Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के शिक्षक जगत से दुखद खबर सामने आई है। बेटे से मिलने उसके स्कूल गए प्रधानाचार्य का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटनाक्रम से स्कूल में खलबली मच गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुरैड़ी के नवोदय स्कूल गए थे बेटे से मिलने जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना के बानबाबा पुरवा के रहने वाले सुरेश (48) सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। वह कमासिन ब्लाक के जाखी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बताते हैं कि उनके बेटे अनूप दुरेड़ी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद नीचे गिरे आज शुक्रवार सुबह वह अपने बड़े बेटे आदित्य के साथ छोटे बेटे से मिलने नवोदय विद्यालय गए थे। वहां कागजों पर हस्ताक्षर क...
बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में आज प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बांदा पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री नंदी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री का बाइपास पर स्वागत भी किया। कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री नंदी इस शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इससे प्रेरणा और प्रोत्साहन पाकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौ...
बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा

बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 'क्रिकेट चर्चा परिचर्चा' का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य बांदा में क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देना है। साथ ही डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने तथा बीपीएल, हॉलिडे क्लब लीग का आयोजन कराने पर भी सहमति बनी है। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव तिंदवारी रोड स्थिति एक रेंस्टोरेंट में हुई खेल चर्चा परिचर्चा में बांदा के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों ने अपने विचार रखे। सुझाव देते हुए अपने अनुभव साझा किए। बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में और भी बैठकें की जाएंगी। यह सिलसिला क्रिकेट को बेहतर बनाने की दिशा में चलता रहेगा। ये भी पढ़ें: बांदा: प्रशासन-न्यायपालिका में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, यह टीम जीती.. कार्यक्रम में अनु अवस्थी, वासिफ जमा खान, समरनीति न्यूज के ...
Banda: हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद 

Banda: हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महोखर गांव के पास दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक ऑटो में सवार तिंदवारी के बड़े कपड़ा व्यापारी 65 वर्षीय चुन्नीलाल गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी हालत बिगड़ने लगी। कानपुर ले जाते समय बिगड़ी हालत परिवार के लोग कानपुर न जाकर त्वरित इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि तिंदवारी के श्रीनगर निवासी स्व. चुन्नीलाल की थाने के पास ही कपड़े की दुकान थी। तिंदवारी में बाजार बंद-जताया शोक वह कपड़े के बड़े व्यापारी थे। मृतक के पुत्र आदित्य का कहना है कि परिवार में मां माया देवी के अलावा वे तीन भाई हैं। सभी का र...
बांदा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या की आशंका, पुलिस बोली..

बांदा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या की आशंका, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में ही मिला है। चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान है। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि थोड़ी दूर पास में सो रहे महिला के पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला के पति का कहना है कि शायद चोरों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मौत की वजह की जांच के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट सूचना मिलने पर फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि घटना कैसे हुई। सीओ राजवीर सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताते हैं कि मृतका रामा देवी (85) घर के बाहर सो रही थीं। हालांकि कुछ दूरी पर उनके पति गया प्रसा...
बांदा में दर्दनाक घटनाएं, पेड़ पर गिरी बिजली-नीचे खड़ी महिला की मौत-हादसों में दो..

बांदा में दर्दनाक घटनाएं, पेड़ पर गिरी बिजली-नीचे खड़ी महिला की मौत-हादसों में दो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दो लोगों की अलग-अलग हादसों में जान चली गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्ट कराया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव के बच्ची लाल की पत्नी 55 वर्षीय केशकली दोपहर में खेतों पर गई थीं। बारिश से बचने के लिए महिला.. बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी। चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गईं। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बाइक की टक्कर से किसान की.. उधर, एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव के बाबूलाल (55) को पैदल जाते समय बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर र...
चित्रकूट में एनकाउंटर, गोली लगने पर लूट का आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट में एनकाउंटर, गोली लगने पर लूट का आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: बुंदेलखंड में चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में आज पुलिस एनकाउंटर हुआ है। इसमें लूट का आरोपी गैंगस्टर बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ है। पकड़ा गया बदमाश बांदा जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह गैंगस्टर अपराधी है। चित्रकूट से मोबाइल लूटकर भागा था बदमाश उसके पास से तमंचा, कारतूस और नगदी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए बदमाश का नाम राजेंद्र यादव है। वह बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है। बताते हैं कि वह एक दिन पहले चित्रकूट से मोबाइल लूट करके भागा था। चंद घंटों में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप-कोचिंग से लौटते समय टेंपो चालक ने साथी संग की वारदात, एनकाउंटर मे...
बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत 3 घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव के गब्बर सिंह अपने भतीज रजनीश (25) और पड़ोसी के साथ चित्रकूट दर्शन को गए थे। वहां से तीनों रात में बाइक से लौट रहे थे। चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे थे चाचा-भतीजा और साथी बताते हैं कि रास्ते में बिलगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खंती में जा गिरी। तीनों बेहोश हो गए। रातभर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह गब्बर और दूसरे व्यक्ति को होश आया। तबतक रजनीश की सांसें थम चुकी थीं। तीन महीने पहले हो गई थी पिता की भी मौत, अब बेटे की.. किसी तरह राहगीरों की माध्यम से दोनों ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के चाचा का कहना है कि मृतक युवक दो भाइयों में...
बांदा के मर्दननाका में युवक सोनू ने फांसी लगाकर दी जान-परिजनों में कोहराम

बांदा के मर्दननाका में युवक सोनू ने फांसी लगाकर दी जान-परिजनों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के मोहल्ला मर्दननाका में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक एमआर थे। बताते हैं कि नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मर्दननाका मोहल्ले में रहने वाले भूरा यादव के बेटे सोनू (26) एमआर थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बुधवार दोपहर कमरे में उन्होंने फांसी लगा ली। बताते हैं कि उनका भतीजा अनूप अपनी किताबें लेने गया तो दरवाजा भीतर से बंद था। अनूप ने बाहर बैठी दादी को जानकारी दी। घर के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। तीन भाइयों में छोटे थे सोनू पड़ोसी की छत से कमरे में झांका तो शव लटकता दिखा। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। मृतक के बड़े भाई लल्लू यादव का कहना है कि वह मेडिकल...
हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी

हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर: बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने आज हमीरपुर जिले में जलकल्याणकारी संस्थानों के औचक निरीक्षण किए। इससे विभागों में हड़कंप मच गया। आयुक्त ने अधीनस्थों से साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली जनहित की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी हमीरपुर की राठ तहसील में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र, बी-पैक्स कुल्हैंडा (पहाड़ीगढ़ी)  का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय, अस्थायी गौशाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किए। किसानों से बात कर खाद वितरण के संबंध में जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन समय से केंद्र खोलें और पारदर्शिता से खाद वितरण करें। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 IPS के तबादले: प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने जोगेंदर कुमार ...