Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा में स्थित प्राचीन मंदिर से कीमती धातु की मूर्तियां चोरी होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मंदिर व्यवस्था ने बताया बेशकीमती धातु की थीं मूर्तियां जानकारी के अनुसार, बिसंडा कस्बे के प्राचीन भानू बाबा मंदिर से चोरों ने मंगलवार देर रात कीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। मंदिर व्यवस्थापक का कहना है कि चोरी गईं मूर्तियां कीमती धातु की हैं। बुधवार सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। लोगों का कहना है कि यह मंदिर काफी पुराना है। मंदिर में आधा दर्जन से ...
बांदा: मौज-मस्ती के साथ..लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का एजुकेशनल टूर संपन्न

बांदा: मौज-मस्ती के साथ..लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का एजुकेशनल टूर संपन्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालूकुआ में बबेरू रोड स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का एजुकेशनल टूर संपन्न हो गया है। इस टूर में स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों को टूर में ग्वालियर, झांसी और ओरछा ले जाया गया था। ग्वालियर, ओरछा और झांसी घूमे बच्चे विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल ने कहा कि टूर का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर से बच्चों का व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है। साथ ही वह ऐतिहासिक स्थानों को लेकर ज्यादा सजग होते हैं। कहा कि टूर के दौरान बच्चों को ऐतिहासिक धरोहर के बारे में शैक्षिक ज्ञान भी दिया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें: बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण   https://samarneetinews.com/banda-commissioner-dig-inspected-the-preparations-for-...
बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है। सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों क...
बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पं. जेएन डिग्री कालेज में हुआ। गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा वैवाहिक रश्मों को रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधायक (सदर) प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जेएन कालेज मैदान में 246 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा बताते हैं कि आज जिले में कुल पांच स्थानों पर यह आयोजन हुआ। इस दौरान 751 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रांगण में 246 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में नवविवाहित दंपतियों को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं। बताते चलें कि योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूह...
बांदा शहर में व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बांदा शहर में व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं में तुलसी विहार कालोनी में देर रात एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के गोली मारकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। शहर के तुलसी विहार कालूकुआं में देर रात हुई घटना जानकारी के अनुसार, तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले भूपेंद्र सोनी (40) की बीती रात गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह आॅटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे। बीती रात भी दुकान बंद कर रोज की तरह घर पहुंचे। इसके बाद कमरे में चले गए। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप.. थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गोली...
बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। नगर पालिका के चर्चित लिपिक पर एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न रुपए लौटा रहा है। डीएम श्रीमति जे.रीभा ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच एडीएम को सौंपी लिपिक पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा से शिकायत की है। डीएम जे.रीभा ने एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। शहर के नोनिया मोहाल मोहल्ले की महिला के गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, शहर के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा देवी ने जिलाधिकारी श्रीमति रीभा को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि नगर पालिका के लिपिक कैदार बाबू ने पति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए ले लिए। ये भी पढ़ें: Ban...
बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज बुधवार सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय (महिला) का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्रीमति रीभा ने निरीक्षण में पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी में जाकर हालात देखे। पीएनसी वार्ड की हालत यह थी कि नवप्रसूताओं की केसशीट ही नहीं मिली। ड्यूटी से गायब मिले ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी वहीं स्टाॅफ नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित मिली। डीएम ने स्टाॅफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम श्रीमति रीभा को 6 डाक्टर, 2 लैब टेक्नीशियन और 8 अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ये भी पढ़ें: UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट.. डीएम ने सीएमओ को सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने मेडिकल स्टाॅफ का ड्यूटी चार्ट तैयार कर डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने के ...
Banda: दीवारी नृत्य में बालिकाओं का अद्भुत कौशल को देख दंग रह गए लोग

Banda: दीवारी नृत्य में बालिकाओं का अद्भुत कौशल को देख दंग रह गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के दुरेड़ी में दिवारी नृत्य कार्यक्रम में महिला-पुरुष कलाकारों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम वार्ड-16 के ग्राम इंद्रापुरवा दुरेड़ी में संपन्न हुआ। बालिकाओं  ने दिखाया शानदार नृत्य कौशल कार्यक्रम में दीवारी नृत्य के कलाकारों की अद्भुत कला प्रदर्शन देखने वालों ने दांतों तले ऊंगलियां दबा लीं। दरअसल, बुंदेलखंड के ऐतिहासिक दीवारी नृत्य का अपना समृद्ध इतिहास है। यह नृत्य कौशल शौर्य, श्रृंगार और हास्य-विनोद से भरपूर होता है। शारीरिक फुर्ती, लय और भाव-भंगिमाओं से नृत्य कलाकार अपनी कहानी कहते हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय  ये भी पढ़ें: बांदा में फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा-तीन फ्राड मैनेजर गिरफ्तार-डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी.. https://samarneetinews.com/grand...
बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण का काला धंधा जोरों पर है। प्रभावित रूप से चुप बैठने वाला बांदा विकास प्राधिकरण अब प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड पर आ गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद जागा प्राधिकरण एक्शन मोड पर बांदा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रापर्टी डीलर अजीत गुप्ता और उपेंद्र गुप्ता को बीडीए ने नोटिस जारी की है। अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। संभव है कि बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वालों की कुंडली खंगालने में जुटा है BDA दरअसल, कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदलने के सभी नियमों और मानकों का उल्लंघन कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इनमें भाजपा के कई छुट भैय्ये न...
जालौन: दो घंटे में दो एनकाउंटर-बिहार के चार बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालौन: दो घंटे में दो एनकाउंटर-बिहार के चार बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के जालौन जिले में आज सुबह 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दो एकाउंटर किए। दोनों एनकाउंटर में बिहार के चार बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार भी किया। चारों ही बदमाश काफी शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि सोमवार रात दोनों मुठभेड़ों में अंतर राज्यीय गिरोह का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। यूपी में कई थानों में मुकदमें दर्ज जानकारी के अनुसार, चारों ही बदमाश बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। बीती रात लगभग 8 बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़-दिरावटी मार्ग पर चारों बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस की गोली से घायल दो बदमाश पकड़े गए। वहीं दो बदमाश वहां से भाग निकले। ये भी पढ़ें: बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?  पुलिस ने घेराबंदी कर लगभग 2 घंटे बाद जालौन कोतवाली क्षेत्र में ह...