
पहलगाम अटैक: क्या सीमा हैदर पाकिस्तान जाएगी वापस? यह बात आई सामने..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में 26 पर्यटकों की मौत पर लोगों में भारी आक्रोश है। देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। श्रद्धांजलि सभाएं भी हो रही हैं। भारत में आए हुए पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सचिन वाली पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर भी वापस भेजी जाएंगी।
पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा गया
क्योंकि वो भी अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में आई थीं। मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ भारत में एंट्री की थी।
बीती 18 मार्च को सीमा ने सचिन की बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम मीरा रखा है। रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर रखी है।
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद सीमा हैदर की नागरिकता पर सवाल उठने शु...