Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन, दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक..

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन, दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दसम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कर विभिन्न संकायों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक छात्र/छात्राओं को प्रदान किए। इससे पहले बोटेनिकल गार्डन एवं फसलोक्तर प्रबंधन प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। मेडिटेशन एंड वेलनेश सेंटर का शिलान्यास मेडिटेशन एंड वेलनेश सेंटर (केन नेचर पार्क) का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के दसम दीक्षांत समारोह में शामिल होते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय में 21 में से 16 छात्राओं को विभिन्न संकायों में मेडल प्राप्त हुए हैं। खिलौनों की सामग्री गरीब बच्चों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित की...
Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर ली। बताते हैं कि बहन की ससुराल से दो दिन पहले ही घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के उमेश पाल की बेटी लक्ष्मी देवी पाल (18) ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगा ली। शव लटका देख मृतका की भाभी अन्नू चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/after-fatehpur-banda-suicidecases-of-girlstudents-and-pressurepolitics-of-schooloperators/ बताते हैं कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने सामने उतरवाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी तिंदवारी स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो द...
बांदा में प्रधान की सांप के काटने से मौत, गौशाला के निरीक्षण के समय हुई घटना

बांदा में प्रधान की सांप के काटने से मौत, गौशाला के निरीक्षण के समय हुई घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ग्राम प्रधान की गौशाला के निरीक्षण के दौरान सांप के काटने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी उमेश (28) अपने गांव के प्रधान थे। बताते हैं कि बुधवार सुबह गौशाला का निरीक्षण करने गए थे। एक साल पहले ही हुई थी शादी बताया जा रहा है कि वहां उन्हें सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बबेरू स्वास्थ केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने देखा तो मृत ये भी पढ़ें : बांदा : पत्नी से विवाद-मां को थप्पड़, फिर लगा ली फांसी घोषित कर दिया। बताते हैं कि उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। अचानक इस घटना से पत्नी प्रीति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड...
UP : बल्ला लेकर मंत्री रामकेश निषाद उतरे मैदान में..चौके-छक्कों से उड़ाई धूल, जोरदार शुभारंभ..

UP : बल्ला लेकर मंत्री रामकेश निषाद उतरे मैदान में..चौके-छक्कों से उड़ाई धूल, जोरदार शुभारंभ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के साड़ी गांव में जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद अलग मूड में दिखाई दिए। "जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट" का शुभारंभ करते हुए खुद जलशक्ति राज्यमंत्री श्री निषाद हाथ में बल्ला लेकर मैदान में उतर पड़े। फिर जबरदस्त शाॅट खेलते हुए चौके-छक्के लगाए। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का जोरदार स्वागत जानकारी के अनुसार तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साड़ी में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते बन रहा था। लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से छिपी हुई बड़ी प्र...
बांदा में सर्राफा दुकान से लाखों की टप्पेबाजी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बांदा में सर्राफा दुकान से लाखों की टप्पेबाजी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के व्यस्तम सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सर्राफा दुकान में लाखों की टप्पेबाजी हो गई। वह भी करवा चौथ के दिन। इस घटना से त्यौहारों पर पुलिस सक्रियता की पोल भी खुल गई। बताते हैं कि सर्राफा दुकान से टप्पेबाज लगभग पांच लाख के सोने के जेवर ले उड़ा। पुलिस दुकान और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। त्यौहारों पर पुलिस सक्रियता की पोल खुली जानकारी के अनुसार उमेश सोनी की सब्जी मंडी के प्रगति मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान है। रविवार को करवा चौथ के चलते बाजार में काफी भीड़ थी। बताते हैं कि दोपहर में एक टप्पेबाज युवक जेवर खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा। वहां जेवर लेने के बहाने सोने से बने झाले देखने लगा। आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मौका पाते ही उसने दुकानदार की सोने के जेवरों वाली पन्नी उठा ली। इसके बाद उसे लेकर फरार हो गया। शाम को दुकानदार ने सामान का मिलान किया...
बांदा : ‘बसधरी’ में मंत्री रामकेश निषाद ने पर्यटन विकास परियोजना की रखी नींव..

बांदा : ‘बसधरी’ में मंत्री रामकेश निषाद ने पर्यटन विकास परियोजना की रखी नींव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि जसपुरा का बसधरी गांव अब प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से भी पहचाना जाएगा। आज जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बसधरी में पर्यटन विकास कार्य परियोजना की नींव रखी। भूमि पूजन किया। "कृष्ण द्वैपायन महर्षि वेदव्यास जन्मस्थान के पर्यटन विकास कार्य परियोजना" का शिलान्यास किया। जलशक्ति मंत्री ने कहा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आने वाले समय में बसधरी में पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी। विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। खासकर बुंदेलखंड के विकास को लेकर सरकार तेजी से फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर बुंदेलखंड में काफी संभावनाएं हैं। बताया जाता है कि बसधरी में 75.83 लाख रुपए की लागत से पर्यटन का विकास होगा। इ...
बांदा में किसान मेला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए शामिल

बांदा में किसान मेला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का आज समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में बकरी, मुर्गी फार्म के शेड व दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। सीएम योगी और पीएम मोदी की प्रशंसा की मंत्री शाही ने कहा कि बुंदेलखंड की खेती आत्मनिर्भर हो रही है। कहा कि वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में कृषि के सुधार एवं सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं एवं अनुदान दिए हैं। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम मोदी, 6100 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..   ...
बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..

बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के छात्र कृष्णकांत ने देश की राजधानी दिल्ली में जिले का नाम रोशन किया है। वह कालिंजर के रहने वाले डा. बुद्ध विलास द्विवेदी के बेटे हैं। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान-अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक हासिल किए हैं। परिवार के साथ-साथ कालिंजर में खुशी का माहौल है। परिवार को मिल रही बधाई कृष्ण कांत दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध में जूनियर रिसर्च फिलोशिप कर रहे हैं। उनके पिता डा. द्विवेदी को इस अवसर पर योगेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयां दीं। ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश.. डा. द्विवेदी ने बताया कि कृष्ण कांत की प्राथमिक शिक्षा केंदीय जवाहर नवोदय विद्यालय रमखेरिया जिला पन्ना से हुई थी। ग्रेजुएशन दि...
बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य व कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि दोनों के अभद्र व कठोर व्यवहार से एक छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसकी तबीयत इतनी खराब हुई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह भी आरोप है कि उक्त छात्रा को इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी करेगी पूरे मामले की जांच जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज परिसर में बीएससी नर्सिंग कालेज संचालित है। इसमें पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने कालेज की प्राचार्य डा. विजया सारथी व कक्ष समन्वयक सोनाली दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा मेडिकल कालेज के प्राचार्य को शुक्रवार ...
UP : लापता महिला का शव मिला-हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

UP : लापता महिला का शव मिला-हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का अपने पति व ससुरालियों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट में पेशी से लौटकर महिला घर लौट रही थी। तभी रास्ते से लापता हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। बबेरू के आहार बंधा से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार,  रात में पुलिस तलाश में जुट जाती तो शायद घटना टल जाती। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में आहार बंधा के पास सुमन (35) पत्नी रामबाबू निवासी कैरी (बिसंडा) का आज शाम शव बरामद हुआ। सूचना पर सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लड़की के पिता राजा भाईया निवासी ये भी पढ़ें : Banda : तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से महिला की मौत आहार का कहन...