Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Municipality

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के बाबूलाल चौराहा पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने महिला थाने के पास पिंक बूथ निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद दोनों नेताओं ने भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ईओ नीलम चौधरी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, आरआई, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत    ...
मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुस्कुराइये आप बांदा में हैं, मगर जरा सावधानी के साथ। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में यहां-वहां खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। बांदा नगर पालिका कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किसी की भी जान पर बन आ सकती है। फिलहाल जिला कारागार के मेन गेट के पास खुले मैनहोल दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। बता दें कि जेल रोड शहर की व्यस्तम रोड है। स्वराज कालोनी के सैकड़ों लोग रोजाना इसी रोड से कचहरी, बाजार और क्योटरा आते-जाते हैं। स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। जेल की वजह से अन्य लोग भी वाहनों से आते-जाते रहते हैं। सवाल यह है कि इन हालात में अगर कोई दुर्घटना हो जाएगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी ने ही प्रेमी संग की थी मां की हत्या, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा ये भी पढ़ें : आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का माम...
बांदा : शपथ के चंद घंटों बाद ही सफाई व्यवस्था धड़ाम, दोपहर में उठता कूड़ा

बांदा : शपथ के चंद घंटों बाद ही सफाई व्यवस्था धड़ाम, दोपहर में उठता कूड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका की नई पालिकाध्यक्ष मालती बासू को शपथ लिए चंद घंटे ही बीते हैं। अगले ही दिन सफाई व्यवस्था धड़ाम नजर आने लगी है। शहर के आवास विकास कालोनी में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दोपहर दो बजे आकर कूड़ा उठा रही है। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां कूड़ा उठाने का कोई फिक्स टाइम नहीं है। कभी गाड़ी वाला दोपहर में कूड़ा उठाने आता है। कभी सुबह आता है, लेकिन इतनी देरी से कभी नहीं आता है जितना की आज 2 बजे आया है। ऐसे में घर के लोग अक्सर कूड़ा नहीं फेंक पाते हैं। आम जनता को हो रही परेशानी कई बार लोगों को नहाने-धोने के बाद कूड़ा उठाकर फेंकना पड़ता है। वहीं गाड़ी वाले चालक साहू ने बताया कि कूड़ा ज्यादा होने के कारण कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ली शपथ हालांकि, आवास विकास में सफाई को लेकर हालात अच्छे न...
सपा प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में पार्टी ने झोंकी ताकत

सपा प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में पार्टी ने झोंकी ताकत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका के लिए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में सपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है। सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वोट और समर्थन मांगा है। वहीं सपा प्रत्याशी गीता साहू और उनके पति मोहन साहू भी लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान जारी है। आज सपा प्रत्याशी ने शहर के बन्योटा वार्ड 30 में सघन जन संपर्क अभियान चलाया। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। मुस्लिम क्षेत्रों के साथ जामा मस्जिद के बाहर भी वोट मांगे। वहीं मर्दननाका, बालखंडीनाका, पूर्वी कोठी, पहाड़तले, नोनिया मोहल्ला, छाबीतालाब में जनसंर्पक अभियान चलाया। ये भी पढ़ें : बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है ...
बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है। सब अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ प्रत्याशी धन-बल के दम पर अपनी जीत के सपने संजोए हैं तो कुछ जातीय समीकरणों के आधार पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। सभी के साथ कुछ प्लस प्वाइंट हैं तो कुछ निगेटिव प्वाइंट भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर मतदाताओं के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, इन चर्चाओं के बीच से ही मतदाता के मन की बातें निकलकर सामने आती हैं। इन्हीं बातों पर मतदाता अपने प्रत्याशियों को परखता है। धन-बल वालों से दूरी बनाने के मूड में मतदाता अबकी बार मतदाताओं के बीच चर्चाएं भी बड़ी जबरदस्त हैं। एक पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं का कहना है कि इन्हें जीता दिया तो पालिका दूसरे लोगों के हाथ में आ ...
निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित

निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा चर्चा में छाए बांदा नगर पालिका के लिए होने वाले चुनाव में सपा ने बड़ा दांव चला है। समाजवादी पार्टी ने कुछ महीने पहले बर्खास्त किए गए निवर्तमान बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता देवी को टिकट दिया है। यानी एक तरह से सपा ने दोबारा मोहन साहू पर ही बाजी लगाई है। पिछली बार बीजेपी के शिवपूजन को दी थी शिकस्त दरअसल, मोहन साहू ने पिछली बार भी कांटे की टक्कर देते हुए भाजपा के शिवपूजन गुप्ता को करारी शिकस्त दी थी। सपा ने अबकी बार उनकी पत्नी को मैदान में उतारकर मजबूत प्रत्याशी उतारा है। वहीं सपा ने अतर्रा नगर पालिका से सुषमा जाटव को टिकट दिया है। ये भी पढ़ें : अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा.. वहीं नगर पंचायतों में तिंदवारी से प्रियंका पटेल पत्नी ब्रजेश कुमार सिंह पूर्व चैयरमेन, मटौंध से बाबू रैकवार ...
बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका इस समय बुंदेलखंड की हाॅटसीट बनी हुई है। इसके लिए बीजेपी से 70 से ज्यादा दावेदार अपना दावा ठोक रहे हैं। इनमें एक से बढ़कर एक नाम सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भले ही यह साफ कर दिया हो कि टिकट पर फैसला लखनऊ और क्षेत्रीय स्तर पर होगा। इसके बावजूद इन दावेदारों में लगभग सभी के अपने-अपने पैरोकार हैं। कुछ स्थानीय नेताओं के सहारे टिकट की राह आसान बना रहे हैं, तो कुछ संगठन के जरिए अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। ज्यादातर सिर्फ पैसे दम पर.. पार्टी सूत्रों की माने तो बांदा नगर पालिका सीट के लिए अबतक 70 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। अभी यह संख्या 100 तक पहुंचेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। आने वाले आवेदनों में पार्टी के कुछ पुराने कार्यकर्ता हैं तो कुछ दूसरे दलों से आयातीत हैं। ठेकेदारों और धनाड्यों की संख्या भी बहुताय में है। वहीं पहली पंक्ति में ...