Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लखनऊ

यूपी कैबिनेट : अब 3 साल में शिक्षक करा सकेंगे तबादले, 27 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी

यूपी कैबिनेट : अब 3 साल में शिक्षक करा सकेंगे तबादले, 27 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर खास फैसला लिया है। शिक्षक अब 5 वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ 3 साल बाद ही अपना तबादला करा सकेंगे। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। 27 अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर इस बैठक में 27 अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मोहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की नीति को भी मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने नई https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA शीरा नीति को मंजूरी दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19%...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में पुलिस हिरासत में दूसरे युवक मोहित पांडेय की मौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सपा मुखिया ने कहा है कि नाम बदलने में तेज यूपी सरकार को थानों का नाम अत्याचार गृह रख देना चाहिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में.. राजधानी लखनऊ की चिनहट कोतवाली में पुलिस कस्टडी में युवक मोहित पांडेय की मौत से यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। वहीं मृतक मोहित पांडेय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव इसमें शव पर चोटों के निशान तो आए हैं,...
अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के लगवाएंगे पोस्टर

अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के लगवाएंगे पोस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उनके निशाने पर अधिकारी भी रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले उप चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की तैयारी चल रही है। बीएलओ हटाए जा रहे हैं। सपा मुखिया बोले कि उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला ऐसे अधिकारियों के पोस्टर लगवाकर जनता को उनके बारे में बताया जाएगा कि ये अधिकारी नहीं भाजपा कार्यकर्ता हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव आज प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। अंबेडकरनगर के DM को बताया भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा.. अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे है...
सीएम योगी से मिले बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, विकास पर चर्चा

सीएम योगी से मिले बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, विकास पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुलाकात की। सदर विधायक (बांदा) ने कहा कि मुख्यमंत्री से विकास से संबंधित कार्यों को लेकर बात हुई। सदर विधायक ने कहा कि शहर के चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। जिले में होने वाले कई विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी लिया। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी.. ये भी पढ़ें : बांदा के बेटे कृष्ण कांत द्विवेदी ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..  https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo...
मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में सपा प्रत्याशी के खिलाफ हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका को वापस लेने की अपील की गई है। गुरुवार को होगी लखनऊ में सुनवाई यह अपील बुधवार को कोर्ट में दाखिल की गई है। उच्च न्यायालय की लखनऊ बैंच में न्यायमूर्ति की एकल पीठ अपील पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। बताते चलें कि चुनाव याचिका लंबित होने की वजह से ही चुनाव आयोग ने अभी मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की। इसपर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..    ...
लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज का दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल वाला रहा। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। कहा, सरकार बेचना चाहती है जेपीएनआईसी सपा मुखिया अखिलेश ने सड़क पर जेपी की प्रतिमा रखकर उसपर माल्यार्पण किया। साथ ही सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए महान लोगों की कद्र नहीं करती और श्रद्धांजलि भी नहीं देने दे रही। पूर्व सीएम ने कहा कि इसीलिए आज उन्हें जेपीएनआईसी जाने से रोका जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव.. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार जेपीएनआईस...
क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में क्रिेकट की पिच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैच के शुभारंभ करते हुए एक से बढ़कर एक शाट्स लगाए। वह बेहद खुश नजर आ रहे थे। आसपास मौजूद उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। दरअसल, 36वें अखिल भारतीय अधिवक्ता टूर्नामेंट का उद्घाटन कर रहे थे। फिर मुख्यमंत्री योगी ने ट्रॉफी का अनावरण भी किया। खुद पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी ने एक के बाद एक कई गेंदे खेलीं। पूरे स्टेडियम का माहौल बदल हुआ नजर आया। क्योंकि किसी ने भी इससे पहले मुख्यमंत्री को इस नए अंदाज में नहीं देखा था। ये भी पढ़ें : Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला     ...
Lucknow : PWD के दो एई सस्पेंड, सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई

Lucknow : PWD के दो एई सस्पेंड, सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश सरकार ने सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शासन ने मैनपुरी के दो सहायक अभियंताओं (एई) विनोद कुमार और शिवओम को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया है। दोनों एई वहां के निर्माण खंड-3 में तैनात हैं। इसी तरह बलिया में स्वीकृत लंबाई से कम काम होने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान करने पर एई बाबर अली और अवर अभियंता (जेई) राहुल सिंह को सस्पेंड कियागया है। ये भी पढ़ें : महोबा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बचाने में बेटी भी झुलसी ये भी पढ़ें : मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..   ...
Lucknow : डिलीवरी ब्यॉय की हत्या कर उसी के बैग में भरा शव, वजह 1 लाख का मोबाइल…

Lucknow : डिलीवरी ब्यॉय की हत्या कर उसी के बैग में भरा शव, वजह 1 लाख का मोबाइल…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चिनहट में मोबाइल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय की 3 युवकों ने साजिश रचकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद उसके पास से दो मोबाइल (कीमत लगभग 1 लाख) और लगभग 35 हजार की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं हत्यारों ने क्रूरता दिखाते हुए डिलीवरी ब्यॉय के बैग में ही उसका शव भर दिया। बाद में बैग को ले जाकर बाराबंकी के माती इलाके में इंदिरा नहर में जाकर फेंक दिया। घर में खींचकर कर दी बड़ी वारदात पुलिस ने दो आरोपी हिमांशु कनौजिया और आकाश गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी गजानन की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। एसडीआरएफ की टीम मृतक के शव को बरामद करने में जुटी है। मृतक डिलीवरी ब्यॉय मूलरूप से अमेठी के जामो का रहने वाला था। उनका नाम भरत प्रजापति (32) था, जो अपनी पत्नी अखिलेश कुमारी के साथ चिनहट इलाके में सतरिख रोड के सविता विहार मे...