यूपी: सदन में अपनी ही सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगा धरने पर बैठे विधायक
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश विधानसभा में आज खुद सरकार के लिए असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। विधानमंडल के मानसून सत्र में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा के ही लगभग पांच दर्जन विधायक सदन में धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इन विधायकों को कांग्रेस और सपा के विधायकों ने भी समर्थन देने में देर नहीं लगाई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सत्र के पहले दिन की सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष के विधायकों का समर्थन किया। बताते हैं कि शाम करीब 6 बजे विधायक राजी हुए। माना जा रहा है कि आज गाजियाबाद के अधिकारियों को तलब किया जा सकता है। मामले को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
तीन बार स्थगित करना पड़ा सदन
यह शायद पहला मौका है जब प्रदेश के विधानमंडल सत्र में ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष के विधायकों के कारण ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगति ...