Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत संकट लगातार लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में लोकल फाल्ट, विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उसपर जनप्रतिनिधियों का निकम्मापन आम जनता के लिए ज्यादा कष्टदायक हो रहा है। इन्हीं हालात में बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र के साथी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा आज बुधवार को सड़क पर फूटा। तपते हाइवे पर लेटकर ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में विद्युत समस्या के प्रति अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। बबेरू के साथी गांव में 3 महीने से अंधेरे में रह रहे हजारों परिवार ग्रामीणों का कहना था कि कई महीनों से गांव के खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। यह पूरा मामला बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र का है। गांव के लोगों ने बबेरू में धूप में तपते हाइवे पर चिलचिलाती धूप में लेटकर प्रदर्शन किया। बच्चों को साथ ल...
Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बिजली खेड़ा में आज सुबह मां-बेटी की ऐसी असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। आसपास के लोग भी घटना को लेकर बेहद हैरान हैं। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वंदना और उनकी बेटी रंजना इस तरह से दुनिया छोड़कर जा सकती हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही रस्सी से.. चौंकाने वाली बात यह है कि मां और बेटी ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई है। दोनों के शव एक-दूसरे के पास ही फांसी पर लटकते मिले हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बिजलीखेड़ा मोहल्ले में ननकाई प्रसाद अपनी तीसरी पत्नी वंदना (45) और बेटी 20 साल की रंजना तथा बेटे पवन के साथ रहते थे। वह मूलरूप से बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव के रहने वाले हैं।...
बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग

बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग के लिए बांदा जिला काफी सुर्खियों में रहता है। जिले में धड़ल्ले से बालू और गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों और डंफरों को निकलते देखा जा सकता है। जिले के आरटीओ विभाग और पुलिस पर अक्सर ओवरलोडिंग को संरक्षण देने के आरोप लगते रहते हैं। खासकर आरटीओ विभाग का हाल बेहाल है। बांदा RTO विभाग के अधिकारी ओवरलोड बालू लदे ट्रकों-डंफरों को नहीं पकड़ रहे। बल्कि ई-रिक्शा-हेलमेट चेक कर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। ट्रकों-डंफरों की ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं दरअसल, आरटीओ विभाग के अधिकारी बड़े शिकार को छोड़कर छोटी मछलियां पकड़ रहे हैं। यह अपने आप में सोचने वाली बात है। साथ ही अधिकारियों की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, वो अलग। वहीं जिला प्रसाशन और पुलिस के उच्चाधिकारी की ओर से भी ओवरलोडिंग के खिलाफ कोई निर्देश नहीं दिए जा रहे है...
दुष्कर्म आरोपी छात्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत, परिजन बोले-हत्या, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

दुष्कर्म आरोपी छात्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत, परिजन बोले-हत्या, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के नरैनी क्षेत्र में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया है। झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। परिजनों ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला गांव की एक मुस्लिम युवती के अपहरण-दुष्कर्म की घटना से जुड़ा है। मुस्लिम लड़की के अपहरण और दुष्कर्म से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के ताऊ विष्णु देव शुक्ला का कहना है कि उनके भतीजे शंकर बाजार पुकारी के रहने वाले आदर्श शुक्ला (18) के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ें: Banda: रफ्तार का कहर-चार बाइकों की तेज टक्कर में 3 की मौत-चार की हालत गंभीर अपने बयान में पीड़िता ने छात्र का भी नाम लिया था।...
Breaking News: बांदा में खड़े ट्रक में घुसा टेंपो, दो लोगों की मौत-चार घायल

Breaking News: बांदा में खड़े ट्रक में घुसा टेंपो, दो लोगों की मौत-चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक टेंपो खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। सीओ सदर राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। सीओ ने बताया कि संबंधित ट्रक को कब्जे में लिया गया है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई  ये भी पढ़ें: यूपी: 27 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के तबादले, लखनऊ-कानपुर-मेरठ-मुरादाबाद में सीओ बदले.. ये भी पढ़ें: बांदा में प्रदर्शनी के झूले में करंट उतरा-किशोरी और आपरेटर की तबीयत बिगड़ी  https://samarneetinews.com/breaking-truck-runs-over-woman-and-two-daughters-two-dead-one-in-criticalcondition/...
बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई

बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिस केन नदी को बांदा की जीवनदायिनी कहा जाता है, जिसके तट पर पूजा आरती तक का प्रशासन ने प्रावधान शुरू कराया था, ताकि लोग उसकी उपयोगिता को समझ सकें। अब उसी पूज्यनीय केन नदी को गंदा करने का पाप नगर पालिका ने बेशर्मी से कर डाला। हालांकि, पालिका इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने सख्त कार्रवाई की है। केन नदी में शहर के गंदे नालों का पानी छोड़ने का मामला एनजीटी ने पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना ठोका है। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा ऐसी गलती मिली तो इससे बड़ी कार्रवाई होगी। नोटिस देकर जवाब भी तलब किया है। दरअसल, शहर का गंदा पानी बिना जैविक प्रक्रिया से साफ किए नालों के रास्ते केन नदी में छोड़ा जा रहा है। बांदा शहर और आसपास के लिए जीवनदायिनी केन नदी शहर की जीवनदायिनी केन नदी आसपास के गांवों-कस्बों के लिए भी पीने का पानी उपलब्ध क...
बांदा में बड़ी घटना: महिला और दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा-दो की मौत, एक की हालत गंभीर

बांदा में बड़ी घटना: महिला और दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा-दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला और उनकी दो बेटियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दो की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक का इलाज चल रहा है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि ट्रक हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शादी से लौटा था परिवार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदाघाट गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को रौंद दिया। घटना सुबह साढ़े बजे के आसपास की है। ये भी पढ़ें: UP: आफत बनकर आई आंधी-बारिश, बिजनौर में सिपाही की मौत-कई जगह जनहानि-जनजीवन अस्त-व्यस्त बताते हैं कि बेंदाघाट के रहने वाले धनराज वर्मा के छोटे भाई ओमप्रकाश की गुरुवार को शादी थी। बारात बांदा के ही बिसंडा के अमरोहारा गांव गई थी। इस बारात में धनराज और उनकी पत्नी सुनैना (30) अपनी दो बेटियों बाब...
प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटककर लगाई फांसी-पुलिस ने कही यह बात..

प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटककर लगाई फांसी-पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लोगों को आज उस समय हुई जब सुबह खेतों की ओर गए। खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के साथ फारेंसिक टीम के साथ जांच की। परिजनों ने लड़की की तय कर दी थी शादी सीओ अंबुजा त्रिवेदी, थानाध्यक्ष राम मोहन राय ने घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सभी बिंदु पर जांच जारी है। प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों से जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नरैनी कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले के महेश यादव की बेटी प्रीती (22) का कस्बे के कृष्णा नगर के अवध यादव के बेटे लवलेश से प्रेम प्रसंग चल रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान...
बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान  

बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर पति-पत्नी समेत चार लोगों की हादसे में जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साली की शादी के लिए खरीददारी करने निकले थे दंपती जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौता गांव के सुनील (25) पुत्र हीरालाल सोमवार को अपनी 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ खुहरंड कपड़ों की खरीददारी करने आए थे। शाम को दोनों बाइक से खरीददारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी शिवहद गांव के पास सामने से आ रही बुलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घाल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे बोलेरो चालक को पुलिस ने पकड़ा बुलेरो चालक को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। घायल पति-पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोनों ...
बांदा डायट में स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने सिखाईं बारीकियां

बांदा डायट में स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने सिखाईं बारीकियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डायट में पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा है। यह शिविर 13 मई से शुरू हुआ था। शिविर का समापन 17 मई को ध्वज अवतरण राष्ट्रगान के साथ होगा। 4 दिन से चल रहे इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने बिना बर्तन के खाना बनाना सीखा। बांदा डायट में स्काउट/गाइड शिविर साथ ही प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों व अतिथियों को भोजन कराया। शिविर में प्रशिक्षक अरुण अग्रहरी ने स्काउट गाइड को प्राथमिक उपचार, लेसिंग और नॉट, कंपास पढ़ने जैसी जरूरी बातें भी बताईं। इस मौके पर आराधना गौतम, स्मिता द्विवेदी, सरोज मिश्रा, शिवप्रताप पाल, डायट प्राचार्य एएन सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा सेंट मैरी स्कूल में डाॅक्टर्स ने दिए हेल्थ टिप्स-ब्लड डोनेट कैंप भी.. https://samarneetinews.com/health-blood-donation-camp-organized-at-banda-st-marys-scho...