Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से लापता एक युवक का शव आज मंगलवार सुबह ई-रिक्शा में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटनाक्रम त्रिकोणीय लव स्टोरी जैसा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कनवारा के पास आज सुबह मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह लोगों ने एक ई-रिक्शा में युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी बिटटन देवी और मां रामा देवी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। मां-पत्नी ने बताया दूसरी महिला से.. वहां दोनों ने मृतक की पहचान अजय (25) निवासी अंबेडकर नगर बबेरू के रूप में की। मृतक की पत्नी और मां का कहना है कि अजय ई-रिक्शा चलाते थे।...
UP : बाबा की बूटी में फंसे सपा सांसद अफजाल अंसारी, गाजीपुर में मुकदमा

UP : बाबा की बूटी में फंसे सपा सांसद अफजाल अंसारी, गाजीपुर में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गांजे वाले बयान को लेकर मुकदमा दर्ज हो गया है। सपा सांसद ने गांजा को लेकर अलग तरह का बयान दिया था। अफजाल अंसारी पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने 27 सितंबर को पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत की थी। गांजा को लेकर दिया था यह बयान इसमें कहा था कि गांजा को भी भांग की तरह कानूनी दर्जा दिया जाना चाहिए। इसे वैध कर दिया जाना चाहिए। सपा सांसद अंसारी ने कहा था कि कानून का इतना बड़ा मखौल ये भी पढ़ें : अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार बेकार उड़ाया जा रहा है। लाखों-करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। कहा था कि बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं। यह भी कहा था कि गांजा भगवान का प्रसाद और बूटी है तो अवैध क्यों है? इसे कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए। य...
बड़ी खबर : बांदा में कुए में 3 युवकों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए तीनों..

बड़ी खबर : बांदा में कुए में 3 युवकों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए तीनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन युवकों की कुएं में जहरीली गैस से मौत हो गई। तीनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। मेडिकल कालेज में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना बांदा के बिसंडा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के मोहनलाल पटेल के निजी कुएं पर लगी गाटर को अनिल पटेल (40) पुत्र मोहनलाल काट रहे थे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बिसंडा क्षेत्र में हुई घटना से हड़कंप बताते हैं कि इसी दौरान अनिल की चप्पल कुएं में गिर गई। चप्पल निकालने के लिए वह कुएं में उतर गए। इसी दौरान जहरीली गैस से बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए संदीप वर्मा (21) पुत्र और बाला वर्मा (25) भी कुए में उतर गए। बताते हैं कि ये दोनों भी नीचे उतरते ही बेहोश हो गए। गांव में...
बांदा : ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर

बांदा : ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : आईटीआई कालेज में रजिस्ट्रेशन कराकर घर लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बांदा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बताते हैं कि छात्र कानपुर में आईटीआई में रजिस्ट्रेशन कराकर वापस घर लौट रहा था। भरूआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला शव जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास शुक्रवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। https://samarneetinews.com/in-baghpat-brute-was-raping-littlegirl-then-monkeys-arrived-screeching-and-then/ शनिवार को परिजनों ने मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान भरूआ सुमेरपुर के नई बस्ती मोहल्ले के रहने वाले विवेक गुप्ता (18) पुत्र कमल किशोर गुप्ता के रूप में हुई। मृतक के...
सीतापुर : हादसे में दो सगी बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर

सीतापुर : हादसे में दो सगी बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आज गुरुवार सुबह हुए हादसे में दो सगी बहनों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 किशोरियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीसरी की हालत गंभीर तीनों में भगरपुरवा के मजरा रुखारा निवासी आरती (12) और उसकी बहन रंजना (10) शामिल थीं। अज्ञात वाहन ने दो किशोरियों को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य किशोरी खुशबू (14) को टक्कर मारते हुए वाहन चालक वहां से भाग गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा...
UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी भी निकला, SSP ने बैठाई जांच

UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी भी निकला, SSP ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित सोयायटी के फ्लैट में किराय पर रहने वाले छात्रों ने दिल्ली से एक युवती को बुलाया था। काफी दिन तक छात्र फ्लैट से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को आशंका हुई। इसके बाद हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से चार छात्रों के साथ एक युवती को बाहर निकलवाया। बताते हैं कि 4 छात्रों के अलावा 5वां एक सिपाही भी उसी फ्लैट से निकला। उसकी पुलिस लिखी कार सोसायटी परिसर में खड़ी थी। यह है पूरा मामला कार के भीतर उसकी वर्दी टंगी थी। अब उच्चाधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक कालेज से इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों ने किराय पर पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में फ्लैट ले रखा है। ये भी पढ़ें : पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट.. छात्र करीब ब...
Kanpur : 9वें दिन गंगा में बरामद हुआ डॉ. आदित्यवर्धन का शव, पिता-भाई ने पहचाना

Kanpur : 9वें दिन गंगा में बरामद हुआ डॉ. आदित्यवर्धन का शव, पिता-भाई ने पहचाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बिल्हौर के नानामऊ गंगाघाट पर 31 अगस्त शनिवार सुबह गंगा में नहाते समय डूबे स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा. आदित्यवर्धन सिंह (44) का शव मिल गया है। पुलिस ने रविवार रात गंगा बैराज से शव बरामद किया है। बताते हैं कि बैराज के गेट नंबर-1 के सामने शव उतराता दिखा। गंगा में सेल्फी लेते समय डूबे थे आदित्यवर्धन इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा का कहना है कि डॉ. आदित्यवर्धन के पिता और भाई ने शव की कर ली है। बताते चलें कि डा. आदित्यनवर्धन गंगा में नहाते समय सेल्फी ले रहे थे। तभी डूब गए थे। एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा का कहना है कि इसकी पुष्टि खुद के उनके दोस्तों प्रदीप व योगेश्वर द्वारा की गई थी। ये भी पढ़ें : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश ये भी पढ़ें : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधि...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पिंडखर में विराट दंगल का शुभारंभ किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट दंगल में पहॅुच कर पहलवानों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। बताते चलें कि हर साल की तरह होने वाले इस दंगल में आसपास के जिलों से भी पहलवान आए हुए हैं। इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर में ग्राम प्रधान अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश  ...
बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मवई गांव के मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने आज सुबह खुद को कमरे में गोली मार ली। तमंचा सिर से सटाकर मारी गोली तमंचे से सिर में गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा भाई गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचा और देखा तो भाई का खून से लतपत शव पड़ा था। छोटे भाई महेंद्र का कहना है कि मनप्यारे 3 भाईयों में मझला था। 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। इलाज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हो चुका था। कर्जा भी हो गया था। इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए गोली मारकर जान दे दी है...
हादसा देख रुके बांदा विधायक, घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

हादसा देख रुके बांदा विधायक, घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बढ़ते हादसों के बीच आज एक और दुर्घटना हो गई। यह हादसा आज बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर महुआ गांव के पास हुआ। इसी बीच खुरहंड आवास से बांदा जा रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दुर्घटना स्थल पर भीड़ देखी तो रुक गए। उन्होंने तुरंत ही घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। मेडिकल कालेज में भर्ती हुए घायल साथ ही जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज फोन करके घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। उधर, डाक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर  है। सभी का इलाज https://samarneetinews.com/students-body-found-on-railway-track-in-banda/ चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा टेंपो पलटने के कारण हुआ। तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक वृद्ध महिला भी शामिल है। हालांकि, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें...