Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: big

बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा  मुजफ्फरनगर, दमखम के साथ कांटे की होगी टक्कर..

बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा मुजफ्फरनगर, दमखम के साथ कांटे की होगी टक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलीटिकल डेस्कः मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की बेहद संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जाटलैंड मुजफ्फरनगर इस बार बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा। सपा-बसपा की तरफ से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी अजित सिंह भाजपा को चुनौती देंगे। इस बार फिर बीजेपी ने संजीव बलियान पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें फिर मैदान में उतारा है। इस क्षेत्र में जाट वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है, यही कारण है कि ये लड़ाई तगड़ी होने वाली है। यह चुनाव अजित सिंह की चौधराहट की असली परीक्षा लेगा। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद आरएलडी का वोट बैंक पूरी तरफ से बिखर चुका है। ऐसे में उसके लिए मुश्किलें सामने आईं। बालियान को मिले थे 60 प्रतिशत वोट वर्ष 2013 में दंगे के बाद ध्रुवीकरण और मोदी लहर में बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट 4,01,135 मतों से जीती थी। अभी आरएलडी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ ...
इलाहाबाद पुलिस ने मार गिराया चित्रकूट का इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी

इलाहाबाद पुलिस ने मार गिराया चित्रकूट का इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः जिले की फूलपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में यूपी और एमपी के लोगों में दहशत का पर्याय बने गोप्पा गैंग के शातिर इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी को मार गिराया। मारा गया बदमाश चित्रकूट जिले के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था और उसपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार तथा मध्यप्रदेश पुलिस ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। यह मुठभेड़ बीती देर रात इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में इफ्को गेट के पास हुई। बताते हैं कि फूलपुर के इंस्पेक्टर संजय राय हमराही बल के साथ गश्त पर थे। बाइक से वहां से गुजरे दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने टोका तो उन्होंने भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इससे बदमाशों की गोली से इंस्पेक्टर राय और एक सिपाही घायल भी हुआ और एक बदमाश मारा गया। उसकी पहचान महेंद्र पासी के रूप म...
सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
ट्विटर पर समुदाय विशेष के बारे में कमेंट्स किया, जवाब देने वाले को भी अभद्र शब्द कहे  समरनीति न्यूज, कानपुरः  कानपुर के बाबूपुरवा थाने में तैनात एक सिपाही ने ट्वीटर पर ऐसा कमेंट्स डाला कि मामला तूल पकड़ गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि खुद उच्चाधिकारियों को मामले का संज्ञान लेना पड़ा। सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ सीओ को जांच सौंप दी गई है।बताया जाता है कि नई दिल्ली के रहने वाले अंकित सक्सेना की हत्या उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने की थी। उसकी प्रेमिका दूसरे समुदाय की थी। इस संबंध में एक पोस्ट पर बाबूपुरवा थाने में तैनात सिपाही अरविंद सिंह परिहार ने समुदाय विशेष के खिलाफ कमेंट्स कर दिया। एक यूजर ने स्क्रीनशार्ट खींचकर सीएम, डीजीपी और कानपुर पुलिस को कर दिया ट्वीट  इसके जवाब में शाहिद अंसारी नाम के व्यक्ति ने कमेंट्स किया तो सिपाही ने उसके खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। श...