Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में व्यस्तम इलाके में छात्रों पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आए 4 छात्रों पर गुंडे किस्म के तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद तीनों चाकू मारने वाले वहां से भाग निकले। बताते हैं कि एक आरोपी को पीड़ितों ने किसी तरह पकड़ लिया। बारिश के बीच खून से लतपत घायल छात्र उसे जेल पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मटौंध से कोचिंग पढ़ने आए थे चारों छात्र जानकारी के अनुसार थाना कस्बा मटौंध के रहने वाले भरत मिश्रा, अंकित यादव, मनोज सिंह और पंकज रविवार को कोचिंग पढ़ने बांदा आए थे। बताते हैं कि चारों संकट मोचन रोड पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार खुटला मोहल्ले के रहने वाले जुनैद पठान, रजनीश वर्मा व राजाबाबू वहां पहुंचे। तीनों ने चाकुओ...
बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पवई गांव के बच्चू (35) दोपहर को अपने पड़ोसी युवक संग किसी काम से गया था। बताते हैं कि वहां दुकान पर अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। फिर अचेत होकर गिर पड़ा। पड़ोसी युवक ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई राजाबाबू का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार      ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो ब...
BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय से एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, बांदा जिले में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार एंटी करप्शन टीम ऐसे रिश्वतखोरों को गिरफ्तार भी कर रही है। अब नया मामला बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग से सामने आया है। बीएसए आफिस से अधिकारी की गिरफ्तारी हालांकि, बीएसए दफ्तर का हाल वैसे ही खराब है। अब रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिटायर शिक्षिक को नोटिस भेज मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार विकास खंड नरैनी क्षेत्र में तैनात रहे शिक्ष...
बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। करंट लगने से एक 17 साल के लड़के अनुज की जान चली गई। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। तभी मृतक की चाची और दादी को करंट के झटके लगे। तब उनको पता चला कि घर में करंट फैल चुका है। बालक की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। सर्वोदय नगर में हुई घटना जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर में ओम प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 साल का बेटा अनुज आज सुबह घर के ऊपरी निर्माणाधीन हिस्से में पहुंचा। वहां घर की खिड़की को जैसे ही छुआ करंट के झटके से छत से नीचे आ गिरा। ये भी पढ़ें : UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा उपर से गिरे अनुज को देख परिवार के लोग दौड़े। लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि उसकी मौत छत से गिरने से हु...
Weather : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

Weather : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में प्री मानसूनी बरसात अपना असर दिखा रही है। अभी तक जिन इलाकों में प्री मानसून बारिश नहीं हुई थी, वहां भी सोमवार को झमाझम बरसात हो गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब ऐसा मौसम जारी रहेगा। इसी बीच किसी भी समय प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। जल्द ही मानसून की होगी एंट्री आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार फिलहाल मानसून सोनभद्र जिले के बिल्कुल पास ठहरा है। जल्द ही इसकी प्रदेश के दूसरे हिस्सों में एंट्री होगी। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को यूपी में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी औसत बरसात हुई। यूपी के कासगंज में सबसे ज्यादा 8.7 मिमी बारिश हुई। इन जिलों आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिे आंधी-वज्रपात की चेतावनी जारी की है। ...
बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आज बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फाल्ट के नाम पर होने वाली बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को चेताया। विधायक ने आज चिल्ला रोड और पीली कोठी में स्थित विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण भी किया। पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। विद्युत सब स्टेशनों का किया निरीक्षण दोनों विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण करते हुए विधायक ने बिजली अधिकारियों को चेताया कि फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती न करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। सदर विधायक ने नगर में फाल्ट के नाम पर हो रही बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से विराम लगाने के लिए अधिशाषी अभियंता नगर को सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूटधाम मंडल में फर्जी मार्कशीट पर नौकरी वाले 26 लोगों पर होगी FIR..  ...
बांदा में माहेश्वरी देवी मंदिर में मना वंशोत्पत्ति दिवस, सिटी मजिस्ट्रेट अतिथि..

