Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े

Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कानपुर में बैंक का एटीएम तोड़कर 1.38 करोड़ रुपए चोरी करने वाले गैंग के पांच अभियुक्तों को बांदा की पैलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। बताते हैं कि ये पांचों बदमाश बांदा में भी एटीएम से रुपए चोरी करने की योजना बना रहे थे। कानपुर के ATM से पार की थी 1 करोड़ 38 लाख की नगदी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचे, एटीएम मशीन काटने/छेड़छाड़ करने के उपकरण तथा नगदी और चार पहिया वाहन बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने नगदी का खुलासा नहीं किया है। बताते हैं कि बीते मार्च/अप्रैल में अभियुक्तों ने कानपुरके किदवई नगर से बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर 1 करोड़ 38 लाख की नगदी चोरी की थी। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल, पैलानी क्षेत्र में गिरफ्तार का...
Banda: एबीवीपी की ‘आपातकालीन संघर्ष गाथा’ संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Banda: एबीवीपी की ‘आपातकालीन संघर्ष गाथा’ संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आज आपातकाल के 50वें वर्ष के मौके पर "आपातकालीन संघर्ष गाथा" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यह संगोष्ठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में हुई। इसमें अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन लोगों को किया गया सम्मानित प्रस्तावकी सत्र में डॉ. शैलेश सिंह, अनुभव कथन अखिलेश श्रीवास्तव व मईयादीन सोनी, दशरथ आजाद लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया। सभी ने आपातकाल के अनुभवों को भी साझा भी किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के संस्कारों की सराहना की। अतिथियों का किया आभार व्यक्त डॉ अशोक सिंह परिहार व जिला संयोजक गोविंद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी की विभाग छात्रा प्रमुख ...
Banda: लव अफेयर में बाधा बने धर्मेंद्र को नाबालिग ने लगाया था ठिकाने-पुलिस का खुलासा

Banda: लव अफेयर में बाधा बने धर्मेंद्र को नाबालिग ने लगाया था ठिकाने-पुलिस का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बंद कमरे में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। बताते हैं कि कि नाबालिक ने अपने लव अफेयर में बाधा बनने के कारण युवक की हत्या की थी। युवक का शव उसके घर में पड़ा मिला था। उसके सिर, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर धारदार हथियारे से प्रहार के निशान मिले थे। सिर-प्राइवेट पार्ट पर वार कर ली थी जान बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में डिघवट गांव में बीती 22 जून की रात धर्मेंद्र निषाद (25) की घर में सोते समय धारदार हथियार से नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारे ने धर्मेंद्र के सिर और प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से प्रहार किए थे। खुलासे को SP ने लगाई थीं चार टीमें एसपी पलाश बंसल ने मामले के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें लगाई थीं। पुलिस ने एक नाबालिग हत्यारोपी को पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि...
बांदा में दुखद घटना, तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे-दोनों की मौत 

बांदा में दुखद घटना, तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे-दोनों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन कस्बा निवासी विशालपुरवा के रहने वाले दो बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मचा है। बताते हैं कि जयकिशोर शिवहरे के बेटे ज्ञानबाबू (12) पास के जुगल किशोर यादव के बेटे नीशू (11) के साथ तालाब में नहाने गए थे। घटना से परिवारों में मचा कोहराम ये लोग मोहल्ला स्थित चिरऊ तालाब नहा रहे थे। तभी गहरे पानी में जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बिसंडा राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार https://samarneetinews.com/banda-city-major-mishap-was-averted-firebrigade-control...
यहां भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार

यहां भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक और सोमन अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। इस महिला को उसके प्रेमी संग पकड़ पुलिस ने उसके पति की मौत का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया। मामला कमासिन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कमासिन क्षेत्र से जुड़ा है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन क्षेत्र में कमल यादव का शव यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस का कहना है कि विवेचना में पता चला कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम ममता यादव निवासी बीरा (कमासिन) है। पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार उसके प्रेमी की पहचान रामविलाश पुत्र बोगा निवासी शाहपुरसानी (बदौसा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में दरोगा कु...
बांदा में ट्रकों की चेकिंग कर रहे SDM को घेरा, 4 नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर मुकदमा

बांदा में ट्रकों की चेकिंग कर रहे SDM को घेरा, 4 नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा: बांदा में एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला को ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान दबंगों ने ट्रक छुड़ाने के लिए घेर लिया। बताते हैं कि एसडीएम को 25-30 लोगों की भीड़ ने घेरकर धमकाया। मारपीट की कोशिश की तो एसडीएम के ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की। भीड़ ने चालक के साथ मारपीट की। एसडीएम के चालक की ओर से गिरवां थाना क्षेत्र में 4 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। घटना को लेकर फैली रहीं अफवाहें उधर, घटना को लेकर दिनभर अफवाहें फैली रहीं। यह भी अफवाह उड़ी की विधायक ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि कुछ लोगों ने एसडीएम के चालक से मारपीट की है। घटना की रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने मामले में कही यह बात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम को थप्पड़ जैसी कोई बात सामने...
बांदा शहर में बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर..

बांदा शहर में बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, अभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जुटी हैं। आग से बचाव के कार्य किया जा रहा है। फायर स्टेशन अफसर कुलदीप कुमार का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। फैलने से रोक लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। व्यापारी मुन्ना शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भुवनेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौके पर पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..  https://samarn...
अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लतपत शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसके शरीर को नुकीले हथियारे से गोद डाला। उसके सिर और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस की चार टीमों को खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही अनावरण किया जाएगा। डिघवट गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के धर्मेंद्र निषाद (25) पुत्र कल्लू निषाद शनिवार को घर पर अकेले थे। बताते हैं कि उनकी मां गायत्री देवी दवाई लेने गई थीं। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने युवक की शरीर को नुकीले हथियारों से गोद डाला है। तलाश में पुलिस की 4 टीमें साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी नुकील...
Banda: योग दिवस 2025: स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित करें योग-पनधारी

Banda: योग दिवस 2025: स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित करें योग-पनधारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करें। योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। हमारे महर्षि इसी योग से निरोग रहते हुए 100 वर्ष तक आयु पूर्ण करते थे। ये बातें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बांदा डीएवी इंटर कालेज में सामूहिक योगाभ्यास में अतिथि प्रमुख सचिव पनधारी यादव ने कहीं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया बड़ा संदेश इस योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस, जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका होम्योपैथ डाॅ.उषा वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. धीरेंद्र बिजौरिया, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला ये भी पढ़ें: Luck...
चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चित्रकूट में लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक सहायक अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति हुई है। बताते हैं कि ठेकेदार और शटरिंग मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। लगभग ढाई करोड़ की लागत से बन रहा था यह पुल जानकारी के अनुसार, मऊ-परदवां संपर्क मार्ग पर जमोहरा नाले पर 2.41 करोड़ की लागत से बन रहे पुल की स्लैब ढह गई थी। लोक निर्माण विभाग चित्रकूट के तीन जेई सिंधु राज, महेश यादव और प्रबल प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..  सूत्रों का कहना है ...