रायबरेली के आबकारी दरोगा की सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिले में एक आबकारी दरोगा की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी बंदूक मिली है। छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके की है।
हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला
बताया जाता है कि कूरेभार के मुजौना तिवारीपुर के रहने वाले राम भारत तिवारी वर्तमान में संजयनगर में घर बनवा कर रहते थे। वह रायबरेली में आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। करीब 10 दिन पहले चिकित्सीय अवकाश पर घर आए थे। आज बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे उनके घर से गोली चलने की आवाज आई।
ये भी पढ़े : सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर
गोली चलने की आवाज पर लोग भागकर घरों के भीतर पहुंचे। वहां आबकारी उप निरीक्षक की लाइसेंसी सिंगल बैर...