
बांदा : ‘बसधरी’ में मंत्री रामकेश निषाद ने पर्यटन विकास परियोजना की रखी नींव..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि जसपुरा का बसधरी गांव अब प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से भी पहचाना जाएगा। आज जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बसधरी में पर्यटन विकास कार्य परियोजना की नींव रखी। भूमि पूजन किया। "कृष्ण द्वैपायन महर्षि वेदव्यास जन्मस्थान के पर्यटन विकास कार्य परियोजना" का शिलान्यास किया।
जलशक्ति मंत्री ने कहा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आने वाले समय में बसधरी में पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी। विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है।
खासकर बुंदेलखंड के विकास को लेकर सरकार तेजी से फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर बुंदेलखंड में काफी संभावनाएं हैं। बताया जाता है कि बसधरी में 75.83 लाख रुपए की लागत से पर्यटन का विकास होगा।
इ...