल संकट और घर-घर पानी पहुंचाने को लेकर सरकारें क्या कुछ नहीं कर रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-गांव में पेयजल संकट दूर करने के सख्त निर्देश हैं। बांदा मंडल का जलसंस्थान विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। महाप्रबंधक पद खाली है। प्रभारी जीएम/सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर मंडल चला रहे हैं। सहायक अभियंता के पास GM का चार्ज, चित्रकूट में आवास ऐसे में जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर पूरे मंडल के लोगों को 'लग्गी से पानी पिलाना' वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। यही वजह है कि बांदा से लेकर बाकी जिलों में कहीं गंदा पानी पहुंच रहा है तो कहीं समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है। पेयजल आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा हुई है। बांदा में कई जगह गंदे पानी और पेयजल आपूर्ति की दिक्कत दरअसल, कुछ महीने पहले बांदा जलसंस्थान के महा प्रबंधक पुरुषो...
जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बुधेंद्र कुमार जैन को भारत सरकार से पद्मश्री अवार्ड मिला है। डा. जैन ने बीते 51 साल से निरंतर आंख के मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रखा है। यही वजह है कि उन्हें पद्मश्री मिलने की खबर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है। चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं डाॅ. जैन दरअसल, चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बीके जैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंधत्व निवारण क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जैन 75 वर्ष के हैं और जीवन के 51 वर्षों से वह हजारों गरीब और कमजोर तबके के लोगों के अंधियारे जीवन में रोशनी ला चुके हैं। उनका जीवन सद्गु...
चित्रकूट: मानिकपुर में जबरन अवैध निर्माण की शिकायत, SDM ने कही यह बात..

चित्रकूट: मानिकपुर में जबरन अवैध निर्माण की शिकायत, SDM ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में जबरन अवैध निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत पूर्व में भी एसडीएम मानिकपुर से की थी। बताते हैं कि तब निर्माण रुकवा दिया गया था। आरोप है कि रविवार को दोबारा आरोपियों ने निर्माण शुरू करा दिया गया है। दूसरे पक्ष ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मानिकपुर के शास्त्रीनगर से जुड़ा मामला इस संबंध में बात करने पर मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा ने कहा है कि मामले को दिखवाया जाएगा। अगर ऐसा है तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्येंद्र सिंह निवासी शास्त्रीनगर मानिकपुर (चित्रकूट) का कहना है कि उनके https://samarneetinews.com/banda-officers-reached-gaushala-on-day-of-govardhanpuja/ पूर्वज व परिजनों के बीच सुलह पर सुभाषनगर मानिकपुर नहर के किनारे अंतिम संस्कार के लिए जम...
चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा

चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में एक नर्स के साथ दरिंदगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। चार युवकों ने नर्स के दोनों हाथ बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों में पट्टी बांध दी। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा भी। इसके बाद सभी पीड़ित युवती को बेहोशी की मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। चार के खिलाफ मुकदमा, CCTV खंगाल रही पुलिस नर्स प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा था। वहां से गुजर रहे दो रेलवे ट्रैकमेन ने उसके हाथ खोले और पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री जानकारी के अनुसार एक नर्सिंग होम में काम करने वाली एक 23 वर्षीय नर्स रोजाना की तरह सुबह लगभग पौने 9 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकलीं। वह सा...
Banda : सड़क हादसे में Bsc छात्र की मौत, दो साथी घायल-चित्रकूट में था घर

