अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी दूसरी बेटी रिया बने एक्ट्रेस, यह है खास वजह..
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता अनिल कपूर के परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्मों में हैं। खुद सदाबहार हीरो हैं, बेटी सोनम जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बेटा हर्षवर्द्धन बतौर अभिनेता डेब्यू कर चुका है लेकिन उनकी दूसरी बेटी रिया कपूर ने अबतक फिल्मों में इंट्री नहीं की है। इसके पीछे इसली वजह उनके पापा अनिल कपूर हैं। रिया कपूर का आज जन्मदिन है और हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों रिया के फिल्मों में आने को, उनके पिता अनिल कपूर नापसंद करते हैं।
आज है रिया का जन्मदिन
बताते हैं कि 5 मार्च 1987 को रिया का जन्म हुआ था। खुद रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको एक्ट्रेस बनने के लिए उनके पिता ने मना किया था। रिया का कहना था कि पापा (अनिल कपूर) इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं 'मैं हीरोइन की बहन बनकर न रह जाऊं।' दरअसल, रिया ने फिल्म आयशा से वर्ष 2010 में बतौर प्रोड्यूसर अपने कैरियर की शुरूआत क...