Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा: पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के आक्समिक निधन से शोक की लहर

बांदा: पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के आक्समिक निधन से शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के पिपरहरी गांव के तीन बार के पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह (46) का आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका गुजरात में इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि हरिकरन बुंदेलखंड केसरी रहे भीखम सिंह गौर के बेटे थे। मंत्री रामकेश निषाद भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अपने गांव के तीन बार प्रधान रहे। मंगलवार को उनका शव गुजरात से बांदा पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। दोपहर में उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल, राजेश सिंह लुकतरा, अधिवक्ता ब्रजमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, राम प्रकाश शिवहरे, ललक सिंह गौर आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती क...
Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता

Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ICSI CS Result 2025: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने जून परीक्षा के लिए सीएस (Company Secretary) प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में बुंदेलखंड की बेटी शालिनी द्विवेदी ने भी नाम रोशन किया है। कालूकुआं ब्रह्मनगर की हैं शालिनी शहर के कालूकुआं के ब्रह्मनगर के रहने वाले संतोष द्विवेदी की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि शालिनी ने बिना किसी कोचिंग अपनी मेहनत के दम पर फर्स्ट अटेम्प्ट में यह सफलता हांसिल की है। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशियां छाई हैं। वहीं लोग बधाई दे रहे हैं। शालिनी के पिता संतोष कुमार द्विवेदी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां श्रीमति बृजलता गृहिणी हैं। भाई शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 2020 से इस क्षेत्र में लगातार एक्टिव सें...
उन्नयन गोष्ठी: बांदा में उद्यान मंत्री ने किया किसानों को सम्मानित

उन्नयन गोष्ठी: बांदा में उद्यान मंत्री ने किया किसानों को सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता उद्यान विभाग के 50 साल पूरे होने पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में हुई। राज्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पर एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। झांसी से विनोद तिवारी, ललितपुर से नारायन दास, जालौन से ब्रजेश त्रिपाठी, प्रयागराज से रणधीर सिंह, फतेहपुर से नन्दलाल, बांदा से आलोक सिंह, हमीरपुर से रघुवीर सिंह एवं अन्य किसानों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी रहे। कार्यक्रम में उद्यान विभाग की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। ये भी पढ़ें: मौसम अपडेट: यूपी में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, लखनऊ-सीतापुर-बांदा शामिल.. https://samarneetinews.com/heavyrain-expected-in-these-districts-of-up-for-4days-including-jhansi-banda-amroha/ ...
लखनऊ-चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन बने एम्स रायपुर के अध्यक्ष

लखनऊ-चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन बने एम्स रायपुर के अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: चित्रकूट सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के  नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डाॅ. जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर का अध्यक्ष बना दिया गया है।  भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी यह नियुक्ति की है। इसी वर्ष मिला था पद्मश्री अवार्ड जानकीकुंड अस्पताल से शनिवार को इस विषय में एक विज्ञप्ति भी जारी हुई है। बताते चलें कि डॉ. जैन को इसी वर्ष उनके 5 दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला था। अब उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए डा. जैन ने भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार जताया है। वहीं उनके करीबियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश ...
यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का बड़ा कथित प्लाॅट आवंटन घोटाला सामने आया है। यूपीसीडा के अधिकारियों और कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से फूड पार्क बनने से पहले ही प्लाॅट आवंटन में खेल होने लगा। कताई मिल के पास बन रहे फूड पार्क में करोड़ों के प्लाॅटों के आवंटन में खेल आरोप है कि बिना सार्वजनिक सूचना निकाले करोड़ों के 67 हजार वर्ग मीटर के 4 बड़े प्लॉट 3 बड़े उद्यमियों को आवंटित कर दिए गए। नियम कानून को ताक पर रख दिया गया। छोटे व्यापारियों ने की शिकायत, आयुक्त ने दिए आवंटन रद्द करने के आदेश इसकी जानकारी जब जिले के छोटे उद्यमियों को हुई तो उन्होंने मंडलायुक्त अजीत कुमार से मिलकर शिकायत की। आयुक्त ने मामले में जांच के निर्देश देते हुए तत्काल यूपीसीडा को आवंटन निरस्त करने को कहा। साथ ही छोटे-छोटे प्लाॅट आवंटित करने के निर्देश दि...
बांदा: ऑटो-बाइक में टक्कर-एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बांदा: ऑटो-बाइक में टक्कर-एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षा बंधन में मां को ननिहाल छोड़कर लौट रहे युवक की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव के 24 वर्षीय विजय रक्षाबंधन पर अपनी मां कल्ली को नाना के घर जुगरेली गांव छोड़कर लौट रहे थे। उनके साथ ममेरे भाई करन (19) भी बाइक पर सवार थे। घायल अस्पताल में भर्ती रास्ते में तिंदवारी के मल्लाह डेरा के पास आटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है। ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्...
बांदा सदर विधायक ने अतिवृष्टि प्रभावित कई गांवों का किया दौरा

बांदा सदर विधायक ने अतिवृष्टि प्रभावित कई गांवों का किया दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित कई गांवों का पैदल दौरा किया। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही कई गांवों में सड़कों के निर्माण पर भी चर्चा की। विधायक ग्राम कनवारा, छावनी दरदा, ब्रह्माडेरा में हालात देखने पहुंचे। अधिकारियों से राहत बंटवाने और दवा छिड़काव कराने को कहा इन गांवों में ज्यादा बारिश से ध्वस्त/गिरे हुए मकानों तथा नदी किनारे खेतों के कटान के हालात देखे। ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। संबंधित अधिकारियों को पिंचिंग निर्माण, जलनिकासी एवं समय से राहत समाग्री वितरण को कहा। संक्रामक बीमारियों से संबंधित दवाओं के छिड़काव के भी निर्देश दिए। इस संख्या में बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ता तथा अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: लापता बस मालिक का 40 घंटे बाद भी पता नहीं-तलाश रही जारी-कांग्रेसी ...
बांदा में बड़ी घटना, शहर के बड़े बस मालिक लापता-केन नदी पुल पर मिली स्कूटी-गोताखोर तलाश में..

बांदा में बड़ी घटना, शहर के बड़े बस मालिक लापता-केन नदी पुल पर मिली स्कूटी-गोताखोर तलाश में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से बड़ी खबर साई है। शहर के एक बस मालिक लापता हैं। उनकी स्कूटी केन नदी पुल पर खड़ी मिली है। वह सुबह लगभग 4 बजे रोज की तरह स्टेडियम टहलने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। देर शाम तक कुछ पता नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगी तलाश कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने दी यह जानकारी बाद में पता चला कि उनकी स्कूटी भूरागढ़ के पास केन नदी पुल के ऊपर खड़ी है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आज शाम कुछ देर पहले तक तलाश जारी रही है। वे खुद भी कई किमी तक टीम के साथ तलाश में गए हैं। कल सुबह फिर 10 बजे से तलाश शुरू की जाएगी। उनके नदी में कूदे जाने की आशंका के तहत बड़ी संख्या में गोताखोर नदी में उतारे गए हैं। लगभग 20-21 घंटे बाद भी उनका कुछ पता नहीं है। वहीं उनके परिवार के लोग और मित्रगण काफी प...
बांदा में छात्र-छात्राओं में प्रोजेक्ट प्रतियोगिता, DM ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बांदा में छात्र-छात्राओं में प्रोजेक्ट प्रतियोगिता, DM ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम जे.रीभा ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। ऐसे विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र एवं मैडल दिए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी भी मौजूद रहे। चयनित छात्रों का उत्साह बढ़ाया बीएसए श्री तिवारी ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की प्रदर्शनी-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता कराई गई। यह प्रतियोगिता आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में बांदा-हमीरपुर और महोबा व चित्रकूट से कुल 101 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ये भी पढ़ें: बांदा : आर्य कन्या इंटर कालेज में जिलास्तरीय प्रतियोगिता, इन बच्चों ने मारी बाजी.. https://s...
मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज राजधानी लखनऊ समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इनमें लखनऊ, बांदा-झांसी-बिजनौर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में वापस लौटे मानसून की सक्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी में अलग-अलग जिलों में काफी बारिश हुई है। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश यूपी के प्रतापगढ़ में 85 मिमी हुई। लखनऊ-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार के लिए बुंदेलखंड-आगरा के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, आगरा, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां भारी बारिश का...