Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में मंत्री रामकेश निषाद ने किया शहीदों को नमन

बांदा : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में मंत्री रामकेश निषाद ने किया शहीदों को नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने शहीदों को नमन किया। कलेक्ट्रेट सभागार से लेकर भूरागढ़ शहीद स्थल तक इस कार्यक्रम की धूम रही। कलेक्ट्रेट में एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। भूतपूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में हुए शामिल राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री श्री निषाद शहीद स्थल भूरागढ़ में पूर्व सैनिकों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। अमर जवान शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में MBBS छात्र की संदिग्ध ...
Banda : अपर जिला जज ने बताए कानूनी अधिकार

Banda : अपर जिला जज ने बताए कानूनी अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कंपोजिट विद्यालय पंडूई ब्लॉक पंडोखर खुर्द में अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें श्रीमती सुमन शुक्ला ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। गुड टच और बेड टच के संबंध में खासतौर से जूनियर की बच्चियों को जागरूक किया। बच्चों को बताया बेड टच और गुड टच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज ने विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दी। उनके अधिकारों के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह पटेल ने मेधावी छात्रों को अपर जिलाजज से कापियां वितरित कराईं। सहायक अध्यापक सुषमा सिंह. अनीता कुमारी, प्रीति श्रीवास, अनुदेशक कैलाश चंद आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पिता का युवती व दोस्त पर हत्या का आरोप ये भी पढ़ें : Banda ...
वाह रे बिजली विभाग ! बांदा में 14 घंटे जिला अस्पताल की आपूर्ति रही ठप, हाहाकार..

वाह रे बिजली विभाग ! बांदा में 14 घंटे जिला अस्पताल की आपूर्ति रही ठप, हाहाकार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : बांदा में बिजली विभाग की लापरवाही आम जनता पर कहर ढा रही है। रोज इसके एक से बढ़कर एक नए उदाहरण सामने आ रहे हैं। आकस्मिक सेवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर सामने आने लगी है। नया मामला जिला अस्पताल से सामने आया है। मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 8 बजे शिकायत, शाम 7 बजे पहुंचे बिजलीकर्मी स्वास्थ विभाग की ओर से जिला अस्पताल में बिजली फाल्ट की सुबह 8 बजे शिकायत हुई। दिनभर संकट बना रहा, हजारों मरीज-तिमारदार और स्टाफ आदि परेशान रहे। शाम 7 बजे बिजली विभाग के लोग फाल्ट दूर करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। सभी जांच मशीनें ठप रहीं। बर्न वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक मरीज और तिमारदार तिलमिलाए रहे। सभी के मन में यही सवाल रहा कि आखिर हुआ क्या, क्यों बिजली नहीं आ रह...
बांदा : वृद्धाश्रम पहुंचे व्यापारी नेताओं ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

बांदा : वृद्धाश्रम पहुंचे व्यापारी नेताओं ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज दानवीर सेठ भामाशाह का जन्मदिन व्यापारी दिवस के रूप मनाया। इस अवसर पर सभी व्यापारी नेता बांदा नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां बुजुर्गों का माल्यार्पण कर सभी को सल्पाहार भेंट किया। उनका आशीर्वाद भी लिया। व्यापारी दिवस पर आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मनोज जैन ने कहा कि उन्होंने समाज सेवक के अलावा तीर्थ और मंदिरों का निर्माण भी कराया। वह साहित्य प्रेमी भी थे। CM Yogi को धन्यवाद जिला अध्यक्ष भोलू ने आज का दिन व्यापारी दिवस के रूप म...
BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय से एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, बांदा जिले में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार एंटी करप्शन टीम ऐसे रिश्वतखोरों को गिरफ्तार भी कर रही है। अब नया मामला बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग से सामने आया है। बीएसए आफिस से अधिकारी की गिरफ्तारी हालांकि, बीएसए दफ्तर का हाल वैसे ही खराब है। अब रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिटायर शिक्षिक को नोटिस भेज मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार विकास खंड नरैनी क्षेत्र में तैनात रहे शिक्ष...
Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो बाइक सवार लोगों की मौत

Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो बाइक सवार लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी में आज एक भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने दी। सीओ सदर श्री सिंह का कहना है कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मरने वालों में एक फतेहपुर का व्यक्ति ललौली (फतेहपुर) के रहने वाले विजय सिंह (30) तथा बांदा के बेंदा निवासी राजकरन (50) के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। दोनों आज सुबह करीब 10 बजे बाइक से फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में गुजरक चौराहे के पास एक ट्रक चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तिंदवारी ...
अंडर-12 : बांदा स्टेडियम स्वराज ने लिटिल मास्टर को 35 रनों से हराया

अंडर-12 : बांदा स्टेडियम स्वराज ने लिटिल मास्टर को 35 रनों से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा स्टेडियम में गुरुवार को अंडर-12 संडे लीग मैच खेला गया। इस मैच में स्टेडियम स्वराज ने लिटिल मास्टर को 35 रनों से हराया। संडे लीग मैच का उद्घाटन बांदा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज ने किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, फुटबॉल प्रशिक्षक अमित मंडल और क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। स्टेडियम स्वराज ने 145 रनों का बनाया स्कोर टाॅस जीत कर स्टेडियम स्वराज ने निर्धारित 25 ओवरों में 145 रनो का स्कोर खड़ा किया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल मास्टर के खिलाड़ी 110 रनों में ऑल आउट हो गए। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों ने मैच का आनंद लिया। ये भी पढ़ें : बांदा : नवागत DM नागेंद्र प्रताप ने लिया चार्ज, ये प्राथमिकाएं..   ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो बाइक सवार लोगों की मौत  &nbs...
UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार में ऐसी घटना हुई कि पति-पत्नी दोनों अस्पताल पहुंच गए। पत्नी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की रहने वाली नवविवाहिता पूजा का किसी बात को लेकर पति कृष्ण कुमार से विवाद हो गया। पत्नी की हालत गंभीर बताते हैं कि नाराज पति ने पत्नी को डांट दिया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने https://samarneetinews.com/in-banda-attempted-4-times-died-in-5th-retired-tehsildar-suicide-case/ छत से छलांग लगा दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के मामा राजा भईया का कहना है कि तीन दिन पहले ही युवक घर आया था। पारिवारिक विवाद में दोनों ने यह कदम उठाया है। ये भी पढ़ें...
बांदा नटराज संगीत महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभाएं

बांदा नटराज संगीत महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विश्व संगीत दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। अवसर रहा कलार्पण संस्था के तृतीय स्थापना दिवस का। नटराज संगीत महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला रहे। मुख्य अतिथि संदीप केला ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदानी मां सरस्वती पूजन शंखनाद से मुख्य अतिथि श्री केला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धा निगम और शिव प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत बैच अलंकार तिलक कर जिला समिति की अध्यक्ष किरण सेठी, शिवकुमार, प्रियंका रावत आदि ने किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों में यति केला, महक सैनी, देवांश बाजपेई आदि ने भजन प्रस्तुत किए। लोक कलाकारों में कामता प्रसाद रैकवार आदि ने कहराई विद्या की प्रस्तुति दी। लोक भजनों में हरि नारायण मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव आदि लोगों ने अपन...
Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सेवा निवृत तहसीलदार का शव उनके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के डीएम कालोनी क्षेत्र की है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक चार बार पहले भी इस तरह सुसाइड की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार परिवार के लोग बचा लेते थे। अबकी बार किसी की नजर नहीं पड़ी और परिवार में अनहोनी हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे थे कौशल प्रसाद जानकारी के अनुसार शहर की डीएम कालोनी निवासी कौशल प्रसाद (70) रिटायर तहसीलदार थे। शुक्रवार देर शाम उनका शव घर की उपरी मंजिल पर फांसी पर लटकता मिला। बेटे ने वहां जाकर देखा तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। https://samarneetinews.com/breaking-youth-dies-after-speeding-loader-overturns-in-banda/ आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में उन्ह...