Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा: शैक्षिक टूर में खिलखिलाए ‘लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल’ के बच्चे

बांदा: शैक्षिक टूर में खिलखिलाए ‘लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल’ के बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: स्कूलों में इस समय शैक्षिक टूर का सिलसिला जारी है। खेल-खेल में बच्चों को एंजाॅय के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में बांदा के कालूकुआं स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक प्राइमरी स्कूल के बच्चों का एक एजुकेशनल टूर हुआ। पौराणिक और धार्मिक संस्कृति को जाना-समझा स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल ने बताया कि यह टूर चित्रकूट के लिए था। दरअसल, शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पौराणिक और धार्मिक संस्कृति से अवगत कराना था। इसमें बच्चों को चित्रकूट के पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थानों का भ्रमण कराया गया। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे बच्चों ने हनुमान धारा, सती अनसूया तथा रामघाट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जाना। इनके बारे में काफी कुछ जाना और समझा भी। बच्चों ने अपने सहपाठि...
बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच

बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ग्राम प्रधान के 1.85 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। आयुक्त ने आरोपी प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। घोटाले का यह प्रकरण काफी गंभीर है। सूत्रों की माने तो डीएम की जांच में भी प्रधान दोषी पाया जा चुका है। आयुक्त ने बांदा के कोर्रही ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच सीडीओ से कराने के निर्देश डीएम को दिए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। स्ट्रीट लाइट-कूड़ेदान खरीद से लेकर हर कहीं खेल जानकारी के अनुसार, कोर्रही के कासिम खान ने आयुक्त को शिकायतपत्र दिया है। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने 975 रुपए की स्ट्रीट लाइट 4950 रुपए में 7.71 लाख की कीमत में खरीदी है। ये भी पढ़ें: UP: ‘समय पर होंगे पंचायत चुनाव’…पंचायतीराज मंत्री राजभर का बयान इसी तरह कूड़ेदान खरीद में एक ही विज्ञप्ति में दो बिल लगाकर 4.21 लाख के भुगतान कर लिया है। वहीं 2.59 लाख का भुगतान कोट...
Banda: सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुति

Banda: सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया। सभी खेल प्रतिभागियों ने जिलास्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मेविस टाॅक थीं। तालियां बजाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन उन्होंने मां शारदे के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने की। सभी बच्चों ने खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनूठी प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित भी किया। बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे ये भी पढ़ें: Banda: ...
Banda: सरदार पटेल की जयंती पर पदयात्रा में उमड़ा बांदा-मगर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द

Banda: सरदार पटेल की जयंती पर पदयात्रा में उमड़ा बांदा-मगर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरे प्रदेश की तरह आज बांदा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत एकता पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में जनमानस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसमें हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम अचानक रद्द जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हुए। सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम अचानक रद्द बताया गया। इसे लेकर लोगों में निराशा रही। ये भी पढ़ें: बांदा में झांसी के सराफा को 12 लाख का चूना लगाने वाले 4 गिरफ्तार-लाखों की नगदी-सिक्के बरामद  दरअसल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ही थे। पदयात्रा की शु...
दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा से घर जा रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी गांव के बैकुंठनाथ द्विवेदी के बेटे नीरज (32) मंगलवार को बांदा आए थे। रात में वह कार से वापस घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर कार में उनके साथ मिरगाहनी के अमित (25), भोले, मनीराम भी सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जब मूगुस के पास पहुंची तो फतेहपुर से आ रही रोडवेज बस से सामने से उनकी कार की टक्कर हो गई। तीन घायल अस्पताल में भर्ती आसपास के लोगों...
बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। स्वर्गीय श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहीं। 'क्रांतिकारियों के सानिध्य में गुजरा था स्व. इंदिरा गांधी का बचपन' देश की आजादी के लिए उन्होंने जेल यातनाएं भी सहीं। उनमें आयरन लेडी के गुण बचपन से ही थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। देश की अस्मिता और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। ये भी पढ़ें: बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 1971 में उसके दो फाड़ कर दुनिया में बांग्लादेश नाम का नया देश ही बना डाला। कहा कि एक बार स्व. इंदिरा ...
बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए दो अन्य बाइक सवारों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के ओम प्रकाश (35) अपनी ससुराल गिरंवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास 72 वर्षीय रूकमिनिया भी बैठी थीं। इसी बीच गिरंवा थाना क्षेत्र के शिवहद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दूसरी बाइक भी आकर टकराई कुछ ही देर बाद दोनो...
दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रहने वाले एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि खेलते समय छात्र का रपटे से पैर फिसल गया। इस कारण वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खेलते समय रपटे से पैर फिसला.. जानकारी के अनुसार, अरबई के जयपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के कालका चौराहे के पास रहते हैं। बताते हैं कि उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह माता-पिता के साथ गांव गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले वहां खेत के पास तालाब के रपटे पर खेलते समय हर्ष का पैर फिसल गया। वह तालाब में डूब गए। करीब 3 घंटे बाद परिजनों को तालाब से बालक का शव मिला। मृतक दो भाईयों बड़े ...
बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया। लखनऊ में चल रहा था इलाज बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया। तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शु...
बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 बड़ा ही रौचक मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन पर एनाउंस हुआ कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक लावारिश टोकरी रखी है। इसे आरपीएफ या जीआरपी तुरंत आकर देखे। आरपीएफ के आरक्षी लाखन सिंह वहां पहुंचे और जांच करते हुए टोकरी को खोला। उसमें प्यारे से भगवान कान्हा यानी लड्डू गोपाल मूर्ति रूप में मिले। वह वाकयदा उपयोगी सुंदर वस्त्र पहने हुए थे। यात्री से छूट गई थी स्टेशन पर टोकरी इसके बाद पूरा सामान सुरक्षित रूप से पोस्ट पर जमा किया गया। अगले ही दिन एक युवक और महिला आरपीएफ पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपना सामान स्टेशन पर छूटने की बात कही। दोनों बांदा के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत  युवक का नाम सुमित शर्मा और महिला का आकृति धुरिया पता चला। आकृति ने रेलवे पुलिस को बताया कि वे लोग 12190 महा...