Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों की स्कार्पियों की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियों का चालक मौके से भाग निकला। उसका भागते समय वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के सेलावन गांव के शुभम उत्तम (21) अपने दोस्त सार्थक उत्तम (22) के साथ बाइक से खेड़ा की ओर जा रहे थे। स्कार्पियों चालक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया। तबतक स्कार्पियों चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहीं दोनों युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दोनों आपस में काफी करीबी दोस्त थे। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया ...
बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा है। पीओके को पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे पीओके ना मांगो। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कहा, भाजपा वाले डरते नहीं कहा कि हम भाजपा वाले हैं, डरने वाले नहीं हैं। दरअसल, शाह आज बुंदेलखंड के बांदा में जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि फारूख अबदुल्लाह और अय्यर जैसे लोग देश को पाकिस्तान से डराते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जान...
बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर गृहमंत्री शाह का हेलीकाप्टर उतरा। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं गृहमंत्री शाह ने भी सदर विधायक के प्रयासों को सराहा। प्रत्याशी की जीत के लिए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर  ये भी पढ़ें : बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..   ...
Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव में हुई। बबेरू के सोनाहुला गांव के 11 साल की किरन अपने परिजनों के साथ चाची के मायके भदेहदू गांव गई थी। वहां शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने लगी। चाची के मायके में हुई घटना तभी गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। लेकिन गांव के लोगों ने जबतक उसे बाहर निकाला। बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने घटना की जानकारी ली। बताते हैं कि मृतक बच्ची दो भाइयों में इकलौती बहन थी। बच्ची के पिता जैन सिंह मां सुमन देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि आज सुबह देखा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि जेल जाने से व्यक्ति की बुद्धि पलट जाती है, इसलिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रमित हो गई है। इसलिए मेरी बात को अपने साथ जोड़ रहे हैं, क्यों कि लोग उनको सुनना नहीं चाह रहे। बांदा के पैलानी में जनसभा में बोल रहे थे CM Yogi.. दरअसल, सीएम योगी ने ये बातें आज सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में की गई प्रेसवार्ता के जवाब में कहीं। बताते चलें कि केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद पहले दिल्ली में प्रेसवार्ता करके पीएम मोदी, सीएम योगी को लेकर बड़ी बातें कही थीं। Kejriwal ने कही थीं सीएम योगी को लेकर ये बातें.. केजरीवाल ने कहा था कि...
बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा लोकसभा सीट लगातार चर्चा में है। मायावती के बाद आज बांदा के अतर्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12:40 बजे अतर्रा पहुंच रहे हैं। वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी अतर्रा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। आज सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. ये भी पढ़ें : Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत   ...
4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 दिन में दूसरी बार 16 मई को फिर बांदा आ रहे हैं। सीएम योगी बांदा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह बीती 13 नवंबर को अतर्रा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। अबकी बार मुख्यमंत्री पैलानी आ रहे हैं। वहां बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह है पूरा कार्यक्रम कौशांबी से सीएम योगी का हेलीकाप्टर बांदा के पैलानी में बने हेलीपैड पर लगभग 2:15 बजे पहुंचेगा। पैलानी थाने के सामने मैदान में सीएम योगी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब सवा 3 बजे सीएम योगी का हेलीकाप्टर फतेहपुर जिले के बिंदकी के लिए उड़ान भरेगा...
बांदा में दर्दनाक घटना, मां को करंट से बचाने में बेटी की भी गई जान, दो पर FIR..

बांदा में दर्दनाक घटना, मां को करंट से बचाने में बेटी की भी गई जान, दो पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 55 साल की महिला और उनकी 19 साल की बेटी की करंट से मौत हो गई। दोनों उस समय करंट की चपेट में आईं, जब घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर काम कर रही थीं। बताते हैं कि बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर से करंट आ गया। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर के मजरा गरगपुर की है। घटना से पूरे गांव में लोग दुखी बताया जा रहा है कि पहले मां वहां काम करते समय करंट की चपेट में आ गईं। फिर बेटी उन्हें बचाने दौड़ी तो वह भी करंट में आकर जान गवां बैठी। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव सहम सा गया। सभी दुखी हैं। ये भी पढ़ें : जालौन में 5 दोस्तों की डूबकर मौत, पिकनिक मनाते समय.. बताते हैं कि मृतका उर्मिला के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सविता श्रीवास्तव वहां पहुंचीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया क...
बुंदेलखंड में CM Yogi : झांसी में रोड-शो-महोबा में जनसभा, पढ़िए ! खास बातें..

बुंदेलखंड में CM Yogi : झांसी में रोड-शो-महोबा में जनसभा, पढ़िए ! खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड में रहे। झांसी में उन्होंने रोड-शो किया। वहीं महोबा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित भी किया। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड को अब नोएडा की तर्ज पर विकसित करेंगे। बुंदेलखंड के नौजवानो को अब दूसरे जिलों में नौकरी को नहीं जाना पड़ेगा। पिछली सरकारों ने क्षेत्र का शोषण किया है। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। पाकिस्तान पर निशाना, विपक्ष पर हमला साथ ही पाकिस्तान का नाम लेते हुए विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री बुधवार को डाक बंगला मैदान महोबा में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट के प्रत्याशी के समर्थन जनसभा में जमकर बरसे। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार कहा कि पिछली सपा-कांग्रेस ने यहां की जन...
बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..

बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बांदा पहुंची। यहां अतर्रा कस्बे में स्थित हिंदू कालेज मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों में आरक्षण का कोटा अभी तक नहीं भर पाई हैं। अतर्रा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित साथ ही यह भी कहा कि अखिलेश यादव दलित, पिछड़ों के खिलाफ हैं। मायावती ने पीएम मोदी पर तंज कसा। कहा कि वह सिर्फ पूंजीपतियों को ही मालामाल कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत.. उनको गरीबों की कोई चिंता नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज देकर नमक का हवाला देते हुए वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा अब गरीबों को नमक का हवाला दे रही है। मायावती ने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला। साथ ही बसपा...