Banda : सड़क हादसे में Bsc छात्र की मौत, दो साथी घायल-चित्रकूट में था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा क्षेत्र में एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बात एक ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। चित्रकूट का रहने वाला था छात्र जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के छीवो गांव के रहने वाले संतोष दुबे के बेटे शुभम (21) अतर्रा में बीएससी एजी के छात्र थे। वह नरैनी रोड पर किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करते थे। बुधवार रात अपने साथी https://samarneetinews.com/banda-student-commits-suicide-by-hanging-police-searching-for-reason/ छात्र संजय (21), विजय (22), के साथ बाइक में घूमने निकले थे। बताते हैं तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। तीनों गंभीर रूप से घायल...
चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा/चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने चित्रकूट में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। सीतापुर कस्बे में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को संबोधित भी किया। कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। कहा कि ये दोनों राजनीतिक दल दो परिवारों तक ही सीमित हैं, जबकि भाजपा में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। कलेक्ट्रेट मार्ग पर किया भूमि पूजन चित्रकूट पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शहर में कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा कार्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी व अन्य विद्वानों ने भूमि पूजन संपन्न कराया। सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे भूमि पूजन स्थल के पास ही प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने एक सभा को संबोधित भी किया। कहा कि सपा और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं। कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों का न तो कोई ...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अमावस्या पर हजारों की संख्या में महोबा-हमीरपुर से बांदा होकर श्रद्धालु चित्रकूट जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालु भी जा रहे हैं। बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने खुरहंड स्टेशन स्थित आवास के बाहर इन श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण कराया है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि यह प्रसाद का वितरण तीन दिन तक चलेगा। ये भी पढ़ें : Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा ये भी पढ़ें : झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा, बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, 29 यात्री घायल-16 गंभीर   https://samarneetinews.com/our-cm-does-not-understand-emotions-akhilesh-yadavs-response-to-cmyogis-red-cap-jibe/    ...
Breaking : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हादसा, 1 युवक की मौत- 5 घायल

Breaking : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हादसा, 1 युवक की मौत- 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर वाहन नाले में गिर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। जबकि टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है। गिरवां से चित्रकूट दर्शऩ को गए थे लोग जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के मकरी गांव के रहने वाले अर्जुन (27) आज बुधवार को चित्रकूट कामदगिरी के दर्शन करने गए थे। वहां से टैंपो से अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। अतर्रा के गड़रा नाला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। https://samarneetinews.com/sex-racket-exposed-in-gurugram-foreign-girls-arrested/ अनियंत्रित ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्र...
यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के पूरे सरकारी सिस्टम पर मध्य प्रदेश का एक बालू माफिया भारी पड़ रहा है। मध्य प्रदेश का यह बालू (मौरंग) माफिया रोज यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहा है। मध्य प्रदेश से अवैध खनन की बालू हजारों ट्रकों से यूपी के बाजारों में खपा रहा है। बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर से रोज बड़ी संख्या में अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक उत्तर प्रदेश में घुस रहे हैं। गैरकानूनी रूप से खनिज संपदा को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने का यह बेहद गंभीर मामला है। हालांकि, बिना खनिज विभाग की मिलीभगत या राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। इसलिए सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह पूरा खेल चल रहा है। बांदा-महोबा-चित्रकूट के सीमावर्ती इलाकों से रोज घुस रहे हजारों ट्रक दरअसल, बांदा, चित्रकूट, महोबा और अन्य आसपास के जिलों से सटा मध्यप्रदेश बार्डर है। एक तरफ उत्...
UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट  : राज्यकर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा ने चित्रकूट के राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स पर रेड मारी। वहां बिना कागजात के मिले आभूषणों की खरीद-फरोख्त भी पकड़ी है। बताते हैं कि टीम के सदस्यों ने करीब 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण सीज कर दिए हैं। साथ ही ज्वैलर्स को संबंधित कागजातों के साथ मुख्यालय तलब किया है। स्टेट GST ने मारा छापा बांदा संभाग के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स के मालिक उमेश चंद्र सोनी की फर्म से जीएसटी चोरी का इंपुट मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापा डिप्टी कमीश्नर की अगुवाई में टीम ने मारा गया है। बताते हैं कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जांच चली। 40 लाख के सोने-चांदी के ऐसे जेवर मिले, जिनके कागजात नहीं मिले। साथ ही कच्चे पर्चे पर खरीद-फरोख्त मिली है। अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी पकड़ी गई। इसके बाद ...