बांदा में माहेश्वरी देवी मंदिर में मना वंशोत्पत्ति दिवस, सिटी मजिस्ट्रेट अतिथि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां स्थानीय महेश्वरी देवी मंदिर में वंशोत्पत्ति दिवस मनाया गया। माहेश्वरी समाज ने इसका आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया। मुख्य अतिथि बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला रहे। उनका स्वागत करते हुए समाज के संरक्षक प्रेमचंद सांवल ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाई। मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ फिर मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और उनकी पत्नी श्रीमती भावना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माहेश्वरी समाज बांदा के प्रमुख अध्यक्ष सजल रेंडर की देख-रेख में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर अवधेश माहेश्वरी, विक्रम माहेश्वरी और शुभम माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी, श्रीमती सुशीला रेंडर, चांदनी माहेश्वरी, हिमांशी आदि ने भागीदारी की। सभी ने पहले शिव मंदिर में स्तुति-उपासना और प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। फिर भंडारे का ...
BreakingNews : बांदा में करंट से 16 साल के बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

BreakingNews : बांदा में करंट से 16 साल के बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में करंट लगने से एक लगभग 16 साल के लड़के की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब रोहित नाम का यह लड़का पड़ोसी के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में गया था। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा चारकूरा में यह दर्दनाक घटना हुई है। वहां रहने वाले अजीत सिंह के बेटे 16 वर्षीय रोहित की करंट लगने से मौत हो गई। टेंट के पाइप में आ रहा था करंट वह पड़ोसी सतबीर के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। वहां लगे टेंट के पाइप में बिजली का तार छू रहा था। इस कारण पूरे पाइप में करंट था। किसी को यह बात पता नहीं थी। https://samarneetinews.com/neetexam-students-in-banda-demand-cbi-investigation/ बताते हैं कि अनजाने में बालक ने जैसे ही पाइप छुआ। वह करंट से चिपक गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, त...
UP : रिश्तेदार महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक ने दी जान, 6 पेज का सुसाइड नोट..

UP : रिश्तेदार महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक ने दी जान, 6 पेज का सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 22 साल के पारस गुप्ता नाम के युवक ने सुसाइड कर ली। पुलिस को उसका 6 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने आत्महत्या करने की वजह का भी जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक रिश्तेदार महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही उसकी मौत की वजह बना। मृतक खुद शादीशुदा था। उसके एक बच्चा भी है, जिस महिला से प्रेम प्रसंग था वह भी शादीशुदा है। बिसंडा क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के बेलगांव के इंद्रबाबू गुप्ता के बेटे पारस गुप्ता (22) ने शाम को घर में फांसी लगा ली। काफी देर जब बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। बताते हैं कि छोटे बेटे ने सबसे पहले पिता को वहां लटकता हुआ देखा, तो चीख पड़ा। https://samarneetinews.com/banda-spitting-became-reason-then-swati-committed-suicide-by-hanging-herself/ परिवार के बाकी ...
बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टेंपो आनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार अधरोरी गांव के मुन्नालाल (65) बीमार रहते थे। वह अपनी पत्नी मीरा (60) के साथ टेंपो से फतेहपुर इलाज कराने गए थे। टेंपो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा बताते हैं कि रविवार को फतेहपुर से दवाई लेकर वापस घर लौटते समय तीन लोग और अतर्रा से उसी टेंपो में बैठ गए। टेंपो पुनाहुर गांव के पास पहुंचा तो तभी तेज रफ्तार में चालक ने उससे नियंत्रत खो दिया। टेंपो सड़क किनारे जाकर पलट गया। फतेहपुर से दवाई लेकर लौट रहे थे दंपती टेंपो में सवार बुजुर्ग दंपती व जसपुरा निवासी सोनम (35) पत्नी जगन्नाथ और उनकी बेटी दिव्या (14), अनीता (45) घायल हो गए। घटना से वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलो...