Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

विधायक कुलदीप सेंगर। (फाइल फोटो)

उन्नावः  सीबीआई ने शुक्रवार को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह को उन्नाव रेप मामले में अन्य आरोपी शशि सिंह के साथ पॊस्को कोर्ट में में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद विधायक को पुलिस वापस लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 जून तय की गई है।

सीबीआई लेकर पहुंची विधायक को उन्नाव, सह महिला अभियुक्त शशि सिंह की भी हुई पेशी

बताते हैं कि सुबह करीब सवा 10 बजे सीबीआई टीम विधायक को लेकर उन्नाव पहुंची। वहां सत्र न्यायालय में बने फास्टट्रेक पास्को कोर्ट में दोनों को पेश किया।  15 मिनट पुलिस विधायक को वापस लखनऊ लेकर चली गई। इसके बाद करीब तकरीबन 11 बजे मामले में सह आरोपी महिला शशि सिंह को पुलिस उन्नाव कोर्ट लेकर पहुंची। वहां पेशी कराने के बाद वापस सीतापुर लेकर रवाना हो गई।