Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सड़क हादसा

BreakingNews : बांदा में सड़क हादसा, 12 लोग घायल-4 की हालत गंभीर

BreakingNews : बांदा में सड़क हादसा, 12 लोग घायल-4 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक सड़क हादसे में अतर्रा-नरैनी रोड पर आटो और मारूति वैन में टक्कर हो गई। इससे करीब 12 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। यह हादसा पचोखर गांव के पास हुआ है। सीओ अतर्रा गवेंद्र पाल का कहना है कि घायलों को अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी की हालत सामान्य है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, तीनों आरोपी फरार   ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में दूध गरम करते समय गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत  ...
UP : बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं की मौत-6 घायल अस्पताल में..

UP : बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं की मौत-6 घायल अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक आटो आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा। घायलों को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के धर्मपुर थाना क्षेत्र के अमरछी गांव के रहने वाले थे। मेडिकल कालेज में भर्ती हुए घायल जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के लोग आटो से घर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे ओवरलोड ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आटो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और आटो ट्रक में जा घुसा। इससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। मुन्नू बीबी (70), हाजरा (45) और नूर बीबी (60) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : वाराणसी में ‘निषादों’ को साधते मंत्री रामकेश निषाद, पढ़िए! काशी का चुनावी समीकरण..  वहीं शमीना (35), मु...

भीषण हादसे में बांदा के दंपती की मौत, मध्य प्रदेश के पन्ना में घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक भीषण सड़क हादसे में बांदा के दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी दवाई लेकर मध्य प्रदेश के पन्ना से लौट रहे थे। यह हादसा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नरदहा चौकी के पास हुआ है। बताते हैं कि बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारकर रौंद दिया। आज सुबह हुई दुर्घटना यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 7 बजे हुआ है। इससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बांदा जिले के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढा) के लखन शर्मा (35) अपनी पत्नी उर्मिला (27) के साथ दवाई लेकर पन्ना से बांदा लौट रहे थे। बताते हैं कि हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : वाराणसी में मंत्री रामकेश निषाद PMModi के समर्थन में दिन-रात कर रहे पदयात्रा और सभाएं  ...
यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...
Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसे, बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसे, बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समते 3 लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। वहीं एक अन्य हादसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी की भी ट्रक से कुचलकर जान चली गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे चाचा-भतीजा जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव के मुकेश (35) गुरुवार रात अपने भतीजे सुमित (18) के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने गांव से ओरन जा रहे थे। बताते हैं कि तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। https://samarneetinews.com/upsc-ifs-2023-topper-ritwika-pandey-becomes-topper/ मुकेश उर्फ मुन्नू  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके घायल भतीजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर वहां स...
बांदा में दर्दनाक हादसा, काल बनकर दौड़े बालू ओवरलोड ट्रक ने टेंपो को रौंदा, ससुर-बहू की मौत-11 घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, काल बनकर दौड़े बालू ओवरलोड ट्रक ने टेंपो को रौंदा, ससुर-बहू की मौत-11 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बालू की ओवरलोडिंग अब लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की लापरवाही के कारण इसपर रोक नहीं लग पा रही है। जिले में एक बालू लदा ओवरलोड ट्रक काल बनकर दौड़ा। इस ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे दो लोगों की मौत हो गई। 1 घायल ने कानपुर रेफर होने के बाद तोड़ा दम वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी गांव के 70 वर्षीय राजकुमार मिश्रा अपने 13 परिजनों के साथ चित्रकूट गए थे। वहां भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के बाद बुधवार रात सभी लोग आटो से वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में जमवारा गांव के पास बालू लदे ओवरलोड डंपर ने...
Breaking : बांदा में घर के सामने ही वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking : बांदा में घर के सामने ही वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ासानी गांव के ननकवा यादव (65) की बीती रात उनके घर से सामने हादसे में जान चली गई। बताते हैं कि घर के सामने से निकल रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मंगलवार रात को ननकवा लघुशंका के लिए दरवाजा खोलकर अपने घर के बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। https://samarneetinews.com/groom-kissed-bride-on-jaimal-and-than-sticks-fired/ ये ...
Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों की स्कार्पियों की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियों का चालक मौके से भाग निकला। उसका भागते समय वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के सेलावन गांव के शुभम उत्तम (21) अपने दोस्त सार्थक उत्तम (22) के साथ बाइक से खेड़ा की ओर जा रहे थे। स्कार्पियों चालक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया। तबतक स्कार्पियों चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहीं दोनों युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दोनों आपस में काफी करीबी दोस्त थे। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया ...
UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नाला पार करते हुए ट्रैक्टर पलट गया। चालक सहित ट्रैक्टर और गन्ना बोने वाले हल पर बैठे 8 बच्चे उसके नीचे दब गए। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 5 बच्चे घायल हो गए। चालक भी घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक लखनऊ रेफर जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर के विश्राम सुबह खेत में गन्ने की बुआई करने निकले थे। बताते हैं कि साथ में गांव के बच्चों को भी ले गए। ये भी पढ़ें : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप वहां से लौटते समय गांव के पूरब बनी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इसमें पहाड़ापुर के अंबरीश (10) पुत्र...
Hamirpur : सड़क हादसे में डाॅक्टर घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Hamirpur : सड़क हादसे में डाॅक्टर घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक की कार सामने गोवंश आने के कारण पलट गई। इससे वह घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि घायल डाक्टर हमीरपुर जिले के विकासखंड मुस्करा के इमिलिया सीएससी में तैनात हैं। उधर, मुस्करा इंस्पेक्टर शशि पांडे ने मौके पर पहुंचकर कार को किनारे हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकाला जानकारी के अनुसार डॉ. शरद विश्वकर्मा आज सुबह घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बसवारी से इमलिया की ओर मुड़ने पर सड़क पर अचानक गोवंश सामने आ गए। उन्हें बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दौड़कर कार में फंसे डॉक्टर को गेट तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला। ये भी पढ़ें : यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत फिर ...