Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सीबीआई

कानपुरः एनफोर्समेंट टीम की मिलीभगत से हर साल खड़ी हो रहीं सैकड़ों अवैध बिल्डिंग्स, खतरे में हजारों जानें

कानपुरः एनफोर्समेंट टीम की मिलीभगत से हर साल खड़ी हो रहीं सैकड़ों अवैध बिल्डिंग्स, खतरे में हजारों जानें

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर: ग्रेटर नोएडा में अवैध इमारतों में गिरने से हुईं मौतों पर पूरा देश दुखी है लेकिन कानपुर जैसे महानगर में भी अवैध रूप से बिल्डिंग खड़ी होने की बात किसी से छिपी नहीं है। इनके खिलाफ कार्रवाई तब होती है जब कोई अनहोनी हो जाती है। दरअसल, केडीए के असिसटेंट इंजीनियर राजीव गौतम की गिरफ्तारी से यह बात साफ हो गई है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बजाए एनफोर्समेंट टीम का ध्यान सेटिंग-गेटिंग में अधिक रहता है। शायद यही वजह है कि सिटी में हर साल सैकड़ों की संख्या में अवैध बिल्डिंग तन जाने के बावजूद केडीए की एनफोर्समेंट टीम उनकी कम्पाउंडिंग कराने में नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान फाइनेंशियल ईयर के 3 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक केवल 2 अवैध निर्माणों की कम्पाउंडिंग करा सकी है। ऑफिसर्स की मानें तो अगर अवैध बिल्डिंग्स की कम्पाउंडिंग हो जाए केडीए मालामाल हो जाएगा। पर एनफोर्समेंट टी...
लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अबतक गली-मुहल्ले के गुंडों और सड़कछाप मजनुओं पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगते थे लेकिन अब अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं और मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सीबीआई के अधिकारी के खिलाफ अपनी ही सहकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में तैनात सीबीआई के बड़े अधिकारी ने अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। मामले में खुद पीड़िता ने लखनऊ के चिनहट थाने में सीबीआई अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आई पुलिस, काफी जद्दोजहद के बाद लिखी मुकदमा  हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला को थाने और चौकी से लौटाया भी गया। सूत्र बताते हैं कि महिला को मुकदमा न लिखाने को कहा जा रहा था। इसके...
उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः  उन्नाव गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टिंकू ने ही पीड़िता के पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट 3 अप्रैल को लिखाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के पास से एक तमंचा बरामद किया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पिता को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में तत्कालीन माखी एसओ और दरोगा पहले ही जेल में हैं। बताते चलें कि मामले में विधायक कुलदीप सिंह, विधायक का भाई अतुल सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद सिंह, पहले ही जेल में हैं। देर रात टिंकू को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।  टिंकू की गिरफ्तारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे चलकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।...
सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड यानी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अबतक उनकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन घटना के बाद कई बातें ऐसी उठकर सामने आई हैं जिससे साफ है कि उनकी मौत आत्महत्या को कतई नहीं थी बल्कि कहीं न कहीं कुछ ऐसा गड़बड़ जरूर है। यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। और अब सरकार मामले की सीबीआई जांच कराएगी। जिस दिन श्री साहनी की मौत हुई बताया जाता है कि उस दिन वह छुट्टी पर थे और उनको छुट्टी से ड्यूटी पर बुलाया गया था। इसलिए उनकी मौत को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के मुताबिक, सीएम ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया। इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि  बहरहाल ...
उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  सीबीआई ने शुक्रवार को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह को उन्नाव रेप मामले में अन्य आरोपी शशि सिंह के साथ पॊस्को कोर्ट में में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद विधायक को पुलिस वापस लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 जून तय की गई है। सीबीआई लेकर पहुंची विधायक को उन्नाव, सह महिला अभियुक्त शशि सिंह की भी हुई पेशी बताते हैं कि सुबह करीब सवा 10 बजे सीबीआई टीम विधायक को लेकर उन्नाव पहुंची। वहां सत्र न्यायालय में बने फास्टट्रेक पास्को कोर्ट में दोनों को पेश किया।  15 मिनट पुलिस विधायक को वापस लखनऊ लेकर चली गई। इसके बाद करीब तकरीबन 11 बजे मामले में सह आरोपी महिला शशि सिंह को पुलिस उन्नाव कोर्ट लेकर पहुंची। वहां पेशी कराने के बाद वापस सीतापुर लेकर रवाना हो गई।...