Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा। यूपी कैबिनेट का अहम फैसला इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग  इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को...
बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यवाहक सीएमएस डाॅ. मुकेश कुमार ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। मंडलीय होम्यो चिकित्साधिकारी डाॅ. उषा वर्मा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की। बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार भी दिए गए। मेट्रन डाॅ. अमिता सचान, डाॅ. प्रतीक्षा गुप्ता का विशेष योगदान बताया। संजय व रोहित आदि स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर ये भी पढ़ें: यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई   https://samarneetinews.com/thief-who-stole-mobile-phones-worth-lakhs-from-mobileshop-caught-in-banda/  ...
Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर दुर्ग में आने वाली 15 फरवरी से कालिंजर महोत्सव का आयोजन होने वाला है। प्रशासन इसे लेकर तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी अधिकारियों के साथ दौरा कर चुके हैं। यह आयोजन कई मायनों में खास है। व्यापक तैयारियों में जुटे अधिकारी बताते हैं कि कालिंजर महोत्सव में 15 से 17 फरवरी तक अलग-अलग विषयों पर सम्मेलन होंगे। कालिजंर महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से जागरुकता एवं संवाद कार्यक्रम भी होंगे। संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी तेजी से जुटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: शादी वाले घर में कोहराम-दुल्हन के भाई की हादसे में मौत https://samarneetinews.com/banda-nationalrural-ramayana-fair-inaugurated-co-pays-tribute/ https://samarneet...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला 

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला 

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के राइफल क्लब मैदान में चल रहे स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। राइफल क्लब मैदान में  क्रिकेट टूर्नामेंट मुख्य अतिथि ने कहा कि इस राइफल क्लब मैदान से निकले खिलाड़ियों ने प्रदेश और देशभर में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बांदा की क्रिकेट प्रतिभाएं निश्चित रूप से देश में नाम रोशन करेंगी। ये भी पढ़ें: बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा इस दौरान टूर्नामेंट में भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। बड़ी संख्या में दर्शक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। ...
बांदा में इंडियन बैंक ने KCC नवीनीकरण का लगाया कैंप

बांदा में इंडियन बैंक ने KCC नवीनीकरण का लगाया कैंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंडियन बैंक ने अंचल कार्यालय में केसीसी नवीनीकरण का कैंप लगाया। अभियान के तहत सभी शाखाओं में शिविर का आयोजन हुआ। किसानों को योजना के फायदे भी समझाए गए। ओरन शाखा में प्रयागराज के उप महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिविर लगा। KCC से संबंधित फायदे भी किसानों को बताए उन्होंने किसानों को बताया कि समय से केसीसी नवीनीकरण कराएं। इससे किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण मिलता है। साथ ही फसल बीमा का भी लाभ मिलता है। ये भी पढ़ें: Banda : बांदा में बैंक मैनेजर समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, जांच शुरू   इस मौके पर अंचल प्रमुख अमल सिन्हा, एलडीएम रविशंकर, प्रबंधक रोशन ठाकुर भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने भी किसानों को केसीसी संबंधित जरूरी जानकारियां दीं। एलडीएम ने बताया कि आज 300 से अधिक किसानों का 7 करोड़ से अधिक मूल्य का केसीसी नवीनीकरण हुआ है। का...
बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटियों के सामने एक मां की जान चली गई। बेटियां बचाने का प्रयास करती रह गईं। यह घटना बिसंडा क्षेत्र की है। दरअसल, एक महिला शायदा की दीवार ढहने से मौत हो गई। बताते हैं कि महिला रात में शब-ए-बारात पर ईदगाह से घर लौट रही थी। साथ में दो बेटियां भी थीं। दोनों बेटियां हुसना व गुलसिफा आगे चल रही थीं। उनकी मां शायदा (52) पीछे थीं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जानकारी के अनुसार, बिसंडा के दूलाथोक की रहने वाली शायदा पर रास्ते में पड़ोसी की जरजर दीवार ढह गई। वह मलबे के नीचे दब गईं। दोनों बेटियों मां को बचाने की पूरी कोशिश की। मदद के लिए शोर भी मचाया। मगर समय पर मदद नहीं मिल सकी। ये भी पढ़ें: बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा बेटियों ने जबतक मां को मलबे से निकाला। उनकी सांसें थम चु...
बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा

बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तेहगंज क्षेत्र में स्थित सिद्ध शांति कुटी आश्रम खेरिया में 19वें राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेले का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। कामतानाथ महाराज के प्रमुख अधिकारी महंत डॉ. मदन गोपाल दास ने प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चना की। ग्रामीण रामायण मेले का आयोजन-संत रविदास जयंती भी मनाई दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया। संस्कृति और संस्कारों की रक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेले के शुभारंभ अवसर पर संत रविदास जयंती भी मनाई गई। छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय पार्श्वगायक ललित ठाकुर ने महाभारत प्रसंग प्रस्तुत किया। तीजन बाई ने भी गायन किया। पंडित सुख निधान रामायनी ने रामायण के प्रेरक प्रसंग सुनाए। कलाकारों ने प्रस्तुति से सबका मनमोहा आचार्य लल्लूराम शुक्ला ने भजन प्रस्तुत किए। पंडित अवधेश द्विवे...
बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रीमियर लीग सीजन 5 (BPL) मैच जारी है। इस मैच में गुरुवार को धुआंधार मुकाबले हुए। पहला मैच पूल-A में नवाब टैंक वेब्स और रनगढ़ यंकर्स टीमों के बीच खेला गया। इसमें रंनगढ़ यंकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। 15 ओवर के निर्धारित मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी से नवाब टैंक वेब्स की टीम ने 153 रन का लक्ष्य रखा। शांतनु और वरुण ने खेली शानदार पारी नवाब टैंक वेव्स के बल्लेबाज मनिंदर सिंह ने शानदार 115 रन और कप्तान अजय यादव ने दो गेंद में 10 रन बनाए। जवाब में रनगढ़ यंनकर्ष की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शांतनु चौहान ने शानदार 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। वरुण दीक्षित ने शानदार 46 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि रहे पूर्व बार अध्यक्ष राजेश दुबे गेंदबाज़ी में धनंजय और अन्नू ने 1-1 विकेट लिय...
बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने आज उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। यह बैठक डीएम की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार में संपन्न हुई। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भूरागढ के उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही इनका निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में जीएम डीआईसी गुरूदेव, अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेंद्र, एलडीएम रवि शंकर, विनय चैरसिया आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन  https://samarneetinews.com/banda-these-things-are-now-coming-to-light-in-brother-sister-suicidecase/ https://samarneetinews.com/3-year-old-boy-drowned-in-pond-while-playing-in-banda/ ...
चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पंचायत सहायक की जान चली गई। घटना के समय वह बाइक से दोस्त से मिलने जा रहे थे। जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से हादसा हुआ। चालक मौके से डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डंपर छोड़कर भागा चालक-पुलिस कर रही तलाश जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबरी के सौरभ पटेल (29) मंगलवार दोपहर बाइक से चित्रकूट के ब्यूर गांव जा रहे थे। बताते हैं कि बदौसा-फतेहगंज मार्ग पर भरतकूप क्षेत्र के ब्यूर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने.. चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्...