Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लतपत शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसके शरीर को नुकीले हथियारे से गोद डाला। उसके सिर और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस की चार टीमों को खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही अनावरण किया जाएगा। डिघवट गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के धर्मेंद्र निषाद (25) पुत्र कल्लू निषाद शनिवार को घर पर अकेले थे। बताते हैं कि उनकी मां गायत्री देवी दवाई लेने गई थीं। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने युवक की शरीर को नुकीले हथियारों से गोद डाला है। तलाश में पुलिस की 4 टीमें साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी नुकील...
बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत

बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जेएनयू (दिल्ली) के नवनिर्वाचित काउंसलर व बांदा निवासी कृष्णकांत द्विवेदी का आज यहां स्वागत किया गया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने उन्हें मालाएं पहनाईं। साथ ही शहर के अटल पार्क (नवाब टैंक) पर जीत के लिए बधाई देकर ध्येय यात्रा पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर नवीन पांडेय, प्रांत सह मंत्री दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, गोविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी: 3 सगे भाई-बहनों का एक साथ पुलिस में चयन, परिवार ही नहीं गांव भी खुश ये भी पढ़ें: बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान.. https://samarneetinews.com/in-banda-abvp-vigyamishra-is-department-head-and-aayushi-is-student-leader/  ...
Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी मौत की घटना से सभी दुखी हैं। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुश्वाहा के नेतृत्व में पीड़िता के घर पहुंचा। सपाइयों ने ढांढस बंधाने के साथ पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। विशंभर निषाद ने कहा कि दोषी को हो फांसी की सजा सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि आरोपी का घर तोड़ा जाना चाहिए। कहा कि वीभत्स कांड से पूरा जिला आक्रोशित है। ये भी पढ़ें: Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया सपा नेताओं ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराते हुए उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही अधिवक्ताओं से दुष्कर्मी की पैरवी न करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमंडल में अजेंद्र लोधी, ऊषा मौर्य, एमएलस...
बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आज बांदा पहुंचे। बांदा में कैबिनेट मंत्री सीधे चिल्ला थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के गांव चकला पहुंचे। यहां 3 साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता के घर गए। वहां मृतक मासूम के परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद भी की। कहा, योगी सरकार में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं साथ ही न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को पकड़ा है। योगी सरकार निश्चित ही मासूम को न्याय दिलाएगी। कहा कि निषाद पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। 3 साल की मासूम से दरिंदगी का यह है पूरा मामला बताते चलें कि चिल्ला थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले एक 3 साल को बच्ची से पड़ोसी शादीशुदा युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर मछली रखने के थर्माकोल के ...
Banda: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस

Banda: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में बुआ और भतीजी के शव फांसी पर लटकते मिले हैं। दोनों ही नाबालिग थीं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों की उम्र क्रमश: 16 वर्ष और 14 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। फारेंसिक टीम ने सबूत जुटाए गए हैं। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस मामला पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा धरीखेड़ा का है। वहां रहने वाले रत्तीदीन निषाद की बेटी जमीला (14) और पास में रहने वाली उनकी भतीजी प्रीति (14) पुत्री सूरतलाल ने फांसी लगा ली। दोनों के शव कमरे में एक दुपट्टे से छप्पर में लटकते मिले। प्रीति की मां सुनीता ने देखा तो चीख पड़ी। सूचना पाकर पुलिस म...
बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, छात्र की मौत-दोस्त और किशोरी घायल-बाइक डिवाइडर से..

बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, छात्र की मौत-दोस्त और किशोरी घायल-बाइक डिवाइडर से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक और किशोरी घायल हो गए। घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। चित्रकूट से लौट रहे थे तीनों जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के तेदुही गांव के रहने वाले रणवीर का बेटा 19 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रणवीर अपने साथी राहुल (20) तथा मौदहा निवासी रश्मी (13) पुत्री दिनेश के साथ बाइक से चित्रकूट गए थे। शनिवार सुबह तीनों बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। घायलों का चल रहा इलाज बताते हैं कि रास्ते में अछरौड़ के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई। तीनों को घायल हालत में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक मकरांव स्थित ड...
बांदा खेल स्टेडियम 13 साल से दुर्दशा का शिकार स्विमिंग पूल-क्रिकेट पिच भी टूटी-फूटी

बांदा खेल स्टेडियम 13 साल से दुर्दशा का शिकार स्विमिंग पूल-क्रिकेट पिच भी टूटी-फूटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मगर अधिकारियों की उदासीनता के चलते बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम का हाल बेहाल है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते खिलाड़ियों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। क्रिकेट की पिच टूटी पड़ी हैं। जरा सी बारिश में ग्राउंड में पानी भर जाता है। बीते 13 साल से बंद पड़ा स्विमिंग पूल-टूटकर हुआ जर्जर स्टेडियम में बना स्विमिंग पूल बीते 13 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इसमें उतरना तो दूर, पास खड़े होने से सड़े पानी की बदबू रुकने तक नहीं देती। मरम्मत की गुंजाइश ही नहीं, दोबारा निर्माण एक मात्र विकल्प अब इस पूल की हालत यह है कि मरम्मत के लायक भी नहीं बचा। दोबारा निर्माण ही एक विकल्प है। खुद अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि बांदा के लोगों के लिए भीषण गर्मी में तैर...
World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं

World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'रक्तादान महादान' यह वाक्य रक्तदान को एक महान दान के रूप में दर्शाता है, जो दूसरों को जीवनदान देने में मदद करता है। विश्व रक्तदाता दिवस का मुख्य विषय प्रत्येक वर्ष उन निस्वार्थ व्यक्तियों के सम्मान में है ,जो अपने रक्त को जरूरतमंद लोगों को जीवनदान के रूप में दान करते हैं। ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (बांदा) की विभाग छात्रा प्रमुख आयुषी त्रिपाठी ने कहीं। इस बातों की सावधानियों के साथ बचाएं दूसरों का जीवन आयुषी ने कहा कि रक्तदान करने वालों को मुख्यतः कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां होनी चाहिए, जैसे उनकी आयु 18 से 65 वर्ष की होनी चाहिए उनका वजन कम से कम 50 किलो होना चाहिए। वह स्वस्थ हों और ये भी पढ़ें: बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित  किसी भी संक्रमण वाली बीमारी उनको नहीं होनी चाहिए। आयुषी कहती हैं कि इस रक्तदान दिवस प...
Banda: जिला जज-DM और SP ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण 

Banda: जिला जज-DM और SP ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जिला जज देवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। वहां कि व्यवस्थाएं देखीं और कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कारागार के जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम, जेलर राजेश मौर्या भी मौजूद रहे। बंदियों को दी गईं जरूरी जानकारियां-निशुल्क अधिवक्ता भी इस संयुक्त निरीक्षण में एडीजे श्रीपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सबसे पहले बैरक संख्या-6, 9ए, बी, उए, उबी, कारागार अस्पताल और पाकशाला का निरीक्षण किया। सभी बैरकों और पाकशाला का भी किया गया निरीक्षण सभी बैरकों में निरुद्ध बंदियों से बात करते हुए अधिवक्ता न होने की स्थिति में निशुल्क वकील उपलब्ध कराने की जानकारी दी। 3 बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता...
Banda: 8वें दिन आंखों में दर्द समेटे दुनिया छोड़ गई 3 साल की मासूम, कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता..

Banda: 8वें दिन आंखों में दर्द समेटे दुनिया छोड़ गई 3 साल की मासूम, कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगभग 8 दिन पहले दुष्कर्म का शिकार हुई 3 साल की मासूम बच्ची ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम से इंसानियत शर्मसार हो गई। इस बच्ची का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताते हैं कि 8 दिन लगातार बच्ची की हालत गंभीर बनी रही। एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ था आरोपी आखिरकार दर्द लिए दुनिया छोड़कर चली गई। कानपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के शव का तीन डाॅक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। बताते चलें कि मामले में बांदा पुलिस आरोपी सुनील निषाद को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। कानपुर रेफर हुई थी बच्ची, यह पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार (3 जून) को शादीशुदा युवक सुनील निषाद टॉफी का लालच देकर मासूम को घर में उठा ल...