Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Children

बांदा : आरडीपीएस स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सबका मन मोहा

बांदा : आरडीपीएस स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सबका मन मोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामा देवी पब्लिक स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सज-धज कर नाटकों पर प्रस्तुति दी। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य भी किया। नन्हीं गोपियां भी कान्हा संग झूमी नन्हीं गोपियां भी कान्हां के साथ नृत्य में झूमीं। दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं में अन्वित त्रिपाठी, प्रिशा, आराध्या, सृष्टि, परणिता, नित्या, लवकुश सोनी, तेजस आदि ने नृत्य में प्रस्तुतियां दीं। ये भी पढ़ें : Mahoba : मंत्री रामकेश निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा-खटाखट वालों की फटाफट खुली पोल Note : 'समरनीतिन्यूज न्यूज' को Facebook पर फाॅलो...
Banda Bachpan School : यहां खिलखिलाते ‘बचपन’ में शिक्षा के साथ संस्कार भी..

Banda Bachpan School : यहां खिलखिलाते ‘बचपन’ में शिक्षा के साथ संस्कार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सुभाष शुक्ला, न्यूज डेस्क : Banda Bachpan School : बचपन की खिलखिलाहट कभी भुलाई नहीं जा सकती। आज भी सभी के मन में अपने बचपन की यादें अस्मरणीय हैं। बचपन का घर, गलियां, यार-दोस्त और स्कूल और टीचर्स। सबसे जुड़ी धुंधली मीठी यादें जिंदगीभर हमारा पीछा करती हैं। यह ऐसे पल हैं जिन्हें कभी बिसराया नहीं जा सकता। प्ले ग्रुप में यह नंबर-1 स्कूल आज दौर भले ही बदल गया हो, लेकिन बच्चों की प्ले ग्रुप स्कूलिंग (Play Group School) को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। हर माता-पिता के मन में अपने लाडले को पहले दिन स्कूल भेजते समय तरह-तरह की चिंताएं रहती हैं। ये खूबियां बनाती दूसरों से अलग बात बांदा की करें तो यहां आपको अपने लाडले की फर्स्ट स्कूलिंग और केयरिंग की चिंता की जरूरत नहीं है। जी हां, बांदा का 'बचपन स्कूल' (Bachpan School) उन सभी कसौटियों पर खरा उतर रहा है जो एक अच्छे स्कूल के मानक को पूरा ...
दो मासूमों पर पागल कुत्ते का हमला, दोनों गंभीर

दो मासूमों पर पागल कुत्ते का हमला, दोनों गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में दो मासूमों पर पागल कुत्ते ने हमला करते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। एस बच्चे के सिर में जख्म है तो एक बालिका की आंख भी जख्मी हो गई है। शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने से जख्म हो गए हैं। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है, उनको कानपुर रेफर करने तक की बात चल रही है। हालांकि, चिकित्सक उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह घटना कहला गांव की है। वहां रहने वाले बृजेश (6) पुत्र वीरू केन नदी किनारे सब्जी की बारी में खेल रहा था। कई और लोगों को भी काटा बताते हैं कि इसी दौरान वहां एक पागल कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर काटा। यहां तक कि उसके सिर में भी गहरा जख्म कर दिया। लोगों का ध्यान गया तो बच्चे को बचाने दौड़े। बाद में कुत्ता गांव की बस्ती में जा घुसा। बताते हैं कि वहां भी कुत्ते ने कई लोगों को काटा। गां...
बांदा में हादसे, बालक और किसान की मौत से परिवारों में कोहराम

बांदा में हादसे, बालक और किसान की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में बांदा जिले में एक 12 साल के बालक और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक के रहने वाले रजवा (70) पुत्र चुनक्का आज बुधवार को सुबह घर से खेत जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ट्रैक्टर भी पलट गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में वाहन चालक फरार वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के मजरा सकरिहा पुरवा निवासी विमल (12) पुत्र राम कुमार शाम को दुकान के लिए सामान खरीद कर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक...
बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय इंटर कालेज में बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को बैग वितरण की बात बताई गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह यादव और अध्यापक अशोक कुमार साहू मौजूद रहे। अध्यापक साहू ने बताया है कि तीनों क्लास के बच्चों को बैग बांटे गए हैं। बैग पाकर के चेहरे खिल उठे। वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभी और बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। कहा कि बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा : अरविंद सिंह बने मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाह महामंत्री...
उरई में बच्चों से गंदा काम करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो-ऐसे खुली पोल..

उरई में बच्चों से गंदा काम करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो-ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के बुंदेलखंड में उरई जिले से नाबालिगों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक भाजपा नेता एवं रिटार्यड कानून गो को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पास्को एक्ट समेत दूसरी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपी राम बिहारी राठौर भाजपा का नगर उपाध्यक्ष भी है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अक्षम्य अपराध के लिए आरोपी को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस के भी होश उड़े बताया जाता है कि कोंच कस्बे के भगतसिंह नगर मोहल्ले का रहने वाला रामबिहारी राठौर रिटायर्ड कानून गो है। आरोप है कि वह बीते कई साल से नाबालिग लड़कों का यौन शोषण कर रहा था। बाद में उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था। आरोप है कि क्षेत्र के बच्चों को बुलाकर पहले जुआ खेलता था फ...
Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने पति के पाप को छिपाने के आरोप में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। विभाग से निलंबित और जेल में बंद जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती को सीबीआई के सीओ अमित कुमार ने धारा 17 पास्को एक्ट व धारा 120बी IPC के तहत गिरफ्तार किया है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा सीबीआई ने जेई की पत्नी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी। अदालत ने आरोपी महिला को 4 जनवरी 2021 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताते चलें कि बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को बीती 17 नवंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। बताते हैं कि नरैनी कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ले से आरोपी दुर्गावती को गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें : Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोष...
बच्चों को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के हाथ-पांव फूले, ये थी वजह..

बच्चों को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के हाथ-पांव फूले, ये थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : मकान मालिक से 10 महीने का किराया माफ कराने के लिए एक महिला ने आज अजीबो-गरीब काम किया। वह अपने 10 महीने की बेटी और 7 साल के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस घटना को लेकर हड़़कंप मच गया। किसी तरह लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतरने को राजी किया। इसके बाद महिला को किसी तरह नीचे लाया गया। पुलिस ने महिला को सामान वापस दिला दिया। इसके बाद वह परिचित की कार से वापस घर लौट गई। महिला का पति है जेल में बंद बताया जाता है कि कानपुर शहर के बाबूपुरवा निवासी पूर्व पार्षद इजहारुल अंसारी सीएए (CAA) के विरोध की आड़ में बवाल करने के आरोप में जेल में है। उसकी पत्नी सोफिया उर्फ फरिया दो मासूम बेटियों के साथ हंसपुरम में एक किराए के मकान में रह रही थीं। मकान मालिक और किराएदार के बीच 4-5 महीने के किराए को लेकर विवाद था। ये भी पढ़ें : Actress एली एवराम ने फिर इं...
कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है। एक पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मचारी रविवार सुबह हैवान बन बैठा। उसने लोहे की राड से पहले सोते वक्त पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों को भी अधमरा कर दिया। बाद में खुद भी ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। बताते है कि हत्यारा पूर्व नेवी कर्मी मानसिक रूप से बीमार था। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोते वक्त पत्नी की हत्या, बच्चे भी गंभीर बताते हैं कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में दीनदयाल नगर में रहने वाले मूल रूप से नवीपुर राजपुर निवासी सेवानिवृत्त नेवीकर्मी दीपक यादव (35) ने देर रात घर में सो रही पत्नी रश्मी (30) पर लोहे की राड से कई बार प्रहार किए। इससे वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद ...
बांदा में घायल आशा बहू ने तोड़ा दम, हादसे में इंदिरानगर निवासी दंपति व बच्चे गंभीर

बांदा में घायल आशा बहू ने तोड़ा दम, हादसे में इंदिरानगर निवासी दंपति व बच्चे गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बोलेरो जीप की टक्कर से घायल हुई आशा बहू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव में रहने वाली बबली (35) पत्नी स्व. विनोद पाल आशा बहू के तौर पर काम कर रही थीं। वर्ष 2018 में 23 दिसंबर को वह जिला महिला अस्पताल (बांदा) से काम निपटाने के बाद टेंपो से पड़ुई गांव जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। उनका ग्वालियर में भी इलाज चला। बाद में बांदा मेडिकल कालेज में भी उनका इलाज चला। हालत ठीक होने पर परिजन उनको घर ले गए। बताते हैं कि बीती शाम उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। पति का हो चुका देहांत, दो बच्चे हुए लावारिस   बताते हैं कि मृतका आशा बहू अपने पीछे द...