Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अदालत ने पत्नी के हत्यारे दोषी पति को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकारी वकील विजय बहादुर सिंह ने जोरदार बहस की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह विरलतम, क्रूरतम अपराध है, इसमें मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 13 हजार जुर्माने की भी सजा दी। हत्या का यह मामला बबेरू थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुआ था। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 9अक्टूब 2020 को थाना बबेरु क्षेत्र में नेतानगर कस्बा बबेरु में एक बड़ी भयानक वारदात हुई थी। इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, बिसंडा के अमलोहरा गांव के रहने वाले किन्नर यादव ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। https://samarneetinews.com/young-man-beheaded-his-wife-in-banda-reached-kotwali-...
UP : रफ्तार बनी काल, बाइक सवार दो लोगों की मौत

UP : रफ्तार बनी काल, बाइक सवार दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की चार पहिया वाहनों से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फतेहपुर के युवक की गई जान फतेहपुर जिले के महोलीडेरा के रहने वाले 26 वर्षीय आकर्षण अपनी बहन शिवप्यारी की ससुराल आए थे। वह बांदा के मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव से बीरा जा रहे थे। ये भी पढ़ें : मिलिए ! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..  बीती रात रास्ते में कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा और खेड़ा गांव के बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। वाहन चालक भाग गया। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनो...
बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी

बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आज गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कमेटी का भी विस्तार हुआ। महेश साहिल और रामनरेश सिंह को जिला प्रवक्ता, सौरभ मिश्रा व आनंद सिंह जिला मंत्री, संजीव मोहन जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए। इसी क्रम में मनीष कुमार को नरैनी ब्लॉक का महामंत्री व सुरेंद्रवीर वर्मा को बड़ोखर ब्लॉक का प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने रखे अपने विचार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चित्रकूटधाम मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। मुख्य वक्ता डा. शिव प्रकाश ने गुरु की महिमा का वर्णन ये भी पढ़ें : डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत  करते हुए कहा कि गुरू के अंदर कभी भी नकारात्मक चिंतन ...
बांदा : नई बाइक खरीदकर घर जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

बांदा : नई बाइक खरीदकर घर जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नई बाइक खरीदकर खुशी-खुशी घर जा रहे राजेश नाम के व्यक्ति की हादसे में जान चली गई। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र में बाइक के अन्ना पशु से टकरा जाने से हुआ। घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के राजेश (50) ने गुरुवार को नई बाइक खरीदी थी। बेटे ने बताई यह बात.. बाइक लेकर वह घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बड़ोखरखुर्द गांव के पास अन्ना जानवर से बाइक टकरा गई। घायल ने आज जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : Hamirpur : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार सवार दो लोगों की मौत-पांच घायल मृतक के पुत्र मनीष का कहना है कि उनके पिता किसान थे। नई बाइक लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : दौड़ती कार में अय्याशी…...
सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश निषाद, कई खास विषयों पर चर्चा

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश निषाद, कई खास विषयों पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मंगलवार को मुलाकात की। मंत्री श्री निषाद ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी का आशीर्वाद लिया और मार्ग दर्शन भी प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र की बिजली और सिंचाई संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही कई नई सड़कों के निर्माण के लिए भी सहयोगा मांगा। क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा हुई। बताया कि योजनाओं को लेकर अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इस दौरान दिलीप गुप्ता भी साथ में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच      ...
बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह और डीएम नगेंद्र प्रताप ने बबेरू में जनसमस्याएं सुनीं। मौका संपूर्ण समाधान दिवस का रहा। बबेरू तहसील सभागार में सभी अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त श्री त्रिपाठी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें। बबेरू में संपूर्ण समाधान दिवस पीड़ित को एक ही समस्या के लिए बार-बार न आना पड़े। डीआईजी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम आपसी विवाद, भूमि पैमाइश एवं अन्य विवादित समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए निस्तारित करें। डीएम नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरतापूर्वक लें। आयुक्त द्वारा तहसील परिसर में अटल वाटिका का शुभारंभ भी किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा शहर ...
Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक किसान का अधजला शव खेत में बने ट्यूवबेल के भीतर अधजली हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। वहां शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। मृतक के पौत्र ने आरोप लगाया है कि उनके दादा की लाठी से पीटकर हत्या की गई है। कुकुआ खास गांव का मामला फिर करंट से जला दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुआ खास गांव के रहने वाले शिवराम (75) किसान थे। आज रविवार सुबह उनका ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल  शव खेत में बने ट्यूबेल में पड़ा मिला। शव आधा जला हुआ था। मृतक के पौत्र पंकज का कहना है कि 3-4 दिन पहले उनके बेटे ...
UP : बांदा में कृषि मंत्री शाही, श्री अन्न महोत्सव में हुए शामिल

UP : बांदा में कृषि मंत्री शाही, श्री अन्न महोत्सव में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज दो दिवसीय श्री अन्न महोत्सव का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में यूपी के कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि जिसमें रसायनों का प्रयोग ज्यादा होता है। इससे उत्पन्न अनाज से बहुत सी बीमारियां होती हैं। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में श्री अन्न महोत्सव का समापन कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम से लोगों में श्री अन्न महोत्सव से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। https://samarneetinews.com/passion-everester-nisha-reached-kanpur-going-london-on-bicycle/ कृषि मंत्री व अन्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय की तुलसी वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री, डा. खादर वली ने कहा कि हम स्वाद पर आश्रित होना बंद...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...
बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मरने वाला बाराबंकी का था। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के पांडेपुरवा निवासी साहेब बक्श यादव का बेटा शिव नारायण (19) ट्रक चलाता था। सोमवार रात बालू लादने जा रहा था। आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रैक से हादसा दो ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे। बताते हैं कि आगे वाले ट्रक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहा ट्रक उसमें जा घुसा। तिंदवारी पेट्रोलपंप के नजदीक हुए इस हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक शिव नारायण स्टेरिंग में फंस गया। बुरी तरह घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशो...