Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी दूसरी बेटी रिया बने एक्ट्रेस, यह है खास वजह..

अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी रिया कपूर के साथ।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता अनिल कपूर के परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्मों में हैं। खुद सदाबहार हीरो हैं, बेटी सोनम जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बेटा हर्षवर्द्धन बतौर अभिनेता डेब्यू कर चुका है लेकिन उनकी दूसरी बेटी रिया कपूर ने अबतक फिल्मों में इंट्री नहीं की है। इसके पीछे इसली वजह उनके पापा अनिल कपूर हैं। रिया कपूर का आज जन्मदिन है और हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों रिया के फिल्मों में आने को, उनके पिता अनिल कपूर नापसंद करते हैं।

रिया कपूर और सोनम कपूर।

आज है रिया का जन्मदिन

बताते हैं कि 5 मार्च 1987 को रिया का जन्म हुआ था। खुद रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको एक्ट्रेस बनने के लिए उनके पिता ने मना किया था। रिया का कहना था कि पापा (अनिल कपूर) इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं ‘मैं हीरोइन की बहन बनकर न रह जाऊं।’ दरअसल, रिया ने फिल्म आयशा से वर्ष 2010 में बतौर प्रोड्यूसर अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 2014 में आई फिल्म खूबसूरत को भी प्रोड्यूस किया था। इसमें उनकी बहन सोनम कपूर भी नजर आई थीं।

रिया कपूर।

रिया कपूर के प्रोडक्शन तले बनी साल 2018 में रिलीज फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने सफलता के झंडे गाढ़े। रिया एक शानदार डिजाइनर भी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि रिया फूड लवर भी हैं और उन्हें नॉनवेज का बेहद शौक है। इस बात का सबूत रिया के इंस्टाग्राम पोस्ट बखूबी देते रहते हैं। बताते चलें कि रिया इस वक्त करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं और कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा था कि रिया और करण काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं और 10 साल से भी ज्यादा वक्त से डेट दोनों कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः अनिल कपूर has opened a big Secret , ‘रेस 3 में न करता काम तो घर से भगा देती बीवी’